Aaj Ka Mesh Rashifal 22 November 2025: चंद्र दर्शन के विशेष संयोग से आज आएगी काम में गति, लेकिन इन 3 क्षेत्रों में रखें संयम! पढ़े आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २२ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:४५
सूर्यास्त: 🌄 १७:४१
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:२९
चन्द्रास्त: 🌜 १९:०६
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (१७:११ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 ज्येष्ठा (१६:४७ से मूल)
योग 👉 सुकर्मा (११:३० से धृति)
प्रथम करण 👉 कौलव (१७:११ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (३०:१९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५१ से १२:३५
अमृत काल 👉 ०६:५६ से ०८:४३
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४१ से १८:०७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४१ से १८:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४७ से २४:३९+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:०१+ से २९:५३+
राहुकाल 👉 ०९:२९ से १०:५१
गुलिक काल 👉 ०६:४५ से ०८:०७
यमगण्ड 👉 १३:३५ से १४:५७
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:४५ से ०७:२९
वर्ज्य 👉 २५:४०+ से २७:२७+
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
विंछुड़ो 👉 ०६:४५ से १६:४७
आडल योग 👉 ०६:४५ से १६:४७
विडाल योग 👉 १६:४७ से ३०:४६
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (१६:४७ तक)
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (१७:११ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (१६:४७ से पूर्व)
शिववास 👉 गौरी के साथ (१७:११ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया, चन्द्रदर्शन, वीर दुर्गादास राठोर पुण्यतिथि, वीरांगना झलकारी बाई जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १६:४७ तक जन्मे शिशुओं के नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (नो, या, यी, यू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:२२ से ०८:३८
धनु – ०८:३८ से १०:४३
मकर – १०:४३ से १२:३०
कुम्भ – १२:३० से १४:०२
मीन – १४:०२ से १५:३३
मेष – १५:३३ से १७:१३
वृषभ – १७:१३ से १९:११
मिथुन – १९:११ से २१:२५
कर्क – २१:२५ से २३:४१
सिंह – २३:४१ से २५:५३+
कन्या – २५:५३+ से २८:०३+
तुला – २८:०३+ से ३०:१८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:४५ से ०८:३८
शुभ मुहूर्त – ०८:३८ से १०:४३
मृत्यु पञ्चक – १०:४३ से १२:३०
अग्नि पञ्चक – १२:३० से १४:०२
शुभ मुहूर्त – १४:०२ से १५:३३
मृत्यु पञ्चक – १५:३३ से १६:४७
अग्नि पञ्चक – १६:४७ से १७:११
शुभ मुहूर्त – १७:११ से १७:१३
रज पञ्चक – १७:१३ से १९:११
शुभ मुहूर्त – १९:११ से २१:२५
चोर पञ्चक – २१:२५ से २३:४१
शुभ मुहूर्त – २३:४१ से २५:५३+
रोग पञ्चक – २५:५३+ से २८:०३+
शुभ मुहूर्त – २८:०३+ से ३०:१८+
मृत्यु पञ्चक – ३०:१८+ से ३०:४६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
टूटे हुए फूल इस बात के साक्षी हैं,कि तोड़े वही जाते हैं जो अच्छे होते हैं✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। नौकरी में भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। पारिवारिक मामले को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। संतान की नौकरी को लेकर कोई समस्या थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के न मिलने से थोड़ी निराशा होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि इसमें आपको धोखा मिल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपको सामाजिक कामों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। आज आपको कहीं व्यवसाय के काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कुछ फिजूल के खर्चों को कम भी करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी, लेकिन आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। कुछ संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं और कार्य क्षेत्र में भी कोई जिम्मेदारी भरा काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करके चलने के लिए रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी होगी। आपके किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचान कर ही आगे बढ़े। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से लिए गए फैसलों के लिए पछतावा होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह लंबे समय के लिए करेंगे, तो भी आपको बेहतर लाभ मिल सकेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी प्रॉपर्टी की यदि किसी डील को लेकर परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके काम भी बढ़ेंगे, जिनसे कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपने पद का गलत इस्तेमाल नहीं करना है, इसलिए आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलें, जिससे आपके फिजूल के खर्चे कंट्रोल हो सके।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा और आप अपने आस पड़ोस में रह रहे लोगों से मित्रता बनाए रखें। किसी से किसी बात को लेकर बहस बाजी न करें। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपके मन में खुशियां बढ़ेंगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
बुद्धिर्बलं यशो धैर्यं निर्भयत्वमरोगता।
अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *