आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, २४ नबंवर २०२५🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:४७
सूर्यास्त: 🌄 १७:४०
चन्द्रोदय: 🌝 १०:११
चन्द्रास्त: 🌜 २०:५४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (२१:२२ से पंचमी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ़ा (२१:५३ से उत्तराषाढ़ा)
योग 👉 शूल (१२:३७ से गण्ड)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:२५ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२१:२२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५२ से १२:३५
अमृत काल 👉 १६:३६ से १८:२२
रवि योग 👉 ०६:४७ से २१:५३
विजय मुहूर्त 👉 १४:०३ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३८ से १८:०४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४० से १८:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४८ से २४:४०+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:०२+ से २९:५४+
राहुकाल 👉 ०८:०८ से ०९:३०
गुलिक काल 👉 १३:३५ से १४:५७
यमगण्ड 👉 १०:५२ से १२:१४
दुर्मुहूर्त 👉 १२:३५ से १३:१९
वर्ज्य 👉 ३०:३५+ से ३२:१९+
भद्रा 👉 ०८:२५ से २१:२२
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास👉 पाताल (०८:२५ से २१:२२)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (२८:२७+ से दक्षिण)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२१:२२ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी , विनायकी चतुर्थी, गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २१:५३ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (भु, भू, धा, फा,) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:१४ से ०८:३०
धनु – ०८:३० से १०:३५
मकर – १०:३५ से १२:२२
कुम्भ – १२:२२ से १३:५५
मीन – १३:५५ से १५:२५
मेष – १५:२५ से १७:०५
वृषभ – १७:०५ से १९:०३
मिथुन – १९:०३ से २१:१७
कर्क – २१:१७ से २३:३३
सिंह – २३:३३ से २५:४५+
कन्या – २५:४५+ से २७:५६+
तुला – २७:५६+ से ३०:१०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४७ से ०८:३०
रोग पञ्चक – ०८:३० से १०:३५
शुभ मुहूर्त – १०:३५ से १२:२२
मृत्यु पञ्चक – १२:२२ से १३:५५
अग्नि पञ्चक – १३:५५ से १५:२५
शुभ मुहूर्त – १५:२५ से १७:०५
मृत्यु पञ्चक – १७:०५ से १९:०३
अग्नि पञ्चक – १९:०३ से २१:१७
शुभ मुहूर्त – २१:१७ से २१:२२
रज पञ्चक – २१:२२ से २१:५३
शुभ मुहूर्त – २१:५३ से २३:३३
चोर पञ्चक – २३:३३ से २५:४५+
शुभ मुहूर्त – २५:४५+ से २७:५६+
रोग पञ्चक – २७:५६+ से ३०:१०+
शुभ मुहूर्त – ३०:१०+ से ३०:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
ये कलियुग है, यहां पर अन्य के दुख को लोग कर्मों का परिणाम मानते है,और अपने दुख को परीक्षा॥ ✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आपको अकस्मात लाभ मिलेगा। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। नौकरी में भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से करना मिलाकर चलेंगे। आपकी धन व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। पारिवारिक मामला को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। संतान की नौकरी को लेकर कोई समस्या थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के न मिलने से थोड़ी निराशा होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोडेगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी इन्कम बढ़ने से खुशी का ठकाना नहीं रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि इसमें आपको धोखा मिल सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपको सामाजिक कामों से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रख सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आज आपको कहीं व्यवसाय के काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी होगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कुछ बेफिजूल के खर्चों को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी, लेकिन आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। कुछ नहीं संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में भी कोई जिम्मेदारी भरा काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करके चलने के लिए रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी होगी। आपके किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचान कर ही आगे बढ़ें। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से लिए गए फैसलों के लिए पछतावा होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह लंबे समय के लिए करेंगे, तो भी आपको बेहतर लाभ मिल सकेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी प्रॉपर्टी की यदि किसी डील को लेकर परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अक्समात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके काम भी बढ़ेंगे, जिनसे कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपने पद का गलत इस्तेमाल नहीं करना है, इसलिए आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलें, जिससे आपके बेफिजूल के खर्चे कंट्रोल हो सके।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा और आप अपने आस पड़ोस में रह रहे लोगों से मित्रता बनाए रखें। किसी से किसी बात को लेकर बहसबाजी न करें। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपके मन में खुशियां बढ़ेंगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
कस्तूरी तिलकं ललाटपटले, वक्षस्थले कौस्तुभं।
नासाग्रे नवमौक्तिकं, करतले वेणुं करे कङ्कणम्॥
भोलेनाथ भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳







