Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, ०६ दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:५५
सूर्यास्त: 🌄 १७:४१
चन्द्रोदय: 🌝 १९:०५
चन्द्रास्त: 🌜 ०८:२२
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 पौष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वितीया (२१:२५ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (०८:४८ से आर्द्रा, ३०:१३+ पुनर्वसु)
योग 👉 शुभ (२३:४६ से शुक्ल )
प्रथम करण 👉 तैतिल (११:०७ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२१:२५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:४०
अमृत काल 👉 २१:१८ से २२:४३
द्विपुष्कर 👉 ०६:५५ से ०८:४८
विजय मुहूर्त 👉 १४:०६ से १४:४९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३९ से १८:०५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४१ से १९:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:०९+ से ३०:०२+
राहुकाल 👉 ०९:३६ से १०:५७
गुलिक काल 👉 ०६:५५ से ०८:१६
यमगण्ड 👉 १३:३९ से १५:००
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:५५ से ०७:३८
वर्ज्य 👉 १६:१८ से १७:४४
आडल योग 👉 ०६:५५ से ०८:४८
विडाल योग 👉 ०८:४८ से ३०:१३+
होमाहुति 👉 चन्द्र (०८:४८ से मंगल)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश (२१:२५ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 सभा में (२१:२५+ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) अदरक उड़द या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पौष कृष्ण द्वितीया, डॉ. अंबेडकर पु. तिथि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०८:४८ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (वे, वो, का, की) नामाक्षर एवं उसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (कू, घ, ड, छ) से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०५:२७ से ०७:४३
धनु – ०७:४३ से ०९:४८
मकर – ०९:४८ से ११:३५
कुम्भ – ११:३५ से १३:०७
मीन – १३:०७ से १४:३८
मेष – १४:३८ से १६:१८
वृषभ – १६:१८ से १८:१६
मिथुन – १८:१६ से २०:३०
कर्क – २०:३० से २२:४६
सिंह – २२:४६ से २४:५८+
कन्या – २४:५८+ से २७:०८+
तुला – २७:०८+ से २९:२३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:५५ से ०७:४३
अग्नि पञ्चक – ०७:४३ से ०८:४८
शुभ मुहूर्त – ०८:४८ से ०९:४८
रज पञ्चक – ०९:४८ से ११:३५
शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:०७
चोर पञ्चक – १३:०७ से १४:३८
रज पञ्चक – १४:३८ से १६:१८
शुभ मुहूर्त – १६:१८ से १८:१६
चोर पञ्चक – १८:१६ से २०:३०
शुभ मुहूर्त – २०:३० से २१:२५
रोग पञ्चक – २१:२५ से २२:४६
शुभ मुहूर्त – २२:४६ से २४:५८+
मृत्यु पञ्चक – २४:५८+ से २७:०८+
अग्नि पञ्चक – २७:०८+ से २९:२३+
अग्नि पञ्चक – २९:२३+ से ३०:१३+
शुभ मुहूर्त – ३०:१३+ से ३०:५५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अहंकार भी आवश्यक है जब बातें अधिकार,चरित्र और सम्मान की हो तो।✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बिजनेस के मामले में थोड़ा सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उनकी सेहत पर भी आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होते दिख रही है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने से आपका कोई नुकसान हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आपको अपने बच्चों की बातों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी गलत संगति आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। आप किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए टेंशन से भरा रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा भी दूर होगी। नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, वह आपके लिए बेहतर रहेंगी। नौकरी को लेकर आप किसी दूसरी जगह ट्राई करने की सोच सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों में आपको ही बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। दान-धर्म के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पेंडिंग काम को पूरा करने की भी कोशिश करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपका सहयोग भरपूर रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी होगी। आप अपने सहयोगियों को भी कोई बात सोच समझकर बोले। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल लगी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि बिजनेस में आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। पिताजी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर लापरवाही ही बिल्कुल ना दिखाएं। आपके किसी मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। पार्टनर भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी बात चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको माता जी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो सकती हैं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, उन्हें किसी अच्छी जगह काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कोई निवेश आप किसी के कहने में आकर ना करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सेहत के मामले में आपको लापरवाही करना समस्या देगा। आप यदि किसी से कुछ कर्ज लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शनिदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *