Aaj Ka Rashifal: अकूत लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, 11 दिसंबर बनेगा ‘गोल्डन डे’, पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, ११ दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:५८
सूर्यास्त: 🌄 १७:४२
चन्द्रोदय: 🌝 २४:१६+
चन्द्रास्त: 🌜 १२:१४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 पौष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (१३:५६ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 पूर्व फाल्गुनी (२७:५५+ उत्तरफाल्गुनी)
योग 👉 विष्कम्भ(१७:०१ से प्रीति)
प्रथम करण 👉 बव (१३:५६ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२६:२१+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:४२
अमृत काल 👉 २१:१२ से २२:५३
विजय मुहूर्त 👉 १४:०८ से १४:५१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४० से १८:०७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४२ से १९:०२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१२+ से ३०:०५+
राहुकाल 👉 १३:४१ से १५:०१
गुलिक काल 👉 ०९:३९ से ११:००
यमगण्ड 👉 ०६:५८ से ०८:१९
दुर्मुहूर्त 👉 १०:३३ से ११:१६
वर्ज्य 👉 ११:०८ से १२:४९
आडल योग 👉 २७:५५+ से ३०:५९+
होमाहुति 👉 गुरू (२७:५५+ से राहु)
दिशा शूल 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२७:५५+ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१३:५६ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 श्मशान में (१३:५६ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पौष कृष्ण सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:५५+ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो,ता, ती, तू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०५:०७ से ०७:२३
धनु – ०७:२३ से ०९:२८
मकर – ०९:२८ से ११:१५
कुम्भ – ११:१५ से १२:४८
मीन – १२:४८ से १४:१८
मेष – १४:१८ से १५:५८
वृषभ – १५:५८ से १७:५६
मिथुन – १७:५६ से २०:१०
कर्क – २०:१० से २२:२६
सिंह – २२:२६ से २४:३८+
कन्या – २४:३८+ से २६:४९+
तुला – २६:४९+ से २९:०३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:५८ से ०७:२३
अग्नि पञ्चक – ०७:२३ से ०९:२८
शुभ मुहूर्त – ०९:२८ से ११:१५
रज पञ्चक – ११:१५ से १२:४८
शुभ मुहूर्त – १२:४८ से १३:५६
चोर पञ्चक – १३:५६ से १४:१८
रज पञ्चक – १४:१८ से १५:५८
शुभ मुहूर्त – १५:५८ से १७:५६
चोर पञ्चक – १७:५६ से २०:१०
शुभ मुहूर्त – २०:१० से २२:२६
रोग पञ्चक – २२:२६ से २४:३८+
शुभ मुहूर्त – २४:३८+ से २६:४९+
मृत्यु पञ्चक – २६:४९+ से २७:५५+
अग्नि पञ्चक – २७:५५+ से २९:०३+
शुभ मुहूर्त – २९:०३+ से ३०:५९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जल्दी जागना हमेशा लाभदायक होता है,फिर वो नींद से हो,वहम से हो,या अहम से ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को लेकर आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी अजनबी भरोसा ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई प्रोजेक्ट यदि अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में कोई वाद विवाद आपको टेंशन दे, तो आप उस वाद विवाद में पढ़ने से बचे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। कामकाज में भी आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि आपको थकान आदि महसूस हो, तो आप आराम अवश्य करें, नहीं तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने आवश्यक खर्चों को करने से बचना होगा। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, जिससे लोग भी आपके साथ खड़े रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप यदि किसी से कोई बात कहेंगे, तो वह स्पष्ट कहें। आज आपकी कोई बात पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की आप कोशिश करेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़े।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलें, जो काम जरूरी हो, उन्ही पर खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती हैं। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई अच्छा अवसर पाकर काफी खुश होंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवन साथी का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बताने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप माताजी से अपनी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके खर्च आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगे। आप अपने घर के कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे जीवनसाथी भी आपसे लड़ाई झगड़ा में पढ़ सकते हैं। आप कही बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ पुराने वाद विवादों को दूर करने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र भी आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान को आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, सरकारी कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। राजनीति के कार्यो में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं को पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अञ्जनानन्दनं वीरं जानकीशोकनाशनम्।
कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लङ्काभयङ्करम्॥
सत्यनारायण देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 22 जून 2026 : मिथुन-सिंह वालों के खुलेंगे बरकत के द्वार, मीन को पार्टनरशिप में होगा लाभ, जानते हैं आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, २२ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४२सूर्यास्त: 🌄 १९:१६चन्द्रोदय: 🌝 १२:४९चन्द्रास्त: 🌜 २४:४८+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

21 जून राशिफल: सिंह राशि में चंद्र-केतु बना रहे ग्रहण योग, सुबह बेचैन रहेगा मन; पढ़ें क्या कहते हैं आपके  सितारे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, २१ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४२सूर्यास्त: 🌄 १९:१६चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५चन्द्रास्त: 🌜 २४:१६+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *