Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए खतरनाक दिन! अहंकार, ईगो क्लैश से बचें, जानें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १५ दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:००
सूर्यास्त: 🌄 १७:४४
चन्द्रोदय: 🌝 २७:४२+
चन्द्रास्त: 🌜 १४:१७
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 पौष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 एकादशी (२१:१९ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 चित्रा (११:०८ से स्वाति)
योग 👉 शोभन (१२:३० से अतिगंड)
प्रथम करण 👉 बव (०८:०३ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२१:१९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०१ से १२:४४
अमृत काल 👉 २८:१५+ से ३०:०३+
विजय मुहूर्त 👉 १४:०९ से १४:५२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४१ से १८:०८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४४ से १९:०४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:४९+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१४+ से ३०:०७+
राहुकाल 👉 ०८:२१ से ०९:४१
गुलिक काल 👉 १३:४३ से १५:०३
यमगण्ड 👉 ११:०२ से १२:२२
दुर्मुहूर्त 👉 १२:४४ से १३:२६
वर्ज्य 👉 १७:१७ से १९:१५
होमाहुति 👉 राहु (११:०८ से केतु, २८:२७+ से राहु)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (२१:१९ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 कैलाश पर (२१:१९ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण-पश्चिम) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पौष कृष्ण एकादशी, सफला एकादशी व्रत, सरदार वल्लभ भाई पटेल पुण्यतिथि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ११:०८ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, रि) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०४:५२ से ०७:०८
धनु – ०७:०८ से ०९:१३
मकर – ०९:१३ से १०:५९
कुम्भ – १०:५९ से १२:३२
मीन – १२:३२ से १४:०३
मेष – १४:०३ से १५:४३
वृषभ – १५:४३ से १७:४१
मिथुन – १७:४१ से १९:५४
कर्क – १९:५४ से २२:१०
सिंह – २२:१० से २४:२२+
कन्या – २४:२२+ से २६:३३+
तुला – २६:३३+ से २८:४८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०० से ०७:०८
चोर पञ्चक – ०७:०८ से ०९:१३
शुभ मुहूर्त – ०९:१३ से १०:५९
रोग पञ्चक – १०:५९ से ११:०८
शुभ मुहूर्त – ११:०८ से १२:३२
मृत्यु पञ्चक – १२:३२ से १४:०३
रोग पञ्चक – १४:०३ से १५:४३
शुभ मुहूर्त – १५:४३ से १७:४१
मृत्यु पञ्चक – १७:४१ से १९:५४
अग्नि पञ्चक – १९:५४ से २१:१९
शुभ मुहूर्त – २१:१९ से २२:१०
रज पञ्चक – २२:१० से २४:२२+
शुभ मुहूर्त – २४:२२+ से २६:३३+
चोर पञ्चक – २६:३३+ से २८:४८+
शुभ मुहूर्त – २८:४८+ से ३१:०१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अर्थहीन है वो सबकुछ, जो समय पर ना मिला हो॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपकी काफी सारी मुश्किलें भी हल होंगी। आपको आज कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप यदि शेयर मार्केट में अच्छे लाभ को लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह भविष्य में आपको बेहतर लाभ देगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। व्यापार में आप किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको अपनी संतान की उलझन को दूर करने की कोशिश करें, जिसके लिए आपको उनसे बातचीत करने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक कामों में आप आगे रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे की कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। आप व्यस्तता के कारण कुछ कामों को करने में परेशान रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए आप कोई सामान बहुत ही सोच समझकर खरीदें। नौकरी में आपको अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आप अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार रहेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग था, तो उसे पूरा करने के लिए आप मेहनत तो करेंगे, लेकिन फिर भी मुश्किलें आएंगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी लापरवाही के कारण कुछ मुश्किलों में आ सकते हैं। आपका किसी नए घर को खरीदने का निर्णय गलत साबित हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उसके भी फंसने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी नए घर मकान आदि की प्रॉपर्टी को लेकर ढील ना दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा और साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्यो को करने की योजना भी बना सकते हैं। आज आपके मन में उलझनें बनी रहेगी और काफी फिट रहेंगे। आपको अपने साथी की गलतियों को समझकर दूर करने की आवश्यकता है, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चल सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपके काम की गति तेज रहेगी, जिससे आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आप अपने जीवन में नकारात्मक विचारों को दूर ही रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान दें और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके खर्चें बेतहाशा बढेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आपके काम रुक सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपकी कोई पुरानी साथी के भी जीवन में वापस आने की संभावना है, लेकिन आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना होगा। राजनीति में आपके कामों की सराहना होगी और आपको कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी इन्कम तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ेंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। बिजनेस में भी आप थोड़ा उतार-चढ़ाव को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसे भी आप फाइनल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक होने से उनका काफी खुश रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धन को लेकर आपको थोड़ी योजना बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आप अच्छा फील करेंगे। पिताजी को यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए एक नई सफलता लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी नये वाहन की खरीददारी भी कर सकते हैं और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन अपने घर करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। माता जी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन आप वह बात उनसे तरीके से करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
विद्या ददाति विनयं,विनयात् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति,धनात् धर्मं ततः सुखम्॥
बाबा महाकाल भगवान की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *