आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 17 दिसंबर 2025: वृश्चिक, धनु, मीन सहित ये राशिवाले लें बड़े फैसले, मिलेगी तरक्की ही तरक्की- जानें अपना भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻बुधवार, १७ दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१३
सूर्यास्त: 🌅 ०५:३१
चन्द्रोदय: 🌝 २९:३७+
चन्द्रास्त: 🌜१५:०४
अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🌳 हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 पौष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (२६:३२+ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 विशाखा (१७:११ से अनुराधा)
योग 👉 सुकर्मा (१४:१७ से धृति)
प्रथम करण 👉 गर (१३:१५ तक)
द्वितीय कारण 👉 वणिज (२६:३२+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 वृश्चिक (१०:२५ से)
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी )
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 ०७:१७ से ०९:०५
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १७:११ से ३१:०७+
अमृत सिद्धि योग 👉 १७:११ से ३१:०७+
विजय मुहूर्त 👉 १३:५५ से १४:३६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१७ से १७:४४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१९ से १८:४२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:४१+
राहुकाल 👉 १२:१३ से १३:३०
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:२३ से ०९:४०
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:३३
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 स्वर्ग (२६:३२+ से)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर १०:२६ से)
शिववास 👉 भोजन में (२६:३२+ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, श्री चन्द्र प्रभु जन्म (जैन) आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १७:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ३१:०५ से ०९:०९
मकर – ०९:०९ से १०:५०
कुम्भ – १०:५० से १२:१५
मीन – १२:१५ से १३:३९
मेष – १३:३९ से १५:१३
वृषभ – १५:१३ से १७:०८
मिथुन – १७:०८ से १९:२३
कर्क – १९:२३ से २१:४४
सिंह – २१:४४ से २४:०३+
कन्या – २४:०३+ से २६:२१+
तुला – २६:२१+ से २८:४२+
वृश्चिक – २८:४२+ से ३१:०१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०७ से ०९:०९
रज पञ्चक – ०९:०९ से १०:५०
शुभ मुहूर्त – १०:५० से १२:१५
चोर पञ्चक – १२:१५ से १३:३९
रज पञ्चक – १३:३९ से १५:१३
शुभ मुहूर्त – १५:१३ से १७:०८
चोर पञ्चक – १७:०८ से १७:११
शुभ मुहूर्त – १७:११ से १९:२३
रोग पञ्चक – १९:२३ से २१:४४
शुभ मुहूर्त – २१:४४ से २४:०३+
मृत्यु पञ्चक – २४:०३+ से २६:२१+
अग्नि पञ्चक – २६:२१+ से २६:३२+
शुभ मुहूर्त – २६:३२+ से २८:४२+
रज पञ्चक – २८:४२+ से ३१:०१+
शुभ मुहूर्त – ३१:०१+ से ३१:०७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जिस मनुष्य को धन-सम्पति, वैभव एवं पद का घमंड हो जाता है उसका पतन निश्चित हो जाता है इसलिए व्यवहार और प्रेम पर सदा पकड़ बनाये रखें॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पूर्वार्ध दुविधा में बीतेगा आयवश्यक कार्यो में सहकर्मियो एवं परिजनों से वैचारिक मतभेद रहने के कारण असमंजस की स्थिति बनेगी फलस्वरूप कार्य में विलम्ब होगा। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी आप सुनेंगे सबकी करेंगे अपने ही मन की जिससे मानसिक बोझ कम होगा व्यवसाय से भी आकस्मिक धन लाभ होगा उधारी के पैसे वसूल कर पाएंगे। महिलाये आज धन लाभ होने अथवा मनचाही वस्तु मिलने से प्रसन्न रहेंगी। सरकारी कर्मचारियो को भी आकस्मिक लाभ उत्साहित करेगा लेकिन आलसी वृति के कारण आलोचना हो सकती है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए बेहतर सिद्ध होगा परन्तु स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते बाधक बन सकती है समय रहते शारीरिक परिक्षण कराये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में परिश्रम अधिक रहेगा एवं लाभ न्यून परन्तु अंतिम भाग में परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। नए कार्य का आरम्भ अभी कुछ दिन टालें। महिलाये घरेलु कार्य में उलझी रहेगी फिर भी दाम्पत्य जीवन में शान्ति बनाये रखने में मददगार बनेगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक लाभ हो सकता है। परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी घर एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर कामो की भरमार रहने के कारण शरीर की अनदेखी करेंगे। ठीक से आराम ना मिलने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं अकारण क्रोध आएगा। परिवार में आज भी गलतफहमियों के कारण कलह के प्रसंग बन सकते है अनैतिक गतिविधियों विशेष कर महिलाओं से सम्बन्ध में स्पष्टता एवं दूरी बना कर रखें अन्यथा इसके निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। व्यवसाय में नौकरों अथवा स्वयं की लापरवाही से आकस्मिक हानि हो सकती है। सामाजिक स्थल के कार्यो में जाने से बचें धन के साथ मान हानि के योग है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य पेट सम्बंधित समस्याओं को छोड़ ठीक रहेगा लापरवाही के कारण अन्य रोग होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर माहौल खुशनुमा रहेगा आपके विचार सहकर्मियो को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा जातको को भी अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायी वर्ग अपने कार्यो से संतुष्ट रहेंगे बीच में धन की आमद होने से खर्च चलते रहेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिला वर्ग भी आज पारिवारिक वातावरण से प्रसन्न रहेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप बोलचाल में विशेष सावधानी बरतें अधिक बोलने की प्रवृति सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र पर हानि करा सकती है। सेहत मामूली बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे परंतु अतिश्योक्ति ना हो इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाये धैर्य का परिचय दें आज धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा आपकी बचकानी हरकतों से हास्य का माहौल बनाएंगे। परिजन आपकी बातों को सम्मान देंगे। महिलाये आज भावनाओ को समझेंगी प्रत्येक क्षेत्र पर सहयोगी रहेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से कम समय में अधिक धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सोची हुई योजनाएं फलीभूत होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र अथवा संबंधियों से आनंददायक भेंट होगी। आज किसी पुरानी घटना के ताजा होने से आत्मग्लानि एवं मानसिक दुःख के प्रसंग भी बन सकते है। मध्यान पश्चात महिलाये थकान के कारण आराम के मूड में रहेंगी घर में थोड़ी अव्यवस्था भी रह सकती है। दैनिक कार्यो से समय निकाल कर परिजनों के साथ हास-परिहास के अवसर मिलेंगे। आज के दिन आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज ना चाहकर भी क्रोध के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में भी अहम् की भावना रहने से लोग आपसे दूरी बना सकते है। व्यवसाय सामान्य चलते हुए एकाएक ठप्प हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के प्रति ईर्ष्या की भावना रहने से स्वयं की प्रगति में बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति सामान्य रखने के लिए व्यवहार कुशलता से काम निकालना पड़ेगा पारिवारिकजन को भी साथलेकर चलें शांति बनी रहेगी अन्यथा आपकी आदतों से तंग आकर परिजन कठोर कदम उठा सकते है जिससे दिनचर्या में असहजता बनेगी। सन्तानो से मतभेद रहेगा। धर्म-कर्म में कम रूचि रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी कल्पनाओं को साकार करने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में मन इच्छित परिस्थितियां मिलने पर जम कर लाभ उठाएंगे लेकिन आपके किसी निर्णय से सहयोगियो को कष्ट पहुँच सकता है। धन कमाने की लालसा के आगे सम्बन्धो को अधिक महत्त्व नहीं देंगे परिवार के लिए भी कम समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को सहकर्मियो का विशेष सहयोग मिलने से परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग में लोभ की भावना अधिक रहेगी। शेयर सट्टे आधी जोखिम वाले कार्यो से निश्चित धन वृद्धि होगी। संध्या का समय थकान वाला।रहेगा ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ में शांति रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष नहीं रहेगा। धनाभाव के चलते कुछ कार्य बीच में छोड़ने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखेंगे फिर भी परिश्रम का उचित फल ना मिलने से निराशा रहेगी। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें उधारी वापस ना मिलने के कारण चिंता रहेगी। मध्यान के बाद थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके विपरीत व्यवहार के कारण ख़राब होगा घर के सदस्यों की बातों का उल्टा जवाब देने पर वैर विरोध बढ़ेगा। संताने इच्छा पूर्ती ना होने पर निराश रहेंगी। महिलाओं के प्रति भी अनादर का भाव रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आशानुकूल धन लाभ ना होने पर भी आप संतोषी वृति रखेंगे। लेकिन आर्थिक कारणों से तकरार अथवा राग द्वेष हो सकता है। आज आप कार्यो के प्रति गंभीर नहीं रहेंगे जिससे सहकर्मियो को असुविधा होगी। परिजनों की बातों को भी आलस्य के कारण टालना कलह का कारण बनेगा। प्रेम-प्रसंगों में उदासीनता रहेगी। आप केवल स्वार्थ सिद्धि हेतु मीठा व्यवहार रखेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान बना रहेगा। धर्म-कर्म में दिखावे की निष्ठा रहेगी। आज खर्च करने में भी पीछे रहेंगे। संध्या के समय छाती, कमर एवं पैरों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। परिजनों के विरोध से बचने के लिये समय पर सुविधा उपलब्ध कराए।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा दिनचर्या में सुधार लाएगा। फिर भी व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यो में समय और धन नष्ट करके पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन व्यवस्था भंग नहीं होगी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा फिर भी दैनिक खर्च पूरे कर ही लेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो टालना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक दर्द एवं उदर सम्बंधित व्याधि रहेंगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे आराम समय पर करें। घर के बुजुर्ग किसी कारण से नाराज हो सकते है। संताने उद्दण्ड व्यवहार करेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। घर एवं बाहर सभी जगह आपका दबदबा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में डूबी रहेंगी। धन लाभ के साथ साथ खर्च भी लगे रहेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
कायः कलेवरं दीप्तं महाबलपराक्रमम्।
वायुपुत्रं महावीरं वन्दे रामभक्तं प्रभुम्॥
गणेश भगवान जी की जय
⛳⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 07 May 2026: आज बन रहे रवि और साध्य योग, करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 गुरूवार, ०७ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५०सूर्यास्त: 🌄 १८:५७चन्द्रोदय: 🌝 २३:५४चन्द्रास्त: 🌜 ०९:५२अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 मई 2026 : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ०६ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४८सूर्यास्त: 🌅 ०६:५८चन्द्रोदय: 🌝 २३:१८चन्द्रास्त: 🌜०८:२७अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *