Aaj ka Rashifal 20 दिसंबर 2025: शनिवार के दिन कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २० दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:०३
सूर्यास्त: 🌄 १७:४६
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:१७
चन्द्रास्त: 🌜 १७:५४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 पौष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (०७:२२ तक)
नक्षत्र 👉 मूल (२५:२१+ से पूर्वाषाढ़ा)
योग 👉 गण्ड (१६:१७ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 नाग (०७:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (२०:१३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:४६
अमृत काल 👉 १८:१७ से २०:०३
विजय मुहूर्त 👉 १४:१२ से १४:५५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:१०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४६ से १९:०६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:५१+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१७+ से ३०:१०+
राहुकाल 👉 ०९:४४ से ११:०४
गुलिक काल 👉 ०७:०३ से ०८:२४
यमगण्ड 👉 १३:४५ से १५:०५
दुर्मुहूर्त 👉 ०७:०३ से ०७:४६
वर्ज्य 👉 ०७:४१ से ०९:२७
गण्ड मूल 👉 ०७:०३ से २५:२१+
आडल योग 👉 २५:२१+ से ३१:०४+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (०७:१२ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 गौरी के साथ (०७:१२ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) अदरक या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पौष अमावस्या, इष्टि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २५:२१+ तक जन्मे शिशुओं के नाम मूल नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ये, यो, बा, बी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
धनु – ०६:४८ से ०८:५३
मकर – ०८:५३ से १०:४०
कुम्भ – १०:४० से १२:१२
मीन – १२:१२ से १३:४३
मेष – १३:४३ से १५:२३
वृषभ – १५:२३ से १७:२१
मिथुन – १७:२१ से १९:३५
कर्क – १९:३५ से २१:५१
सिंह – २१:५१ से २४:०३+
कन्या – २४:०३+ से २६:१३+
तुला – २६:१३+ से २८:२८+
वृश्चिक – २८:२८+ से ३०:४४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०७:०३ से ०७:१२
शुभ मुहूर्त – ०७:१२ से ०८:५३
मृत्यु पञ्चक – ०८:५३ से १०:४०
अग्नि पञ्चक – १०:४० से १२:१२
शुभ मुहूर्त – १२:१२ से १३:४३
मृत्यु पञ्चक – १३:४३ से १५:२३
अग्नि पञ्चक – १५:२३ से १७:२१
शुभ मुहूर्त – १७:२१ से १९:३५
रज पञ्चक – १९:३५ से २१:५१
शुभ मुहूर्त – २१:५१ से २४:०३+
चोर पञ्चक – २४:०३+ से २५:२१+
शुभ मुहूर्त – २५:२१+ से २६:१३+
रोग पञ्चक – २६:१३+ से २८:२८+
शुभ मुहूर्त – २८:२८+ से ३०:४४+
मृत्यु पञ्चक – ३०:४४+ से ३१:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
व्यक्ति क्या है यह महत्वपूर्ण नहीं है व्यक्ति “में” क्या है यह बहुत महत्वपूर्ण है ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सदस्यों में यदि आपसी सामंजस्य की कमी थी, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे, जिससे रिश्तो में कड़वाहट अवश्य आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपको अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से भी परहेज रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को भी बढ़ा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और आपने यदि बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप की है, तो उन पर पूरी निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में खूब लगेगा। आप भगवान के भक्ति में लीन रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके मन में यदि किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी कोई जिम्मेदारी देगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपके खाने पीने के कारण किसी पेट संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर यदि कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर कर सकते हैं। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके कामों में भी समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना लेनदेन आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम में हाथ डालने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाई व बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़ना होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सताएगी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप घबराएंगे नहीं अपनी योजनाओं को लेकर आप पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी विरोधी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पिताजी की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं। आप किसी से लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में भी आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन संबंधित किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपसे जल्दबाजी के कारण गड़बड़ी हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
न दाक्षिण्यं न सौशील्यं न कीर्तिःनसेवा नो दया किं जीवनं ते।
भगवान शनिदेवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *