अगर तुम कमीशन नहीं वसूल रहे हो, तो यह तुम्हारी गलती है : जीतन राम मांझी

गया/पटना

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि  “अगर तुम कमीशन नहीं वसूल रहे हो, तो यह तुम्हारी गलती है। पार्टी चलाने के लिए पैसा चाहिए। 10 प्रतिशत नहीं मिल रहा तो 5 प्रतिशत ही ले लो और काम चलाओ।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी छोटी पार्टी के लिए 80 लाख रुपये कोई छोटी रकम नहीं होती। पार्टी इससे गाड़ी खरीद सकती है और दूसरे बड़े काम कर सकती है।

मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। गया जी में अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के कार्यक्रम के दौरान मांझी ने खुले मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि सभी सांसद और विधायक अपने फंड से कमीशन लेते हैं और अपने बेटे व बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन को भी यही करने की सलाह दे डाली।

पार्टी को होती है पैसों की जरूरत- जीतन राम मांझी
कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पैसों की जरूरत होती है और इसके लिए कमीशन की व्यवस्था आम बात है। उन्होंने दावा किया कि सांसदों को मिलने वाले 5 करोड़ रुपये के फंड में से यदि 10 प्रतिशत कमीशन लिया जाए तो 40–50 लाख रुपये आसानी से निकल आते हैं। मांझी ने यह भी कहा कि वे स्वयं अपने सांसद फंड से मिलने वाले कमीशन की राशि पार्टी को दे चुके हैं और आगे भी देंगे।

पत्रकारों से बोले – बात को तोड़-मरोड़ कर मत दिखाना
अपने बयान के बाद जीतन राम मांझी ने वहां कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से यह भी कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई सच्चाई नहीं है, बल्कि हर कोई ऐसा करता है।

RJD ने साधा निशाना
इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी हमला शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर MP-MLA कमीशन लेता है… कम से कम 5% लीजिए, 80 लाख तो हो जाएगा। अब बताइए मंत्रियों का कितना कमीशन बनता होगा?” प्रियंका भारती ने यह भी लिखा कि नसीहत अपने बेटे संतोष सुमन को दे रहे थे।

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *