थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे प्रधान सचिव सीके अनिल, पूजा-अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गोपालगंज/पटना

गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में पटना से पहुंचकर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री सीके अनिल ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पहुंचते ही उन्होंने मां थावे भवानी के दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रधान सचिव के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री निशांत विवेक सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया गया। प्रधान सचिव ने मंदिर की महत्ता और आस्था को नमन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से मंदिर परिसर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।
गौरतलब है कि हाल ही में थावे दुर्गा मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आई थी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। इसी घटना के बाद प्रधान सचिव सीके अनिल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रधान सचिव ने कहा कि थावे दुर्गा मंदिर न केवल गोपालगंज बल्कि पूरे बिहार के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और नियमित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक स्तर पर की गई इस पहल से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में संतोष देखा गया। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने भी प्रधान सचिव के आगमन और आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *