25 दिसंबर का राशिफल:मिथुन राशि वालों के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है, कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, २५ दिसम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:०६
सूर्यास्त: 🌄 १७:४९
चन्द्रोदय: 🌝 १०:४९
चन्द्रास्त: 🌜 २२:३५
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (१३:४२ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (०८:१८ से शतभिषा)
योग 👉 वज्र (१५:१४ से सिद्धि)
प्रथम करण 👉 बालव (१३:४२ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२५:४७+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १२:४९
अमृत काल 👉 २५:३५+ से २७:१४+
रवि योग 👉 ०८:१८ से ३१:०६+
विजय मुहूर्त 👉 १४:१४ से १४:५७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४६ से १८:१३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४९ से १९:०८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१९+ से ३०:१२+
राहुकाल 👉 १३:५७ से १५:०८
गुलिक काल 👉 ०९:४६ से ११:०७
यमगण्ड 👉 ०७:०६ से ०८:२६
दुर्मुहूर्त 👉 १०:४० से ११:२३
वर्ज्य 👉 १५:४३ से १७:२२
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०८:१८ से ३१:०६+
विडाल योग 👉 ०७:०६ से ०८:१८
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 कैलाश पर (१३:४२ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पौष शुक्ल पंचमी, स्कन्द षष्ठी, ईसा मसीह जयंती, क्रिसमस डे, पं. मदन मोहन मालवीय जयंती, पं. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०८:१८ तक जन्मे शिशुओं के नाम धनिष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ग, गि, गु, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
धनु – ०६:२८ से ०८:३३
मकर – ०८:३३ से १०:२०
कुम्भ – १०:२० से ११:५३
मीन – ११:५३ से १३:२३
मेष – १३:२३ से १५:०३
वृषभ – १५:०३ से १७:०१
मिथुन – १७:०१ से १९:१५
कर्क – १९:१५ से २१:३१
सिंह – २१:३१ से २३:४३
कन्या – २३:४३ से २५:५४+
तुला – २५:५४+ से २८:०८+
वृश्चिक – २८:०८+ से ३०:२४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०७:०६ से ०८:१८
शुभ मुहूर्त – ०८:१८ से ०८:३३
रोग पञ्चक – ०८:३३ से १०:२०
शुभ मुहूर्त – १०:२० से ११:५३
मृत्यु पञ्चक – ११:५३ से १३:२३
रोग पञ्चक – १३:२३ से १३:४२
शुभ मुहूर्त – १३:४२ से १५:०३
मृत्यु पञ्चक – १५:०३ से १७:०१
अग्नि पञ्चक – १७:०१ से १९:१५
शुभ मुहूर्त – १९:१५ से २१:३१
रज पञ्चक – २१:३१ से २३:४३
शुभ मुहूर्त – २३:४३ से २५:५४+
चोर पञ्चक – २५:५४+ से २८:०८+
शुभ मुहूर्त – २८:०८+ से ३०:२४+
रोग पञ्चक – ३०:२४+ से ३१:०६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
भूमि और भाग्य दोनों निष्पक्ष हैं;वे वही लौटाते हैं,जो उन्हें सौंपा गया होता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपकी अच्छे कामों से एक नई पहचान बनेगी और यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होता दिख रहा है। आपके परिवार में सदस्य काम को लेकर आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नये संपर्कों से मिलकर फायदा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक कलह को भी दूर करने का मौका मिल सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपका इधर-उधर आना-जाना भी लगा रहेगा, लेकिन खर्चे में भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे और आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलना होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें। आप कहीं घूमने-फिरने जाए, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर सभी लोगों को हैरान करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रहने लोगों को पहचान कर चलना होगा, क्योंकि आपके कुछ मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको किसी दूर रहना एक परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन काम का प्रेशर भी उतना ही अधिक रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी को लेकर कहीं बाहर से बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको जोश की जगह होश में काम करने की आवश्यकता है और अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चले, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपको कारोबार में अपने काम में सफलता मिलती दिख रही है। किसी पुराने मित्र के लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी आप निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिलने की संभावना है, लेकिन आप संतान की किसी गलत बात को लेकर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप अपने पिताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी भारी नुकसान को होने से बचा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मतभेद से दूर रहने की आवश्यकता है और आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको आर्थिक लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करने होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें और संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
निर्विषेणापि सर्पेण कर्तव्या महती फणा।
विषं भवतु वा माऽभूत् फणटोपो भयङ्करः॥
गुरु बृहस्पति देव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *