Aaj Ka Rashifal 8 January 2026: इन 6 राशिवालों का दिन शुभ, सिंह करेंगे मौज-मस्ती, मकर-कुंभ की लाइफ में उतार-चढ़ाव, पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार , ०८ जनवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:१०
सूर्यास्त: 🌄 १७:५७
चन्द्रोदय: 🌝 २२:५९
चन्द्रास्त: 🌜 १०:४३
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 माघ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार पौष)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 षष्ठी (३१:०५+ से सप्तमी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (१२:२४ से उत्तरफाल्गुनी)
योग 👉 सौभाग्य (१७:२६ से शोभन)
प्रथम करण 👉 गर (१८:४३ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (३१:०५+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१२ से १२:५५
अमृत काल 👉 ३०:०६+ से ३१:४७+
रवि योग 👉 १२:२४ से ३१:१०+
विजय मुहूर्त 👉 १४:२२ से १५:०५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५५ से १८:२१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५७ से १९:१७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७+ से २५:००+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:२४+ से ३०:१७+
राहुकाल 👉 १३:५५ से १५:१६
गुलिक काल 👉 ०९:५१ से ११:१३
यमगण्ड 👉 ०७:१० से ०८:३१
दुर्मुहूर्त 👉 १०:४६ से ११:२९
वर्ज्य 👉 १९:५९ से २१:४०
भद्रा 👉 ३१:०५+ से ३१:१०+
आडल योग 👉 १२:२४ से ३१:१०+
विडाल योग 👉 ०७:१० से १२:२४
होमाहुति 👉 गुरू
दिशा शूल 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१२:२४ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 पाताल (३१:०५+ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (१८:३९ से दक्षिण)
शिववास 👉 भोजन में (३१:०५+ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर ) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
माघ कृष्ण षष्ठी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १२:२४ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
धनु – ०५:३३ से ०७:३८
मकर – ०७:३८ से ०९:२५
कुम्भ – ०९:२५ से १०:५८
मीन – १०:५८ से १२:२८
मेष – १२:२८ से १४:०८
वृषभ – १४:०८ से १६:०६
मिथुन – १६:०६ से १८:२०
कर्क – १८:२० से २०:३६
सिंह – २०:३६ से २२:४८
कन्या – २२:४८ से २४:५९+
तुला – २४:५९+ से २७:१३+
वृश्चिक – २७:१३+ से २९:२९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०७:१० से ०७:३८
अग्नि पञ्चक – ०७:३८ से ०९:२५
शुभ मुहूर्त – ०९:२५ से १०:५८
रज पञ्चक – १०:५८ से १२:२४
शुभ मुहूर्त – १२:२४ से १२:२८
शुभ मुहूर्त – १२:२८ से १४:०८
रज पञ्चक – १४:०८ से १६:०६
शुभ मुहूर्त – १६:०६ से १८:२०
चोर पञ्चक – १८:२० से २०:३६
शुभ मुहूर्त – २०:३६ से २२:४८
रोग पञ्चक – २२:४८ से २४:५९+
शुभ मुहूर्त – २४:५९+ से २७:१३+
मृत्यु पञ्चक – २७:१३+ से २९:२९+
अग्नि पञ्चक – २९:२९+ से ३१:०५+
शुभ मुहूर्त – ३१:०५+ से ३१:१०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
वृध्द माता पिता की आँखें घर का वैभव देखकर नहीं पारिवारिक एकता देखकर खुश होती है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में कुछ तकनीकी समस्या के कारण आपके काम रुक सकते हैं, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि वहां भी आपको मुश्किलें अवश्य आएंगी। जीवनसाथी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। भगवान के भक्ति में भी आपका खूब मन लगेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा। आप संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर एक नई राह दिखाएंगे, जिससे वह आगे कामों को भी आसानी से कर सकेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप वापस मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी से भी सोच समझकर बोलना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपको बड़ों के सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन कुछ विरोधी ऐसे होंगे, जो कि आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जिन्हें आपको सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। अपने यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम लिया था, इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा और यदि कोई कहीं बाहर रहते हैं, तो भाई उसको सपोर्ट अवश्य करेंगे। आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान से करना होगा, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है। कोई सरकारी मामला यदि पेंडिंग था, तो उसकी भी आपको सुध बुध लेनी होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद साथी से मिलने का मौका मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जो लोग अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड है, तो वह लटकेंगे अवश्य, आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकते हैं। आपका अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी में किए गए प्रयास बेहतर होंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपको किसी की से यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। बिजनेस को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और घर-परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम को लेकर आप यदि जल्दबाजी करेंगे, तो उसमें भी कोई गड़बड़ी हो सकती है। आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने आपसी रिश्तों में चल रही समस्याओं को भी दूर करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ नये कामों को शामिल करेंगे। जिससे आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी को आपकी कोई बात पसंद नहीं आयेगी, जिससे छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा और राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर प्रवेश करें क्योंकि वहां आपको नॉलेज ना होने से लोग परेशान अवश्य करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई गले से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और आपकी लापरवाही आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई -लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को थोड़े काम पर ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उनको आज कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपको पारिवारिक मामलों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी और आप किसी निवेश को करने की भी सोचेंगे, लेकिन आप उसमें कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आपको टेंशन दे रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
कृतान्तोऽपि सन्नद्धः, क्रोधाग्निना ज्वलति ।
विध्वंसयामि सर्वान्, यदि निहन्तास्मि दुष्टजनम्॥
भगवान सत्यनारायण देवजी की जय
⛳⚜

⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 March 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन बना त्रिग्रही योग, जानें मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक  राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, २० मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३१सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:०५चन्द्रास्त: 🌜 २०:०४अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *