आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 20 जनवरी 2026 : मेष, वृषभ और सिंह राशि के लिए आज मंगल और चंद्रमा की युति से बना है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्य़फल

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻मंगलवार, २० जनवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:२१
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५५
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:१७
चन्द्रास्त: 🌜१९:२०
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🏔️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (२६:४२+ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 श्रवण (१३:०६ से धनिष्ठा)
योग 👉 सिद्धि (२०:०१ से व्यतीपात)
प्रथम करण 👉 बालव (१४:३१ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२६:४२+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 कुम्भ (२५:३५+ से)
मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त , पूर्व, मार्गी )
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:११ से १२:५३
अमृत काल 👉 २७:१२+ से २८:५१+
द्विपुष्कर योग 👉 १३:०६ से २६:४२+
विजय मुहूर्त 👉 १४:१८ से १५:०१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४८ से १८:१५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५० से १९:११
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:५९+
राहुकाल 👉 १५:११ से १६:३१
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:५३ से ११:१३
दुर्मुहूर्त 👉 ०९:२१ से १०:०४
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२६:४२+ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम २५:३ से)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२६:४२ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिए का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चन्द्र दर्शन, पंचक आरम्भ २५:३४+ से, बाबा रामदेव बीज आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी, गू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ०६:५६ बजे से ०८:३८
कुम्भ – ०८:३८ से १०:०६
मीन – १०:०६ से ११:३१
मेष – ११:३१ से १३:०६
वृषभ – १३:०६ से १५:०२
मिथुन – १५:०२ से १७:१६
कर्क – १७:१६ से १९:३७
सिंह – १९:३७ से २१:५४
कन्या – २१:५४ से २४:१०+
तुला – २४:१०+ से २६:३०+
वृश्चिक – २६:३०+ से २८:४८+
धनु – २८:४८+ से ३०:५२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०७:१४ से ०८:३८
अग्नि पञ्चक – ०८:३८ से १०:०६
शुभ मुहूर्त – १०:०६ से ११:३१
मृत्यु पञ्चक – ११:३१ से १३:०६
अग्नि पञ्चक – १३:०६ से १३:०६
शुभ मुहूर्त – १३:०६ से १५:०२
रज पञ्चक – १५:०२ से १७:१६
शुभ मुहूर्त – १७:१६ से १९:३७
चोर पञ्चक – १९:३७ से २१:५४
शुभ मुहूर्त – २१:५४ से २४:१०+
रोग पञ्चक – २४:१०+ से २६:३०+
शुभ मुहूर्त – २६:३०+ से २६:४२+
मृत्यु पञ्चक – २६:४२+ से २८:४८+
अग्नि पञ्चक – २८:४८+ से ३०:५२+
शुभ मुहूर्त – ३०:५२+ से ३१:१४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शब्दों को कोई भी स्पर्श नहीं कर सकता.पर शब्द सभी को स्पर्श कर जाते हैं॥🚩🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। गृहस्थ में शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यो में भी खर्च करेंगे। रक्त-पित्त विकार हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा फिर भी आध्यात्मिकता में रुचि मानसिक रूप से विचलित नही होने देगी। आज व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। नौकरी वाले आज कार्यो के प्रति नीरसत दिखाएंगे जिससे नौकरी पर खतरा हों सकता है। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों ही जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कार्य उलझ सकते है। परिजन आपके टरकाने वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका स्वभाव शारीरिक दुर्बलता के कारण उदासीन बना रहेगा। अधिक मेहनत वाले कार्य करने में समर्थ नही रहेंगे फिर भी छोटे मोटे कार्य मे लगे रहेंगे। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचर्या खराब रहेगी कार्य करने की हिम्मत जुटाएंगे लेकिन परिस्थिति कोई न कोई बाधा डालेगी मन मे उटपटांग विचार आएंगे। नौकरी वाले लोग भी मध्यान तक जबरदस्ती कार्य करेंगे लेकिन दोपहर के बाद सेहत में थोड़ी चुस्ती आने लगेगी फिर भी यात्रा अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो से बच कर ही रहे दुर्घटना हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज सफलता कम ही मिलेगी जोड़ तोड़ कर थोड़ा बहुत धन मिलेगा परन्तु तुरंत खर्च हो जाएगा। घर मे शांति रहने के बाद भी मन मे उच्चाटन बनेगा। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अपने व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि कर लाभ उठाने का रहेगा इसके लिये सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लोगो से जान पहचान बनाएंगे छोटी बड़ी यात्रा एवं परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा लेकिन धन संबंधित कामनाये पूरी होने में फिर भी संशय बना रहेगा। नौकरी पेशाओ को भी कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है यात्रा शुभ ही रहेगी नए मित्रो से संपर्क, मेल मिलाप बढ़ेगा मशीनरी अथवा अन्य संसाधनों का लाभ होगा लेकिन यात्रा को सीधे धन लाभ से ना जोड़े अन्यथा उदासी ही मिलेगी। लाटरी सट्टे में निवेश का मन बनेगा लेकिन ज्यादा लाभ नही मिलेगा। घर के सदस्य आज एकमत रहने से शांति रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। मितव्ययता बरतने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नही रहेगा आकस्मिक खर्च आर्थिक उलझन बनाएंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे। महिलाये आज अधिक उपयोगी सिद्ध होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। शेयर आदी में निवेश आज ना करें उधार भी ना लें नाही किसी को दें। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाये शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्देग बनेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी वाणी का तीखा पन व्यर्थ के झड़े मोल लेगा। मन भी काम की बातों को छोड़ इधर-उधर ज्यादा भटकेगा। आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें। सेहत में गिरावट आने से दवाओं का सहारा लेना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके स्वभाव में दिखावा एवं ईर्ष्या अधिक रहेगी। जिस भी कार्य को करने की तैयारी करेंगे उसमे कोई न कोई टांग अढ़ायेगा लेकिन फिर भी प्रयास करना ना छोड़े आरम्भ में ही थोड़ी समस्या बनेगी लेकिन बाद में जो लोग आपके कार्यो में विघ्न डाल रहे थे वही सहयोग करने लगेंगे। पूर्व में किया परोपकार और भाग्य का साथ धन लाभ में सहायक बनेगा पर आज कार्य व्यवसाय से जितना धन मिलेगा खर्च के रास्ते पहले बना लेगा। आज परिजनों विशेषकर पिता से संबंध मधुर बनाये रखे इनसे कुछ ना कुछ फायदा हो सकता है। पैतृक कार्यो में भी रुचि रहेगी लेकिन भागदौड़ करना अखरेगा। घरेलू सुख सुविधा में कुछ कमी अनुभव होगी। सेहत में भी छोटी मोटी संमस्या लगी रहेगी फिर भी कार्य बाधक नही बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप मानसिक रूप से किसी बड़े कार्य अथवा परिश्रम वाले कार्य को करने की हालत में नही रहेंगे। आज जिस काम को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई टांग अड़ाएगा दिग्भ्रमित करने वाले भी आज कई मिलेंगे जिससे कार्य हानि होने की संभावना है। दिनचार्य संघर्षमय होते हुए भी आज आप लापरवाही अधिक करेंगे काम के लोग अथवा सही मार्गदर्शक आपको गलत लगेंगे इसके उलट गलत राय देने वालो पर आप मेहरबान रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी अपनी गलतियों से थोड़ी शिक्षा लेंगे फिर भी अपने मन की ही सुनेंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। घर मे टालमटोल के रवैये के चलते तकरार हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां का वातावरण विनोदी स्वभाव से हल्का बनाएंगे परन्तु ध्यान रहे मर्यादा पार करने से आज किसी से झगड़ा अथवा संबंध विच्छेद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय आज कम रुचि लेने से भगवान भरोसे ही चलेगा फिर भी आकस्मिक लाभ के समाचार रोमांचित करेंगे। पुराने लिए निर्णय से हानि भी अकस्मात ही होगी फिर भी आज के दिन व्यय की अपेक्षा धन की आमद ज्यादा ही रहेगी। बाहर घूमने यात्रा पर्यटन खाने पीने में ज्यादा रुचि लेंगे इन पर खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे। महिलाये जिद्दी स्वभाव रहने से स्वयं के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप स्वयं ही अपनी परेशानी का कारण बनेंगे छोटी छोटी बातों पर क्रोध कर आस पास का वातावरण अशांत बनाएंगे आज आपके संपर्क में जो भी आएगा मन दुखी करके ही जायेगा सीधे किसी से नही लड़ेंगे कड़वे ताने अथवा किसी की कमजोरी को लेकर व्यंग्य करने पर माहौल खराब करेंगे। कार्य क्षेत्र पर पहले ही अव्यवस्था रहेगी उर से ध्यान अनर्गल विषयो में रहेगा जिससे हानि होने की संभावना अधिक बनेगी। किसी अन्य के कार्य अथवा झगड़े में पंच ना बने अपमान होगा। आर्थिक मामलों में भाई बंध, मित्रो के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन रूखा व्यवहार बाधक बनेगा माता का सहयोग मिलेगा लेकिन अपर्याप्त। बोल चाल में मर्यादा रखे व्यर्थ शत्रुता बढ़ेगी। रक्तचाप अथवा अल्पता के कारण परेशान होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वभाव अटपटा रहेगा शुभ कर्मों को छोड़ वर्जित कार्यो में अधिक रुचि दिखाएंगे। काम धंधा मंदा रहेगा लेकिन आज अकस्मात लाभ होने की भी संभावना है लापरवाही से बचे अन्यथा वंचित रह जाएंगे। आज आप अपना काम निकालने के लिये जिद का सहारा लेंगे अन्य लोगो को इससे काफी परेशानी होगी क्रोध दिमाग पर रहेगा मांगे पूरी ना होने पर कलह पर उतारू हो जाएंगे विशेषकर माता से अपना काम निकल कर ही चैन आएगा। घर का वातावरण उथल पुथल रहेगा पति पत्नी अथवा अन्य परिजनों में शंकालु वृति के कारण झगड़ा हो सकता है। कामोतेजना आज अधिक रहेगी संयम रखें अन्यथा अपमानित हो सकते है। आँख एवं मस्तिष्क संबंधित संमस्या को छोड़ आरोग्य सामान्य रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
परो अपि हितवान् बन्धुः बन्धुः अपि अहितः परः।
अहितः देहजः व्याधिः हितम् आरण्यं औषधम्।।
वीर बजरंग बली जी की जय
⛳⚜जय माँ कामख्या

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *