आज का राशिफल, 23 January 2026: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी माता सरस्वती की कृपा, चमकेगी किस्मत, पढ़ें 23 जनवरी का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, २३ जनवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:०९
सूर्यास्त: 🌄 १८:०९
चन्द्रोदय: 🌝 १०:३१
चन्द्रास्त: 🌜 २३:२१
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (२५:४६+ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 पूर्व भाद्रपद (१४:३३ से उत्तरभाद्रपद)
योग 👉 परिघ (१५:५९ से शिव)
प्रथम करण 👉 बव (१४:१० तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२५:४६+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१७ से १३:०१
रवि योग 👉 १४:३३ से ३१:०९+
विजय मुहूर्त 👉 १४:२९ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०६ से १८:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०८ से १९:२६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१३+ से २५:०५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:२५+ से ३०:१७+
राहुकाल 👉 ११:१७ से १२:३९
गुलिक काल 👉 ०८:३२ से ०९:५४
यमगण्ड 👉 १५:२३ से १६:४६
दुर्मुहूर्त 👉 ०९:२१ से १०:०५
वर्ज्य 👉 २४:०२+ से २५:३७+
पञ्चक 👉 अहोरात्रि
विडाल योग 👉 १४:३३ से ३१:०९+
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (१४:३३ तक)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२५:४६+ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (०८:३३ से उत्तर)
शिववास 👉 कैलाश पर (२५:४६+ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) जौ, राई का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
माघ शुक्ल पंचमी, वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १४:३३ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (से, सो, धा, धी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मकर – ०६:३९ से ०८:२६
कुम्भ – ०८:२६ से ०९:५९
मीन – ०९:५९ से ११:२९
मेष – ११:२९ से १३:०९
वृषभ – १३:०९ से १५:०७
मिथुन – १५:०७ से १७:२१
कर्क – १७:२१ से १९:३७
सिंह – १९:३७ से २१:४९
कन्या – २१:४९ से २४:००
तुला – २४:०० से २६:१४+
वृश्चिक – २६:१४+ से २८:३०+
धनु – २८:३०+ से ३०:३५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०७:१० से ०८:२६
अग्नि पञ्चक – ०८:२६ से ०९:५९
शुभ मुहूर्त – ०९:५९ से ११:२९
मृत्यु पञ्चक – ११:२९ से १३:०९
अग्नि पञ्चक – १३:०९ से १४:३३
शुभ मुहूर्त – १४:३३ से १५:०७
रज पञ्चक – १५:०७ से १७:२१
शुभ मुहूर्त – १७:२१ से १९:३७
चोर पञ्चक – १९:३७ से २१:४९
शुभ मुहूर्त – २१:४९ से २४:००
रोग पञ्चक – २४:०० से २५:४६+
शुभ मुहूर्त – २५:४६+ से २६:१४+
मृत्यु पञ्चक – २६:१४+ से २८:३०+
अग्नि पञ्चक – २८:३०+ से ३०:३५+
शुभ मुहूर्त – ३०:३५+ से ३१:०९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
“धैर्य रखो, हर कठिन समय के बाद अच्छा समय ज़रूर आता है।”✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने अच्छे कामों को लेकर कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे, जिस पर वह खरी उतरेगी और सेहत को लेकर यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को लेकर टेंशन हो सकती है, जिससे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन आदि मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना इन्वेस्टमेंट ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आज आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याओं में पड़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान ने यदि आपसे किस चीज की फरमाइश की थी, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई मे एकाग्र होकर जुटना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें मुश्किलें आएंगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर लापरवाही की तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर ही आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगाएंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक रहने वाला है, क्योंकि आपकी जल्दबाजी के कारण आप कुछ मुश्किलों में पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा किया, तो वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करेगा। आप अपनी संतान के दाखिले को लेकर कुछ नए लोगों से मिलेंगे और आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको माताजी की सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं खड़ी करेगा, क्योंकि आप अपने खान-पान पर कंट्रोल न करने के कारण पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। आज आपके नये घर के रिनोवेशन का काम शुरू करेंगे, जिसमें आप मेहनत भी अधिक करेंगे और आप बाकी कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा काम ना मिलने से आपको निराशा होगी, लेकिन फिर भी आपके काम करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन आप घूमने-फिरने से बचें, क्योंकि इससे आपके साथी से आपसी रिश्तों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस की योजनाएं आपको पहले से बेहतर लाभ देंगी और आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करेंगे। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी, इसलिए आपको उनकी बातों पर पूरी सहमति देने की आवश्यकता है। संतान आपकी बातों को थोड़ा नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आने वाले समय में उसकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और कोई पुरानी बीमारी जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी राजनीति में कार्यरत दोस्त से मिलने जा सकते हैं। यदि आपकी माताजी से आप कोई पारिवारिक मामलों को लेकर अपनी बातचीत करेंगे, तो वह आपको कोई अच्छी सलाह देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए किसी बहसबाजी से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि इससे ही आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। संतान को आप पढ़ाई -लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं। बिजनेस में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की और से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मिलेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬

बसंत पंचमी पर वैसे तो देवी सरस्वती की पूजा होती है, साथ ही इस महादेव की भी पूजा होती है।

बसंत पंचमी पर आपने देखा होगा कि हर साल कई विवाह होते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूरे दिन शादी हो सकती है। लेकिन, क्यों। तो, बता दें कि बसंत पंचमी का दिन सिर्फ देवी सरस्वती का ही नहीं बल्कि, महादेव का भी दिन है। दरअसल, मान्यता है कि इस दिन महादेव अपने योग मुद्रा से बाहर आ कर पार्वती जी से सगाई की थी।

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन महादेव की तिलक की रस्म निभाई गई थी। माना जाता है कि माता पार्वती से शादी करने से पहले इस दिन उनकी सगाई हुई थी। माघ मास की पंचमी तिथि के दिन ही देवताओं द्वारा महादेव का तिलक किया गया था।

इसके बाद महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस तरह जो भी व्यक्ति एक सुखद वैवाहिक जीवन जीना चाहता है, वो इस दिन महादेव की पूजा करता है।

इस प्रकार बसन्त पँचमी के दिन भोले बाबा का तिलक होता है, शिवरात्रि के दिन ब्याह और आज फागुन शुक्ल एकादशी को गौना…

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं⚘️🥰🙏💞

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *