Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: आज 12:25 के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻गुरुवार, १२ फरवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१०
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१३
चन्द्रोदय: 🌝 २८:०४+
चन्द्रास्त: 🌜१३:०७
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🏔️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 फाल्गुन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार माघ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१२:२२ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 ज्येष्ठा (१३:४२ से मूल)
योग 👉 हर्षण (२७:०६+ से वज्र)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१२:२२ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२५:२७+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 धनु (१३:४१ से)
मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त , पूर्व, मार्गी )
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५३
विजय मुहूर्त 👉 १४:२२ से १५:०६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०० से १८:२६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०३ से १९:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:५७+
राहुकाल 👉 १३:५४ से १५:१७
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०७:०० से ०८:२३
दुर्मुहूर्त 👉 १०:४१ से ११:२५
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (१३:४२ तक)
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१२:२२ तक)
चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व १३:४२ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१२:२२ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति सूर्य कुम्भ में २८:०७+ से, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती, मुण्डन संस्कार मुहूर्त+विद्या एवं अक्षर आरम्भ मुहूर्त प्रातः ११:१७ से दोपहर ०१:४२ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार (ये, यो, भ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ०५:२४ से ०७:०५
कुम्भ – ०७:०५ से ०८:३१
मीन – ०८:३१ से ०९:५५
मेष – ०९:५५ से ११:२९
वृषभ – ११:२९ से १३:२३
मिथुन – १३:२३ से १५:३८
कर्क – १५:३८ से १८:००
सिंह – १८:०० से २०:१९
कन्या – २०:१९ से २२:३७
तुला – २२:३७ से २४:५८+
वृश्चिक – २४:५८+ से २७:१७+
धनु – २७:१७+ से २९:२१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०७:०० से ०७:०५
शुभ मुहूर्त – ०७:०५ से ०८:३१
चोर पञ्चक – ०८:३१ से ०९:५५
रज पञ्चक – ०९:५५ से ११:२९
शुभ मुहूर्त – ११:२९ से १२:२२
चोर पञ्चक – १२:२२ से १३:२३
शुभ मुहूर्त – १३:२३ से १३:४२
रोग पञ्चक – १३:४२ से १५:३८
शुभ मुहूर्त – १५:३८ से १८:००
मृत्यु पञ्चक – १८:०० से २०:१९
अग्नि पञ्चक – २०:१९ से २२:३७
शुभ मुहूर्त – २२:३७ से २४:५८+
रज पञ्चक – २४:५८+ से २७:१७+
शुभ मुहूर्त – २७:१७+ से २९:२१+
चोर पञ्चक – २९:२१+ से ३०:५९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
सही समय पर गलत जगह से निकल जाना भी एक आशीर्वाद ही है॥😊✅🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। संताने आज्ञा का पालन करेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा।विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः ।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः ।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
भगवान सत्यनारायण देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal : आज भगवान गणेश रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, बनेंगे आपके सभी काम, पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ११ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१०सूर्यास्त: 🌅 ०६:१२चन्द्रोदय: 🌝 २७:११+चन्द्रास्त: 🌜१२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

आज का राशिफल, 10 February 2026: मंगलवार को इन दो राशियों का होगा मंगल, वृष राशि वाले यात्रा करने से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, १० फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०३सूर्यास्त: 🌄 १८:२०चन्द्रोदय: 🌝 २६:०८+चन्द्रास्त: 🌜 १२:०४अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *