Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, दूर हो जाएंगी परेशानियां

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, १८ फरवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:५७
सूर्यास्त: 🌄 १८:२४
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:२४
चन्द्रास्त: 🌜 १९:१९
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 प्रतिपदा (१६:५७ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 शतभिष् (२१:१६ से पूर्व भाद्रपद)
योग 👉 शिव (२२:४५ से सिद्ध)
प्रथम करण 👉 बव (१६:५७ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२८:३१+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १४:०४ से १५:४०
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२२ से १८:४७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२४ से १९:४०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१६+ से २५:०६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१७+ से ३०:०७+
राहुकाल 👉 १२:४१ से १४:०७
गुलिक काल 👉 ११:१५ से १२:४१
यमगण्ड 👉 ०८:२३ से ०९:४९
दुर्मुहूर्त 👉 १२:१८ से १३:०४
वर्ज्य 👉 २७:३३+ से २९:०८+
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०६:५७ से २१:१६
विडाल योग 👉 २१:१६ से ३०:५७+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (१६:५७ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (१६:५७ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व या पश्चिम ) धनिया या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, इष्टि, चन्द्रदर्शन आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २१:१६ तक जन्मे शिशुओं के नाम शतभिषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कुम्भ – ०६:४४ से ०८:१६
मीन – ०८:१६ से ०९:४७
मेष – ०९:४७ से ११:२७
वृषभ – ११:२७ से १३:२५
मिथुन – १३:२५ से १५:३९
कर्क – १५:३९ से १७:५५
सिंह – १७:५५ से २०:०७
कन्या – २०:०७ से २२:१७
तुला – २२:१७ से २४:३२+
वृश्चिक – २४:३२+ से २६:४८+
धनु – २६:४८+ से २८:५३+
मकर – २८:५३+ से ३०:४०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:५७ से ०८:१६
शुभ मुहूर्त – ०८:१६ से ०९:४७
शुभ मुहूर्त – ०९:४७ से ११:२७
रज पञ्चक – ११:२७ से १३:२५
शुभ मुहूर्त – १३:२५ से १५:३९
चोर पञ्चक – १५:३९ से १६:५७
शुभ मुहूर्त – १६:५७ से १७:५५
रोग पञ्चक – १७:५५ से २०:०७
शुभ मुहूर्त – २०:०७ से २१:१६
मृत्यु पञ्चक – २१:१६ से २२:१७
अग्नि पञ्चक – २२:१७ से २४:३२+
शुभ मुहूर्त – २४:३२+ से २६:४८+
रज पञ्चक – २६:४८+ से २८:५३+
शुभ मुहूर्त – २८:५३+ से ३०:४०+
चोर पञ्चक – ३०:४०+ से ३०:५७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
भ्रम में न रहो की आप “विशिष्ट” हो,सुगंध समाप्त हो जाने के बाद पूजन के पुष्प भी कचरे के ढेर मे मिलते है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहतर रहने वाला है, उन्हें अपने प्यार को इजहार करने का एक अच्छा मौका मिलेगा और उनके लिए वह कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों पर भी फोकस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस चक्कर में आपका ध्यान काम से हट सकता है, जिससे आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी काम को पूरे साहस से करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े और परफ्यूम आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों से बेवजह के क्रोध करेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय थोड़ा समझदारी दिखाते हुए लेना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी लिए कशमकश भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। पद- प्रतिष्ठा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी माताजी से भी यदि किसी काम को सलाह को लेकर सलाह लेनी पड़े, तो समझदारी दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही दिखाएंगे, तो बाद में वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग आदि भी करा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में लगे रहेंगे और अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको धन संबंधित समस्याओं पर भी खास ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी काम को लेकर आप दूसरों पर डिपेंड ना रहे हैं, क्योंकि आपका वह काम समय से पूरा नहीं होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन काम करने में थोड़ा कम लगेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और स्नेह बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको कुछ अपने विरोधियों को भी धूल चटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, क्योंकि आप चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप किसी भी मामले मे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और किसी बात को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी दोस्ती और गहरी होगी। यदि आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो उसमें आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके चारों ओर का माहौल तो खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके कुछ गिले शिकवे भी दूर होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके मिलने में भी आपको आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी आय तो सीमित होगी, लेकिन खर्चों की अधिकता हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करके चलना होगा। किसी शारीरिक समस्या को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। आपकी किसी काम को लेकर लापरवाही अधिक रहेगी। भाई व बहनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप काम से काम ही मतलब रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका बाद में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होती दिख रही है। कोई सरकारी काम यदि आपका अधूरा चल रहा था, तो आपको उसे भी पूरा करने के बारे में भी सोचना होगा। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं सुख संपदा।
शत्रु बुद्धि विनाशाय दीप ज्योति नमोस्तुते॥
भगवान गणपति देवजी की जय
⛳⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज फाल्गुन अमावस्या पर इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, १७ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:५८सूर्यास्त: 🌄 १८:२४चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌चन्द्रास्त: 🌜 १८:२२अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal : आज चारों दिशाओं से भारी लाभ कमाएंगी ये 6 राशियां, गुड डे बन जाएगा 16 फरवरी का दिन

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, १६ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:५९सूर्यास्त: 🌄 १८:२३चन्द्रोदय: 🌝 ३०:४९+चन्द्रास्त: 🌜 १७:२४अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *