आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, ०७ मार्च २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:४३
सूर्यास्त: 🌄 १८:३३
चन्द्रोदय: 🌝 २२:०७
चन्द्रास्त: 🌜 ०८:४५
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 चैत्र (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्थी (१९:१७ से पंचमी)
नक्षत्र 👉 चित्रा (११:१५ से स्वाति)
योग 👉 वृद्धि (०६:५२ से ध्रुव)
प्रथम करण 👉 बालव (१९:१७ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (पूर्ण रात्रि)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१४ से १३:०२
अमृत काल 👉 २७:५३+ से २९:३८+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ११:१५ से ३०:४३+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३० से १८:५५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३३ से १९:४६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१३+ से २५:०२+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:०६+ से २९:५५+
राहुकाल 👉 ०९:४१ से ११:०९
गुलिक काल 👉 ०६:४३ से ०८:१२
यमगण्ड 👉 १४:०७ से १५:३५
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:४३ से ०७:३१
वर्ज्य 👉 १७:२३ से १९:०८
आडल योग 👉 ०६:४३ से ११:१५
होमाहुति 👉 मंगल
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 कैलाश पर (१९:१७ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) अदरक, उड़द, तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र कृष्ण चतुर्थी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ११:१५ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कुम्भ – ०५:३७ से ०७:१०
मीन – ०७:१० से ०८:४०
मेष – ०८:४० से १०:२०
वृषभ – १०:२० से १२:१८
मिथुन – १२:१८ से १४:३२
कर्क – १४:३२ से १६:४८
सिंह – १६:४८ से १९:००
कन्या – १९:०० से २१:११
*तुला – २१:११ से २३:२५
वृश्चिक – २३:२५ से २५:४१+
धनु – २५:४१+ से २७:४६+
मकर – २७:४६+ से २९:३३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:४३ से ०७:१०
शुभ मुहूर्त – ०७:१० से ०८:४०
शुभ मुहूर्त – ०८:४० से १०:२०
चोर पञ्चक – १०:२० से ११:१५
शुभ मुहूर्त – ११:१५ से १२:१८
रोग पञ्चक – १२:१८ से १४:३२
शुभ मुहूर्त – १४:३२ से १६:४८
मृत्यु पञ्चक – १६:४८ से १९:००
अग्नि पञ्चक – १९:०० से १९:१७
शुभ मुहूर्त – १९:१७ से २१:११
रज पञ्चक – २१:११ से २३:२५
शुभ मुहूर्त – २३:२५ से २५:४१+
चोर पञ्चक – २५:४१+ से २७:४६+
शुभ मुहूर्त – २७:४६+ से २९:३३+
रोग पञ्चक – २९:३३+ से ३०:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जीवन में उन स्वप्न का कोई महत्व नहीं, जिनको पूर्ण करने के लिए अपनों से ही छल करना पड़े॥✅😊
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अवसरों का संगम लेकर आया है। काम का दबाव बढ़ सकता है और ऐसा लगेगा जैसे हर जिम्मेदारी आज ही पूरी करनी है। इतना ही नहीं, कुछ लोग जो आपके विरोधी हैं, वे भी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन घबराइए मत आपकी लगन और योजना ही आपकी ढाल बनेगी। यदि आप अपने कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करेंगे तो सफलता निश्चित है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को संतुलन मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करके आत्मिक संतोष पाएंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक देगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खबर वातावरण को आनंदमय बना सकती है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की चर्चा होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अतीत की कोई गलती आपको याद दिलाएगी कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है। आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी का वाहन मांगकर न चलाएं। आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार आएगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी और नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। आप काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालकर उनके मन की बात समझने की कोशिश करेंगे। यही संतुलन आपको सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका व्यक्तित्व और पद-प्रतिष्ठा दोनों मजबूत होंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, लेकिन साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने से अभी बचें। यदि किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार है, तो वह लाभकारी हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में पछतावा दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम है। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। मित्रों के साथ समय बिताने और अच्छे खान-पान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। राजनीति या किसी सामाजिक मामले में उलझा विषय सुलझ सकता है। धैर्य और संयम से काम करना आज बेहद जरूरी है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष भी देगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और यदि किसी से वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करें। आपकी उन्नति की राह में जो बाधाएं थीं, वे हटने लगेंगी। संतान शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम उठा सकती है। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से मन को गहरी शांति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी माहौल को और भी खुशनुमा बना देगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। यदि किसी समस्या को लेकर मन में चिंता थी, तो वह धीरे-धीरे समाप्त होगी। मन की उलझन को सुलझाने के लिए आत्मचिंतन आवश्यक है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। हालांकि किसी बात पर हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन प्रेम से स्थिति संभल जाएगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। बॉस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी यदि पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे तो परीक्षा में सफलता निश्चित है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज खर्च सोच-समझकर करें और दिखावे से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा पक्की हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभ और खुशियों का संदेश लेकर आया है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कानूनी मामले में जीत संभव है। नए कार्य के प्रति रुचि जागेगी और परिवार के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा। धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और भाई-बहनों का सहयोग आपके रुके हुए काम को पूरा कराने में मिलेगा
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम्।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳






