Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल को दोपहर 01:02 बजे के बाद इन राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’, जानें ग्रहों का खेल और आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, २१ अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०१
सूर्यास्त: 🌄 १८:५०
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:००
चन्द्रास्त: 🌜 २३:२३
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (२५:१९+ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (२३:५८+ से आर्द्रा)
योग 👉 शोभन (१२:३१ से अतिगंड)
प्रथम करण 👉 बव (१४:४४ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२५:१९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०० से १२:५१
अमृत काल 👉 १५:५८ से १७:२५
रवि योग 👉 २३:५८ से ३०:०१+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४९ से १९:११
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५० से १९:५७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३२+ से २९:१७+
राहुकाल 👉 १५:३८ से १७:१४
गुलिक काल 👉 १२:२६ से १४:०२
यमगण्ड 👉 ०९:१४ से १०:५०
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३५ से ०९:२६
वर्ज्य 👉 ०७:१४ से ०८:४१
विडाल योग 👉 २३:५८ से ३०:०१+
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (२५:१९+ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (१३:०० से पश्चिम)
शिववास 👉 कैलाश पर (२५:१९+ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व व दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल पंचमी, भगवान शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २३:५८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (वे, वो, का, की) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:४३ से ०७:२३
वृषभ – ०७:२३ से ०९:२१
मिथुन – ०९:२१ से ११:३५
कर्क – ११:३५ से १३:५१
सिंह – १३:५१ से १६:०३
कन्या – १६:०३ से १८:१४
तुला – १८:१४ से २०:२८
वृश्चिक – २०:२८ से २२:४४
धनु – २२:४४ से २४:४९+
मकर – २४:४९+ से २६:३६+
कुम्भ – २६:३६+ से २८:०९+
मीन – २८:०९+ से २९:३९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०१ से ०७:२३
चोर पञ्चक – ०७:२३ से ०९:२१
शुभ मुहूर्त – ०९:२१ से ११:३५
रोग पञ्चक – ११:३५ से १३:५१
शुभ मुहूर्त – १३:५१ से १६:०३
मृत्यु पञ्चक – १६:०३ से १८:१४
अग्नि पञ्चक – १८:१४ से २०:२८
शुभ मुहूर्त – २०:२८ से २२:४४
रज पञ्चक – २२:४४ से २३:५८
शुभ मुहूर्त – २३:५८ से २४:४९+
चोर पञ्चक – २४:४९+ से २५:१९+
शुभ मुहूर्त – २५:१९+ से २६:३६+
रोग पञ्चक – २६:३६+ से २८:०९+
शुभ मुहूर्त – २८:०९+ से २९:३९+
शुभ मुहूर्त – २९:३९+ से ३०:०१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जब भी पुत्र मोह की लालसा में धर्म और ज्ञान को घर से बाहर किया जाएगा महाभारत ही होगा॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके लिए खुशियों की बारिश लेकर आई है। धन का आगमन तेजी से होगा, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है। स्वादिष्ट खान-पान और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। अच्छी बात ये है कि सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत पूरी तरह आपके साथ खड़ी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी नई कोशिशें शानदार परिणाम देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई खास जानकारी या अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता तो बढ़ेगी, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राहत का दिन है। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी। आपकी समझदारी और तेज दिमाग से कई काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नई मिठास आएगी और पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। शौक और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, जिससे आप खुद को खास महसूस करेंगे। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा, जो आपके मन को हल्का कर देगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा करने की दिशा में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालांकि, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बेवजह परेशानी बढ़ सकती है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, जिससे तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मां की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन संतुलित लेकिन लाभकारी रहेगा। आपकी वाणी में मिठास ही आपको हर जगह सम्मान दिलाएगी। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसर खोल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस भी अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का साथ और समर्थन आपको मानसिक ताकत देगा। सेहत में चल रही समस्याएं अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कामकाज के मामले में दिन शानदार है। आप अपने कामों को अच्छे से संभालेंगे, लेकिन संतान की गलतियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आसपास के माहौल में नए साल का जश्न रहेगा, जिसमें आप भी शामिल होकर खूब एंजॉय करेंगे। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें, नहीं तो सेहत प्रभावित हो सकती है। नया करने का जोश रहेगा, लेकिन बिजनेस में जल्दबाजी में बदलाव करना नुकसान दे सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुलन लेकर आया है। परिवार के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा। कोई पुराना लेन-देन खत्म होगा, जिससे मन हल्का होगा। सरकारी मामलों में सावधानी जरूरी है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा और उनके लिए कोई खास गिफ्ट भी ले सकते हैं। घर में कुछ बदलाव करने का मन बनेगा। ध्यान रखें। घर की बातें बाहर न जाएं, यही समझदारी है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। एक के बाद एक काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे ले जाएगी। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन संयम रखें। कार्यक्षेत्र में हर काम पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन संतुलित लेकिन सीख देने वाला है। लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और अपने काम खुद करने की आदत डालें। मन की कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या चुनौती मिलेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। सरकारी काम में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के घर जाकर मेल-मिलाप करेंगे। नए साल में कुछ बड़ा करने का संकल्प लेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। बस ध्यान रखें।लापरवाही से बचना ही सफलता की कुंजी है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। साल की शुरुआत ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ होगी। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहयोगियों से सोच-समझकर बात करें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
बुद्धिर्बलं यशो धर्मं निर्भयत्वं अरोगता।
अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 19 April: आज का राशिफल : अक्षय तृतीया पर बने शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩🚩अक्षय तृतीया पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई🚩🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, १९ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:०३सूर्यास्त: 🌄 १८:४९चन्द्रोदय: 🌝…

Aaj Ka Tarot Rashifal 18 April 2026: आज बन रहा है आयुष्मान योग, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शनिवार, १८ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:०४सूर्यास्त: 🌅 ०६:४९चन्द्रोदय: 🌝 ०५:५६चन्द्रास्त: 🌜२०:००अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *