आज का दैनिक राशिफल, 22 अप्रैल: मिथुन समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर, कन्या समेत 4 राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें! पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, २२ अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०१
सूर्यास्त: 🌄 १८:५१
चन्द्रोदय: 🌝 १०:०५
चन्द्रास्त: 🌜 २४:२२+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 षष्ठी (२२:४९ से सप्तमी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (२२:१३ से पुनर्वसु)
योग 👉 अतिगंड (०९:०८ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (१२:०१ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२२:४९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १२:५७ से १४:२६
रवि योग 👉 ०६:०१ से २२:१३
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४९ से १९:१२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५१ से १९:५७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३१+ से २९:१६+
राहुकाल 👉 १२:२६ से १४:०२
गुलिक काल 👉 १०:४९ से १२:२६
यमगण्ड 👉 ०७:३७ से ०९:१३
दुर्मुहूर्त 👉 १२:०० से १२:५१
वर्ज्य 👉 ०७:४५ से ०९:१४
आडल योग 👉 २२:१३ से ३०:००+
विडाल योग 👉 ०६:०१ से २२:१३
होमाहुति 👉 बुध (२२:१३ से शुक्र)
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 नन्दी पर (२२:४९ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण या पश्चिम) तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल षष्ठी, स्कन्द षष्ठी, रामानुज जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:१४ तक जन्मे शिशुओं के नाम आर्द्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (कू, घ, ड़, छ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:३९ से ०७:१९
वृषभ – ०७:१९ से ०९:१८
मिथुन – ०९:१८ से ११:३१
कर्क – ११:३१ से १३:४७
सिंह – १३:४७ से १५:५९
कन्या – १५:५९ से १८:१०
तुला – १८:१० से २०:२४
वृश्चिक – २०:२४ से २२:४०
धनु – २२:४० से २४:४६+
मकर – २४:४६+ से २६:३२+
कुम्भ – २६:३२+ से २८:०५+
मीन – २८:०५+ से २९:३५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०१ से ०७:१९
शुभ मुहूर्त – ०७:१९ से ०९:१८
मृत्यु पञ्चक – ०९:१८ से ११:३१
अग्नि पञ्चक – ११:३१ से १३:४७
शुभ मुहूर्त – १३:४७ से १५:५९
रज पञ्चक – १५:५९ से १८:१०
शुभ मुहूर्त – १८:१० से २०:२४
चोर पञ्चक – २०:२४ से २२:१३
शुभ मुहूर्त – २२:१३ से २२:४०
रोग पञ्चक – २२:४० से २२:४९
शुभ मुहूर्त – २२:४९ से २४:४६+
मृत्यु पञ्चक – २४:४६+ से २६:३२+
अग्नि पञ्चक – २६:३२+ से २८:०५+
शुभ मुहूर्त – २८:०५+ से २९:३५+
मृत्यु पञ्चक – २९:३५+ से ३०:००+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
सादगी और सत्य में एक ही समानता है,न दोनों को सजाने की जरूरत है और ना ही किसी को दिखाने की॥॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन करियर और रोजगार के लिहाज से आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। मामा पक्ष से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप किसी खास व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं और समाधान भी निकल आएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के दरवाजे खुलेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पेंडिंग कामों को निपटाने में आज आप तेजी दिखाएंगे और सफलता भी हाथ लगेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कई स्रोतों से आय होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से दिल खुश हो जाएगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जो आपको मानसिक शांति देगा। लेकिन संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। उन्हें सही दिशा देना जरूरी होगा। ध्यान रखें, कामों में दूसरों पर निर्भरता कम रखें और खुद जिम्मेदारी संभालें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज बिजनेस में बड़ा फैसला लेने का दिन है। लंबे समय से अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है और नए अवसर आपके सामने आएंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। भाई-बंधुओं का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन थोड़ा संतुलन मांगता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। लाइफस्टाइल सुधारने के चक्कर में खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र से हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आसपास के लोगों को पहचानें और अजनबियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। यही समझदारी है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके लिए धन और सफलता के दरवाजे खुल रहे हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी आपका दिन बना देगी। पैतृक संपत्ति के मामलों में जीत के संकेत हैं। साथ ही, भगवान की भक्ति में मन लगाकर आप मानसिक शांति भी पाएंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए जीत का संदेश लेकर आया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और इनकम में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों से बेवजह बहस करने से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन व्यापार में सफलता दिलाने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी और माहौल खुशनुमा बनेगा। किसी को दी गई जिम्मेदारी अच्छे से निभाई जाएगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन विरोधियों की बातों में आकर कोई गलत कदम न उठाएं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज थोड़ा सतर्क रहने का दिन है। वाहन में खराबी या अचानक खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर भी ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जो उनके भविष्य के लिए अहम होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुश कर देगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और नए मित्र बनेंगे, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। साल की शुरुआत में कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है, बस खर्चों पर संतुलन बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा और पुराने लेन-देन परेशानी दे सकते हैं। लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। वरिष्ठ लोगों से बात करते समय सोच-समझकर बोलें। आपकी नई कोशिशें रंग लाएंगी और पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। विद्यार्थियों के लिए नया सीखने और आगे बढ़ने का समय है। पिताजी से बात करते समय संयम रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन नए सपनों को सच करने का है। नया घर खरीदने के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। परिवार में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और शांति का माहौल बनेगा। मां से किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर की सलाह जरूर लें।यही आपको सफलता दिलाएगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
कायः कलेवरं दीप्तं महाबलपराक्रमम्।
वायुपुत्रं महावीरं वन्दे रामभक्तं प्रभुम्॥
भगवान गणेश जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल को दोपहर 01:02 बजे के बाद इन राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’, जानें ग्रहों का खेल और आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, २१ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:०१सूर्यास्त: 🌄 १८:५०चन्द्रोदय: 🌝 ०९:००चन्द्रास्त: 🌜 २३:२३अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal 19 April: आज का राशिफल : अक्षय तृतीया पर बने शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩🚩अक्षय तृतीया पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई🚩🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, १९ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:०३सूर्यास्त: 🌄 १८:४९चन्द्रोदय: 🌝…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *