आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 24 अप्रैल, 2026 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर में भाग्य का साथ मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, २४ अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५९
सूर्यास्त: 🌄 १८:५१
चन्द्रोदय: 🌝 १२:१७
चन्द्रास्त: 🌜 २५:५७+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (१९:२१ से नवमी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (२०:१४ से अश्लेषा)
योग 👉 शूल (२५:२४+ से गण्ड)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (०८:०१ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (१९:२१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५१
अमृत काल 👉 १४:०१ से १५:३५
रवि योग 👉 २०:१४ से २९:५८+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५० से १९:१२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५१ से १९:५८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३०+ से २९:१४+
राहुकाल 👉 १०:४९ से १२:२५
गुलिक काल 👉 ०७:३६ से ०९:१२
यमगण्ड 👉 १५:३८ से १७:१५
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३३ से ०९:२५
भद्रा 👉 ०५:५९ से ०८:०१
गण्ड मूल 👉 २०:१४ से २९:५८+
आडल योग 👉 २०:१४ से २९:५८+
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 मृत्यु (०८:०१ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 श्मशान में (१९:२१ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) जौ, राई का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल अष्टमी, मां बगलामुखी जयंती, मां पीतांबरा जयंती, सत्य साईंबाबा पु.ति., मासिक दुर्गाष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:१४ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:३१ से ०७:१२
वृषभ – ०७:१२ से ०९:१०
मिथुन – ०९:१० से ११:२३
कर्क – ११:२३ से १३:३९
सिंह – १३:३९ से १५:५१
कन्या – १५:५१ से १८:०२
तुला – १८:०२ से २०:१७
वृश्चिक – २०:१७ से २२:३३
धनु – २२:३३ से २४:३८+
मकर – २४:३८+ से २६:२४+
कुम्भ – २६:२४+ से २७:५७+
मीन – २७:५७+ से २९:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५९ से ०७:१२
चोर पञ्चक – ०७:१२ से ०९:१०
शुभ मुहूर्त – ०९:१० से ११:२३
रोग पञ्चक – ११:२३ से १३:३९
शुभ मुहूर्त – १३:३९ से १५:५१
मृत्यु पञ्चक – १५:५१ से १८:०२
अग्नि पञ्चक – १८:०२ से १९:२१
शुभ मुहूर्त – १९:२१ से २०:१४
रज पञ्चक – २०:१४ से २०:१७
शुभ मुहूर्त – २०:१७ से २२:३३
चोर पञ्चक – २२:३३ से २४:३८+
शुभ मुहूर्त – २४:३८+ से २६:२४+
रोग पञ्चक – २६:२४+ से २७:५७+
शुभ मुहूर्त – २७:५७+ से २९:२७+
शुभ मुहूर्त – २९:२७+ से २९:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
फलदार पेड़ और गुणवान व्यक्ति ही झुकते हैं, सूखा पेड़ और मूर्ख व्यक्ति कभी नहीं झुकते॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभाल लिया तो फायदा आपका ही होगा। काम का दबाव आपको थका सकता है, फिर भी आप जिम्मेदारी निभाते हुए अपने टारगेट पूरे करने में लगे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावट आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप सेविंग पर भी ध्यान देंगे। आज आर्थिक मामलों में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन धैर्य और समझदारी का है। अपने कामों पर पूरा फोकस रखें और जल्दबाजी से बचें। आपकी मीठी वाणी ही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। हालांकि, परिवार में चल रही खटपट आपका मूड थोड़ा खराब कर सकती है। नई जगह जाने या बड़े फैसले लेने से बचें। दिन का एक अच्छा हिस्सा स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में बीतेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का है। कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। विद्यार्थी कुछ नया सीखने या करने के लिए उत्साहित रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेना आपको आगे बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना ही बेहतर है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और बॉस के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन किसी निवेश को लेकर ज्यादा उत्साहित न हों। किसी के कहने पर पैसा लगाना नुकसान दे सकता है। सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। कामकाज में सफलता मिलेगी और नई कोशिशें रंग लाएंगी। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की एंट्री हो सकती है। लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। दूर के किसी रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ संभव है। प्रेम जीवन में तालमेल बनाकर चलेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें। काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। फोकस बनाए रखना जरूरी है, तभी काम सही समय पर पूरे होंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। अच्छी बात ये है कि कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज आपको खुश कर देगा। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खासकर किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। शौक और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन खुशी और समाधान लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में किसी जटिल काम को सुलझाने के लिए आपको अपने जूनियर्स की मदद लेनी पड़ेगी और सफलता भी मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है। खर्चों में कटौती करके आप अपनी सेविंग मजबूत कर सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन को राहत मिलेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नई जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। परिवार में एकता बनी रहेगी, लेकिन भागदौड़ आपको थोड़ा थका सकती है। धीरे-धीरे तनाव कम होगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन ऊर्जा भी भरपूर रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको मजबूती देगा और पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है। कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कठिन विषय भी आसान लगेंगे। किसी भी निर्णय में दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करें। भावनाओं में आकर लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दोनों चरम पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी डील फाइनल कर सकते हैं। लेकिन अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बस सरकारी कामों में लापरवाही न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आय तो अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। पिताजी की सेहत पर विशेष ध्यान दें, उनकी लापरवाही आपको चिंता दे सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। समझदारी और धैर्य से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा और परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
मनःशौचं कर्मशौचं कुलशौचं च भारत ।
देहशौचं च वाक्शौचं शौचं पंञ्चविधं स्मृतम्।
माता महालक्ष्मी देवी जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज भड़ली नवमी पर बन रहा रवि योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, २२ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५३सूर्यास्त: 🌄 १९:१४चन्द्रोदय: 🌝 १३:२२चन्द्रास्त: 🌜 २४:३०+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज चंद्रमा करेंगे कन्या से तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, २१ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५३सूर्यास्त: 🌄 १९:१४चन्द्रोदय: 🌝 १२:२८चन्द्रास्त: 🌜 २३:५४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *