आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २५ अप्रैल २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:५८
सूर्यास्त: 🌄 १८:५२
चन्द्रोदय: 🌝 १३:१९
चन्द्रास्त: 🌜 २६:३५+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (१८:२७ से दशमी)
नक्षत्र 👉 अश्लेषा (२०:०४ से मघा)
योग 👉 गण्ड (२३:४३ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 बालव (०६:५० तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (१८:२७ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५१
अमृत काल 👉 १८:२९ से २०:०४
रवि योग 👉 अहोरात्र
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५१ से १९:१३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५२ से १९:५८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२९+ से २९:१४+
राहुकाल 👉 ०९:१२ से १०:४८
गुलिक काल 👉 ०५:५८ से ०७:३५
यमगण्ड 👉 १४:०२ से १५:३८
दुर्मुहूर्त 👉 ०५:५८ से ०६:५०
वर्ज्य 👉 ०८:५७ से १०:३२
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०५:५८ से २०:०४
विडाल योग 👉 २०:०४ से २९:५७+
होमाहुति 👉 शुक्र (२०:०४ से शनि)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश (१८:२७ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (२०:०४ से पूर्व)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२०:०४ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल नवमी, सीता नवमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:०४ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:२७ से ०७:०८
वृषभ – ०७:०८ से ०९:०६
मिथुन – ०९:०६ से ११:१९
कर्क – ११:१९ से १३:३५
सिंह – १३:३५ से १५:४७
कन्या – १५:४७ से १७:५८
तुला – १७:५८ से २०:१३
वृश्चिक – २०:१३ से २२:२९
धनु – २२:२९ से २४:३४+
मकर – २४:३४+ से २६:२०+
कुम्भ – २६:२०+ से २७:५३+
मीन – २७:५३+ से २९:२४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:५८ से ०७:०८
शुभ मुहूर्त – ०७:०८ से ०९:०६
मृत्यु पञ्चक – ०९:०६ से ११:१९
अग्नि पञ्चक – ११:१९ से १३:३५
शुभ मुहूर्त – १३:३५ से १५:४७
रज पञ्चक – १५:४७ से १७:५८
शुभ मुहूर्त – १७:५८ से १८:२७
चोर पञ्चक – १८:२७ से २०:०४
शुभ मुहूर्त – २०:०४ से २०:१३
रोग पञ्चक – २०:१३ से २२:२९
शुभ मुहूर्त – २२:२९ से २४:३४+
मृत्यु पञ्चक – २४:३४+ से २६:२०+
अग्नि पञ्चक – २६:२०+ से २७:५३+
शुभ मुहूर्त – २७:५३+ से २९:२४+
मृत्यु पञ्चक – २९:२४+ से २९:५७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
“भूत बदला नहीं जा सकता, किन्तु भविष्य अभी भी आपके हाथ में है।”😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और दबाव भरा रह सकता है। एक साथ कई काम आने से मन उलझा रहेगा और बाहर किसी से कहासुनी होने के भी संकेत हैं। लेकिन याद रखें आपकी मीठी वाणी ही हर समस्या का समाधान बनेगी। स्वादिष्ट खान-पान का आनंद जरूर मिलेगा, पर सेहत को नजरअंदाज न करें। मां की नाराजगी आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है, इसलिए घर में संयम और समझदारी से बात करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप कुछ खास करके दिखाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आज का दिन सफलता की ओर बढ़ने का है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। काम के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। राजनीति या नए क्षेत्र में कदम रखने का विचार है तो थोड़ा सतर्क रहें। परिवार के सामने कोई पुरानी बात या राज उजागर हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर हल्का विवाद भी संभव है। शांत रहकर स्थिति संभालें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें। मामा पक्ष से धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मन हल्का होगा। पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। सरकारी कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको हर मोर्चे पर संतुलन बनाना होगा। घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुर पल आएंगे, लेकिन पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला पछतावा दे सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो लोन की योजना बन सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। आपकी रचनात्मकता निखरेगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर आप खुद को रिलैक्स करेंगे। संतान की सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। आपकी वाणी की मिठास ही आपको आगे बढ़ाएगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज बदलाव का दिन है। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप खुद के लिए कुछ नया खरीदेंगे-जैसे कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें। कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है और मन की इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मां की सेहत में सुधार होगा, जिससे मन को राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे विवाद बातचीत से खत्म होंगे। घर में शांति और खुशी का माहौल बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन संतुलित लेकिन फलदायक रहेगा। काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन आप हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट आपका दिन बना देगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। दिल खुश हो जाएगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज तकनीकी और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आप सीखने के हर मौके को पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नई शुरुआत का समय है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में भी आप आगे बढ़ेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन उससे भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई पुरानी समस्या खत्म होगी, जिससे राहत मिलेगी। हालांकि, अनावश्यक खर्च आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। कीमती सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और नई योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें तभी सफलता मिलेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
न दाक्षिण्यं न सौशील्यं न कीर्तिःनसेवा नो दया किं जीवनं ते।
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜⚜⛳







