26 अप्रैल सिंह राशिफल: खुद को देंगे पूरा समय, घर के फैसलों में दिखेगी आपकी अहमियत; जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, २६ अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५७
सूर्यास्त: 🌄 १८:५२
चन्द्रोदय: 🌝 १४:१६
चन्द्रास्त: 🌜 २७:०९+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (१८:०६ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 मघा (२०:२७ से पूर्वाफाल्गुनी)
योग 👉 वृद्धि (२२:२८ से ध्रुव)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०६:१३ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (१८:०६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५१
अमृत काल 👉 १८:०१ से १९:३८
रवि योग 👉 ०५:५७ से २०:२७
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५१ से १९:१३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५२ से १९:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२९+ से २९:१३+
राहुकाल 👉 १७:१५ से १८:५२
गुलिक काल 👉 १५:३९ से १७:१५
यमगण्ड 👉 १२:२५ से १४:०२
दुर्मुहूर्त 👉 १७:०९ से १८:०१
वर्ज्य 👉 ०८:१६ से ०९:५३
गण्ड मूल 👉 ०५:५७ से २०:२७
विडाल योग 👉 ०५:५७ से २०:२७
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१८:०६ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 सभा में (१८:०६ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) मिश्री का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल दशमी, महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:२७ तक जन्मे शिशुओं के नाम मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:२४ से ०७:०४
वृषभ – ०७:०४ से ०९:०२
मिथुन – ०९:०२ से ११:१५
कर्क – ११:१५ से १३:३१
सिंह – १३:३१ से १५:४३
कन्या – १५:४३ से १७:५४
तुला – १७:५४ से २०:०९
वृश्चिक – २०:०९ से २२:२५
धनु – २२:२५ से २४:३०+
मकर – २४:३०+ से २६:१६+
कुम्भ – २६:१६+ से २७:४९+
मीन – २७:४९+ से २९:२०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:५७ से ०७:०४
शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०९:०२
चोर पञ्चक – ०९:०२ से ११:१५
शुभ मुहूर्त – ११:१५ से १३:३१
रोग पञ्चक – १३:३१ से १५:४३
शुभ मुहूर्त – १५:४३ से १७:५४
मृत्यु पञ्चक – १७:५४ से १८:०६
अग्नि पञ्चक – १८:०६ से २०:०९
शुभ मुहूर्त – २०:०९ से २०:२७
रज पञ्चक – २०:२७ से २२:२५
शुभ मुहूर्त – २२:२५ से २४:३०+
चोर पञ्चक – २४:३०+ से २६:१६+
शुभ मुहूर्त – २६:१६+ से २७:४९+
रोग पञ्चक – २७:४९+ से २९:२०+
चोर पञ्चक – २९:२०+ से २९:५७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
बहुत कष्ट दायक होते हैं वह घाव जो बिना अपराध के आपकी अपनों के द्वारा आपकी अस्तित्व पर लगाया॥ जाता है😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए संतुलन और सुकून लेकर आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप गंभीरता से विचार करेंगे और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बन सकते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलने के संकेत हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके सामने नए अवसर खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और हर चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। अनावश्यक उलझनों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है और इसके लिए ऋण भी आसानी से मिल सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापार में गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि यही आपकी पहचान बनेगी। किसी के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से बचें और विरोधियों से दूरी बनाए रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको अपने कार्यों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और फिटनेस को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के लेनदेन को सावधानीपूर्वक और लिखित रूप में करें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश करने की योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभ दे सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आप अपनी जरूरतों पर अधिक खर्च कर सकते हैं इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। घर के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें और समय का सही उपयोग करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अपने कार्यों में बड़ा बदलाव करने से बचें। परिवार में चल रही समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। मन में कुछ उलझन बनी रह सकती है खासकर किसी पुराने विषय के सामने आने से। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई कार्य पूरा होते समय अटक सकता है जिससे मन विचलित हो सकता है। व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान देना जरूरी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से निजी बातें साझा करने से बचें ताकि विवाद से दूर रह सकें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कुछ उलझनों के साथ शुरू हो सकता है लेकिन अंत में राहत मिलेगी। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार से मिलने जाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और नया वाहन लेने के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी इसलिए धैर्य बनाए रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज साझेदारी में किया गया कार्य आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार की समस्याओं को मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है जिससे संबंध मजबूत होंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। मन में हल्की चिंता रह सकती है लेकिन आप उसे संभालने में सफल रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं और प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा। किसी विवाद या राजनीति से दूर रहना आपके लिए हितकर होगा। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें क्योंकि खोने की आशंका बनी रह सकती है। साझेदारी में किया गया कार्य लाभ दे सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे लेकिन एक साथ कई कार्य आने से मन विचलित हो सकता है। व्यापार में विरोधियों पर नजर रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कार्यों का दबाव अधिक रह सकता है लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी लेकिन किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतना आवश्यक है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
यथा चित्तं तथा वाचो यथा वाचस्तथा क्रियाः !
चित्ते वाचि क्रियायांच साधुनामेक्रूपता ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: आज सीता नवमी पर चंद्रमा करेंगे कर्क से सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २५ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५८सूर्यास्त: 🌄 १८:५२चन्द्रोदय: 🌝 १३:१९चन्द्रास्त: 🌜 २६:३५+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 24 अप्रैल, 2026 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर में भाग्य का साथ मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, २४ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५९सूर्यास्त: 🌄 १८:५१चन्द्रोदय: 🌝 १२:१७चन्द्रास्त: 🌜 २५:५७+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *