आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, ०२ मई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:५३
सूर्यास्त: 🌄 १८:५५
चन्द्रोदय: 🌝 १९:३९
चन्द्रास्त: 🌜 ०५:५४
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 प्रतिपदा (२४:४९+ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 विशाखा (पूर्ण रात्रि तक)
योग 👉 व्यतीपात (२१:४५ से वरीयान)
प्रथम करण 👉 बालव (११:४९ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२४:४९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५०
अमृत काल 👉 २१:२५ से २३:११
त्रिपुष्कर योग 👉 २४:४९+ से २९:५३+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५४ से १९:१६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५५ से २०:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२५+ से २९:०९+
राहुकाल 👉 ०९:०९ से १०:४६
गुलिक काल 👉 ०५:५३ से ०७:३१
यमगण्ड 👉 १४:०२ से १५:३९
दुर्मुहूर्त 👉 ०५:५३ से ०६:४५
वर्ज्य 👉 १०:४७ से १२:२३
विंछुड़ो 👉 २४:३०+ से २९:५३+
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकालवास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२४:४९+ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (२४:३०+ से उत्तर)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२४:४९+ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) अदरक उड़द का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ प्रारंभ (उत्तर), नारद जयंती, इष्टि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज पूर्ण रात्रि तक जन्मे शिशुओं के नाम विशाखा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:०० से ०६:४०
वृषभ – ०६:४० से ०८:३८
मिथुन – ०८:३८ से १०:५२
कर्क – १०:५२ से १३:०८
सिंह – १३:०८ से १५:२०
कन्या – १५:२० से १७:३०
तुला – १७:३० से १९:४५
वृश्चिक – १९:४५ से २२:०१
धनु – २२:०१ से २४:०६+
मकर – २४:०६+ से २५:५३+
कुम्भ – २५:५३+ से २७:२६+
मीन – २७:२६+ से २८:५६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:५३ से ०६:४०
शुभ मुहूर्त – ०६:४० से ०८:३८
चोर पञ्चक – ०८:३८ से १०:५२
शुभ मुहूर्त – १०:५२ से १३:०८
रोग पञ्चक – १३:०८ से १५:२०
शुभ मुहूर्त – १५:२० से १७:३०
मृत्यु पञ्चक – १७:३० से १९:४५
अग्नि पञ्चक – १९:४५ से २२:०१
शुभ मुहूर्त – २२:०१ से २४:०६+
रज पञ्चक – २४:०६+ से २४:४९+
शुभ मुहूर्त – २४:४९+ से २५:५३+
चोर पञ्चक – २५:५३+ से २७:२६+
शुभ मुहूर्त – २७:२६+ से २८:५६+
शुभ मुहूर्त – २८:५६+ से २९:५३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
प्राय: वही दीवार टूटने लगती है जिसे मनुष्य सबसे अधिक मजबूत समझता है।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप साझेदारी में कमाल दिखाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभाकर सबका भरोसा जीतेंगे। हालांकि किसी बात पर बहस का माहौल बन सकता है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशियों से भर देगी। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नहीं अनुभवी सलाह ही आपको जीत दिलाएगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी एक्टिव रहेंगे, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो जीत आपकी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है और लोन लेने का विचार भी आएगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और मामा पक्ष से धन लाभ की खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी पहचान और सम्मान में चार चाँद लगेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। छोटी सी बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन हर काम में सफलता आपके साथ रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किस्मत आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको सुकून देगी। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। करियर में अपनी जगह मजबूत बनाए रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। परिवार में नौकरी की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पैसा कमाने के नए मौके आपके सामने होंगे और आप उन्हें हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी का मूड बनेगा और सिंगल लोगों की खास मुलाकात संभव है। बिजनेस के अटके काम आज आगे बढ़ सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप कुछ अलग करने का जज्बा दिखाएंगे। अपनी समझदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। नया वाहन लेने का प्लान बन सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बस पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें। सही पार्टनर के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। परिवार में शादी-ब्याह की अड़चनें दूर होंगी। आपकी सच्चाई को लोग गलत समझ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आलस्य आपके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। काम टालने से मुश्किलें बढ़ेंगी, इसलिए एक्टिव रहें। घर में बदलाव का मन बनेगा, लेकिन टालमटोल से काम अटक सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, पर भाग्य आपका साथ देगा। भक्ति में मन लगेगा और सोच-समझकर बोलना जरूरी रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज लाभ के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी और नया दोस्त जीवन में एंट्री ले सकता है। आपके नए प्रयास रंग लाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना नाराजगी हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के भी प्रबल योग हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम को लेकर बहस हो सकती है, पर आपकी ऊर्जा आपको संभाल लेगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा और विद्यार्थी मानसिक तनाव से राहत पाएंगे। अपने वादों को पूरा करें और विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
उद्यमेन हि सिध्यन्ति, कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य, प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥
सूर्यदेव भगवान जीकी जय
⛳⚜⚜⛳







