आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, ०४ मई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:५२
सूर्यास्त: 🌄 १८:४६
चन्द्रोदय: 🌝 २१:२८
चन्द्रास्त: 🌜 ०७:१७
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (२९:२४+ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 अनुराधा (०९:५८ से ज्येष्ठा)
योग 👉 परिघ (२३:२० से शिव)
प्रथम करण 👉 वणिज (१६:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२९:२४+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५०
अमृत काल 👉 २७:०२+ से २८:४९+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:५२ से ०९:५८
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५५ से १९:१७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५६ से २०:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२४+ से २९:०८+
राहुकाल 👉 ०७:३० से ०९:०८
गुलिक काल 👉 १४:०२ से १५:४०
यमगण्ड 👉 १०:४६ से १२:२४
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५० से १३:४२
वर्ज्य 👉 १६:१५ से १८:०३
भद्रा 👉 १६:१२ से २९:२४+
गण्ड मूल 👉 ०९:५८ से २९:५१+
विंछुड़ो 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०५:५२ से ०९:५८
विडाल योग 👉 ०९:५८ से २९:५१+
होमाहुति 👉 मंगल
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (०९:५८ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (२९:२४+ से पाताल)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१६:१२ से २९:२४+)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२९:२४+ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(ईशान) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया, अग्नि नक्षत्रम्, प्रारंभ आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:५८ तक जन्मे शिशुओं के नाम अनुराधा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:५२ से ०६:३२
वृषभ – ०६:३२ से ०८:३०
मिथुन – ०८:३० से १०:४४
कर्क – १०:४४ से १३:००
सिंह – १३:०० से १५:१२
कन्या – १५:१२ से १७:२३
तुला – १७:२३ से १९:३७
वृश्चिक – १९:३७ से २१:५३
धनु – २१:५३ से २३:५८
मकर – २३:५८ से २५:४५+
कुम्भ – २५:४५+ से २७:१८+
मीन – २७:१८+ से २८:४८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:५२ से ०६:३२
शुभ मुहूर्त – ०६:३२ से ०८:३०
रज पञ्चक – ०८:३० से ०९:५८
शुभ मुहूर्त – ०९:५८ से १०:४४
चोर पञ्चक – १०:४४ से १३:००
शुभ मुहूर्त – १३:०० से १५:१२
रोग पञ्चक – १५:१२ से १७:२३
शुभ मुहूर्त – १७:२३ से १९:३७
मृत्यु पञ्चक – १९:३७ से २१:५३
अग्नि पञ्चक – २१:५३ से २३:५८
शुभ मुहूर्त – २३:५८ से २५:४५+
रज पञ्चक – २५:४५+ से २७:१८+
शुभ मुहूर्त – २७:१८+ से २८:४८+
शुभ मुहूर्त – २८:४८+ से २९:२४+
रज पञ्चक – २९:२४+ से २९:५१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अगर मित्र धर्म के आचरण पर न हो तो उसका परित्याग कीजिए नहीं तो दुर्योधन के साथ कर्ण का भी वध होगा॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या बिल्डिंग से जुड़े काम में बढ़िया लाभ दिख रहा है। लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शब्दों पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन आपको भावनात्मक सहारा देगा, लेकिन बच्चों की सेहत और अपनी कफ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने आया है। घर में प्यार और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे खत्म करने का सही समय है। ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान बढ़ेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेगा। खासकर अगर शुगर की समस्या है तो खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके लिए राहत भरा दिन है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा। बस मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सांस से जुड़ी समस्या है तो आज लापरवाही बिल्कुल न करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल सकते हैं। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। घर में जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सर्दी-जुकाम से बचाव रखें और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन चमकने वाला है। काम में सफलता मिलेगी और अधिकारी भी आपकी तारीफ करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। खासतौर पर धातु से जुड़े काम में। राजनीति या संपर्कों से भी फायदा मिलेगा। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मजेदार समय और अच्छा खाना दिन को यादगार बना देगा। बस ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किस्मत आपके साथ है। सेहत में सुधार होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और सम्मान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पैसे से जुड़े कामों और विदेशी मामलों में भी सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहनों के साथ प्यार बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। बस गुस्से और नसों से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके लिए पॉजिटिव बदलावों का दिन है। पैसा आएगा और काम भी आसानी से चलता रहेगा। आपकी बातचीत की कला आज आपको दूसरों से आगे ले जाएगी। पढ़ाई और करियर दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से मदद मिलेगी। वाहन या सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय और स्वादिष्ट भोजन दिन को और खास बना देगा। सेहत भी साथ देगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके लिए सफलता और सम्मान दोनों इंतजार कर रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है। पुराना पैसा वापस आ सकता है। दोस्तों और खासकर महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा, लेकिन शादीशुदा जीवन में गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है। खानपान का ध्यान रखें, खासकर अगर पाचन से जुड़ी समस्या है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपका गुस्सा सब बिगाड़ सकता है। इसे संभालना ही आपकी जीत है। काम में आपकी प्लानिंग और मेहनत आपको आगे ले जाएगी। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। पैसा और सम्मान दोनों मिलेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा और अच्छा खाना मूड को और बेहतर करेगा। बस कमर और पीठ दर्द को हल्के में न लें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज किस्मत आपका साथ देने के लिए तैयार है। पैसे का लाभ होगा और रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। नौकरी में आपका रुतबा बढ़ेगा और पुराना पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय और किसी करीबी से मुलाकात खुशी देगी। लेकिन पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। शादीशुदा जीवन में पुरानी बातों को उखाड़ने से बचें। सेहत के लिए मौसम के हिसाब से चलना जरूरी है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको बैलेंस सिखाएगा। कमाई भी होगी और खर्च भी। सरकारी योजनाओं से फायदा मिल सकता है, लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। यात्रा में सतर्क रहें। किसी करीबी की वजह से मन थोड़ा उदास हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात सुकून देगी। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च हो सकता है। पेट और कफ से जुड़ी समस्या से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खास है। गुरु की कृपा आपके साथ है। काम में माहौल अनुकूल रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। दोस्त की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया काम शुरू करने के संकेत हैं। पुराना पैसा वापस आ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार से सुख मिलेगा और आप धार्मिक या पुण्य कार्यों में भी रुचि लेंगे। बस सेहत को नजरअंदाज न करें। खासकर पेट से जुड़ी समस्या का ध्यान रखें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
योगस्थः कुरु कर्माणि संगं त्यक्त्वा धनंजय ।
सिद्धयसिद्धयोः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ॥
बाबा महाकाल जीकी जय
⛳⚜⛳







