17 May 2026 ka Rashifal: आज मेष और तुला राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, वृश्चिक राशि के लिए नया काम शुरू करने का अनुकूल समय, पढ़िए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, १७ मई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४५
सूर्यास्त: 🌄 १९:०२
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜 १९:५५
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 प्रतिपदा (२१:४०+ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 कृतिका (१४:३२ से रोहिणी)
योग 👉 शोभन (०६:१५ से अतिगंड, २६:००+ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 किंस्तुघ्न (११:३६ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२१:४० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 वृषभ
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
अमृत काल 👉 १२:२६ से १३:५०
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०१ से १९:२२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०२ से २०:०६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१९+ से २९:०२+
राहुकाल 👉 १७:२२ से १९:०२
गुलिक काल 👉 १५:४३ से १७:२२
यमगण्ड 👉 १२:२३ से १४:०३
दुर्मुहूर्त 👉 १७:१६ से १८:०९
वर्ज्य 👉 २८:३२+ से २९:५६+
आडल योग 👉 १४:३२ से २९:४५+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१४:३२ से पूर्ण रात्रि )
राहु काल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 श्मशान में (२१:४० से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) दलिया या पान का दाल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पुरूषोत्तम मास प्रारंभ, अधिकमास प्रारंभ, अधिक ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा, विश्व दूरसंचार दिवस, अधिक चन्द्र दर्शन, इष्टि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १४:३२ तक जन्मे शिशुओं के नाम कृतिका नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (अ, इ, उ, ए) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:४१ से ०७:३९
मिथुन – ०७:३९ से ०९:५३
कर्क – ०९:५३ से १२:०९
सिंह – १२:०९ से १४:२१
कन्या – १४:२१ से १६:३१
तुला – १६:३१ से १८:४६
वृश्चिक – १८:४६ से २१:०२
धनु – २१:०२ से २३:०७
मकर – २३:०७ से २४:५४+
कुम्भ – २४:५४+ से २६:२७+
मीन – २६:२७+ से २७:५७+
मेष – २७:५७+ से २९:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४५ से ०७:३९
रोग पञ्चक – ०७:३९ से ०९:५३
शुभ मुहूर्त – ०९:५३ से १२:०९
मृत्यु पञ्चक – १२:०९ से १४:२१
अग्नि पञ्चक – १४:२१ से १४:३२
शुभ मुहूर्त – १४:३२ से १६:३१
रज पञ्चक – १६:३१ से १८:४६
शुभ मुहूर्त – १८:४६ से २१:०२
चोर पञ्चक – २१:०२ से २१:४०
शुभ मुहूर्त – २१:४० से २३:०७
रोग पञ्चक – २३:०७ से २४:५४+
शुभ मुहूर्त – २४:५४+ से २६:२७+
मृत्यु पञ्चक – २६:२७+ से २७:५७+
रोग पञ्चक – २७:५७+ से २९:३७+
शुभ मुहूर्त – २९:३७+ से २९:४५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
सब अच्छे होते हैं,बस समय आने पर पता चलता है कौन अपना था॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके अधूरे सपनों को पूरा करने के मूड में नजर आ रही है। रुके हुए काम पूरे होने से मन खुशी से भर जाएगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई देंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को आकर्षित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का प्लान मन में उत्साह जगा सकता है। संतान की तरक्की देखकर दिल गर्व से भर उठेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सेवा और दान-पुण्य के कामों में मन खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीती यादों को ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही दूरियां खत्म होकर रिश्तों में मिठास लौटेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के मामलों को घर तक ही सीमित रखें, क्योंकि बाहरी लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है। आपकी मेहनत आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए रोमांटिक पल आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे। सेहत में सुधार आने से मन हल्का महसूस करेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। विवादों से दूरी बनाकर रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज तरक्की की नई राहें आपके सामने खुल सकती हैं। दोस्तों का सहयोग आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल देगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक दिल को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन जल्दबाजी नुकसान भी दे सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ा मौका मिलने के संकेत हैं। मां की सलाह आज आपके लिए बेहद खास साबित होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ उलझनें आपका ध्यान भटका सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का सही समय आ गया है। भगवान की भक्ति में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। पैसों के मामलों में सावधानी बनाए रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी रहेगा। बढ़ते खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया ऑफर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद आपके लिए भाग्य के द्वार खोल सकते हैं। कुछ नया करने की आपकी कोशिश रंग लाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जरूरत के हिसाब से खर्च करना ही समझदारी होगी, वरना बाद में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कला और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। किसी विरोधी के सामने अपनी निजी या जरूरी बातें शेयर करने से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कमाई और खुशियों दोनों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। घर की सजावट या नई खरीदारी मन को उत्साहित करेगी। परिवार में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। विवादों से दूरी बनाए रखें और शांत रहना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी माहौल को खुशनुमा बना सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके हर काम में दिखाई देगी। दोस्तों और परिवार का साथ आपको नई ताकत देगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, जो यादगार साबित होगी। बोलने से पहले शब्दों को तौलना जरूरी रहेगा, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। मां की दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। दूसरों की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में विवाद खड़ा हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। समाज सेवा और परोपकार के कार्यों से आपकी छवि और निखरेगी। भाई-बहनों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा संतुलन और धैर्य मांग सकता है। अचानक आए खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार में तनाव बढ़ा सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार जरूर करें। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। मन की उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा और पार्टनरशिप भी शानदार चलेगी। व्यापार को नए स्तर तक ले जाने की आपकी कोशिश सफल हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया गया समय दिन को यादगार बना देगा। धार्मिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यों में मन खूब लगेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
“मुखं चन्द्रकान्तं, वदनं मधुरं, नयनं मृगमदकज्जलम्।
हृदयस्य स्पन्दनं प्रिय, त्वयि मम जीवितं समर्पितम्॥”
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: आज चंद्रमा करेंगे धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०१ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४६सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 २०:३२चन्द्रास्त: 🌜 ०६:३६अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj ka Rashifal 30 जून 2026: सिंह राशि वालों को धन लाभ, जानें आपके लिए कैसा है महीने का आखिरी दिन

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, ३० जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४४सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 १९:५०चन्द्रास्त: 🌜 ❌❌❌अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *