┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, २० मई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:४४
सूर्यास्त: 🌄 १९:०३
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:५८
चन्द्रास्त: 🌜 २३:०६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (११:०६ से पंचमी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (०६:१२ से पुनर्वसु, २८:१२+ से पुष्य)
योग 👉 शूल (१४:१० से गण्ड)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (११:०६ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२१:४२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 २६:००+ से २७:२८+
रवि योग 👉 ०५:४४ से ०६:१२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३७ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०२ से १९:२४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०३ से २०:०७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१८+ से २९:०१+
राहुकाल 👉 १२:२४ से १४:०४
गुलिक काल 👉 १०:४४ से १२:२४
यमगण्ड 👉 ०७:२४ से ०९:०४
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
वर्ज्य 👉 १७:१२ से १८:४०
भद्रा 👉 ०५:४४ से ११:०६
विडाल योग 👉 २८:१२+ से २९:४३+
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (११:०६ से पाताल)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (११:०६ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (२२:३८ से उत्तर)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (११:०६ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व या दक्षिण) धनिया या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, वरदा चतुर्थी, विनायकी चतुर्थी व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०६:१२ तक जन्मे शिशुओं के नाम आर्द्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (कु, घ, ड़ छ) नामाक्षर से एवम् उसके उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (के, को, हा, ही) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०५:२९ से ०७:२७
मिथुन – ०७:२७ से ०९:४१
कर्क – ०९:४१ से ११:५७
सिंह – ११:५७ से १४:०९
कन्या – १४:०९ से १६:२०
तुला – १६:२० से १८:३४
वृश्चिक – १८:३४ से २०:५०
धनु – २०:५० से २२:५५
मकर – २२:५५ से २४:४२+
कुम्भ – २४:४२+ से २६:१५+
मीन – २६:१५+ से २७:४५+
मेष – २७:४५+ से २९:२५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४४ से ०६:१२
रोग पञ्चक – ०६:१२ से ०७:२७
शुभ मुहूर्त – ०७:२७ से ०९:४१
मृत्यु पञ्चक – ०९:४१ से ११:०६
अग्नि पञ्चक – ११:०६ से ११:५७
शुभ मुहूर्त – ११:५७ से १४:०९
रज पञ्चक – १४:०९ से १६:२०
शुभ मुहूर्त – १६:२० से १८:३४
चोर पञ्चक – १८:३४ से २०:५०
शुभ मुहूर्त – २०:५० से २२:५५
रोग पञ्चक – २२:५५ से २४:४२+
शुभ मुहूर्त – २४:४२+ से २६:१५+
मृत्यु पञ्चक – २६:१५+ से २७:४५+
शुभ मुहूर्त – २७:४५+ से २८:१२+
रोग पञ्चक – २८:१२+ से २९:२५+
शुभ मुहूर्त – २९:२५+ से २९:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
वार्तालाप करने के लिए समय और शब्द नहीं बल्कि मन होना चाहिए॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कभी खुशी तो कभी चिंता वाला एहसास दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को खास बना देगा और किसी शुभ कार्य की तैयारी उत्साह बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस का दिल जीत लेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम शुरू करने का सपना भी गति पकड़ सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों बन सकती है। मनमौजी स्वभाव परिवार वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। अचानक धन लाभ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। किसी को निजी जानकारी देने से बचें, क्योंकि वही बात आगे परेशानी का कारण बन सकती है। बिजनेस में नए बदलाव सफलता की राह खोल सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी और संयम ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी वाला दिन साबित हो सकता है। परीक्षा के परिणाम मन मुताबिक आने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम और सुझावों से बेहद प्रभावित रहेंगे। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधारेंगे तो सफलता और तेजी से मिलेगी। पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज उन्नति और नए अवसरों का दिन है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिल सकता है। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में चल रही कलह को सुलझाने की जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के घर दावत या खुशी के मौके पर जाने से मन हल्का और खुश रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद मिलने से सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बैठकर अहम फैसले लेने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर दिल को खुश कर सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए खास और लाभदायक साबित हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़े फायदे का कारण बनेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। जरूरत पड़ने पर धन भी आसानी से मिल सकता है। संतान के लिए नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लाइफस्टाइल में बदलाव और नई खरीदारी आपको उत्साहित करेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग भी लाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी कोर्स या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। ऑफिस में लापरवाही करने पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। राजनीति में हर कदम सोच-समझकर रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज एक साथ कई जिम्मेदारियाँ आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी हर काम को सही दिशा देगी। नए काम की शुरुआत के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादों को ताज़ा कर सकती है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सही फैसले आज आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम आपके साथ रहेंगे। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। जिम्मेदारियों को हल्के में लेने से बचें। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि पैसा वापस आने में परेशानी हो सकती है। घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन माहौल को पवित्र और खुशनुमा बना देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कुछ चुनौतियाँ आपका धैर्य परख सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। परिवार की समस्याओं को घर के भीतर ही सुलझाना बेहतर रहेगा, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
न भीतो मरणादस्मि, न भीतो दुष्टसंघातैः।
धर्मरक्षणार्थं, प्राणांस्त्यजामि सायुधः॥
भगवान गणपति देव जी की जय
⛳⚜⛳







