आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal) 23 मई 2026 : शादीशुदा लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ में बैलेंस बनाएं

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २३ मई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४३
सूर्यास्त: 🌄 १९:०५
चन्द्रोदय: 🌝 १२:११
चन्द्रास्त: 🌜 २५:११+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (२८:२७+ से नवमी)
नक्षत्र 👉 मघा (२६:०९+ से पूर्वफाल्गुनी)
योग 👉 ध्रुव (०६:१४ से व्याघात)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१७:४० तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२८:२७+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५१
अमृत काल 👉 २३:४५ से २५:२१+
रवि योग 👉 २६:०९+ से २९:४२+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३७ से १५:३१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०४ से १९:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०५ से २०:०९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१८+ से २९:००+
राहुकाल 👉 ०९:०३ से १०:४४
गुलिक काल 👉 ०५:४३ से ०७:२३
यमगण्ड 👉 १४:०४ से १५:४४
दुर्मुहूर्त 👉 ०५:४३ से ०६:३६
वर्ज्य 👉 १४:०८ से १५:४४
भद्रा 👉 ०५:४३ से १६:४०
गण्ड मूल 👉 ०५:४३ से २६:०९+
आडल योग 👉 २६:०९+ से २९:४२+
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहु काल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२८:२७+ से आकाश)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१६:४० से तक)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 श्मशान में (२८:२७+ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) उड़द या अदरक का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, पुरुषोत्तम मास का 8वां दिवस, अधिक मासिक दुर्गा अष्टमी,
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २६:०९+ तक जन्मे शिशुओं के नाम मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मा,,मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०५:१७ से ०७:१६
मिथुन – ०७:१६ से ०९:२९
कर्क – ०९:२९ से ११:४५
सिंह – ११:४५ से १३:५७
कन्या – १३:५७ से १६:०८
तुला – १६:०८ से १८:२२
वृश्चिक – १८:२२ से २०:३८
धनु – २०:३८ से २२:४४
मकर – २२:४४ से २४:३०+
कुम्भ – २४:३०+ से २६:०३+
मीन – २६:०३+ से २७:३३+
मेष – २७:३३+ से २९:१४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४३ से ०७:१६
मृत्यु पञ्चक – ०७:१६ से ०९:२९
अग्नि पञ्चक – ०९:२९ से ११:४५
शुभ मुहूर्त – ११:४५ से १३:५७
रज पञ्चक – १३:५७ से १६:०८
शुभ मुहूर्त – १६:०८ से १८:२२
चोर पञ्चक – १८:२२ से २०:३८
शुभ मुहूर्त – २०:३८ से २२:४४
रोग पञ्चक – २२:४४ से २४:३०+
शुभ मुहूर्त – २४:३०+ से २६:०३+
मृत्यु पञ्चक – २६:०३+ से २६:०९+
अग्नि पञ्चक – २६:०९+ से २७:३३+
शुभ मुहूर्त – २७:३३+ से २८:२७+
मृत्यु पञ्चक – २८:२७+ से २९:१४+
अग्नि पञ्चक – २९:१४+ से २९:४२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
इच्छाएं पूरी नहीं होती है तो क्रोध बढ़ता है,और इच्छाएं पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि और मजबूत होगी। हालांकि किसी की बात दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। मनमौजी स्वभाव के कारण छोटी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। माताजी की सेहत, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से मन खुश रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कानूनी मामलों में थोड़ी भी लापरवाही आगे परेशानी बढ़ा सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका नाम समाजसेवा और अच्छे कार्यों से चमक सकता है। आपकी नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं करनी चाहिए। मन मौज-मस्ती में रहेगा, जिससे काम टालने का मन करेगा। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी रुकावट दूर करने में किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आप पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए समझदारी से अपनी बात रखें। संतान की सफलता आपको गर्व महसूस कराएगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी दिक्कतों से सावधान रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाकर रखें। पुराने लेनदेन की उलझन सुलझ सकती है। अपने कामों की जिम्मेदारी खुद उठाएं और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। संतान के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात दिन को खास बना सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सफलता और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। माताजी से हुई बातचीत आपकी कई उलझनों का हल निकाल देगी। लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश सफल रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धन निवेश की नई योजनाएँ बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है, जिससे भावुक माहौल बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके दिमाग में नए और शानदार आइडिया लगातार आते रहेंगे। बिजनेस में नई शुरुआत लाभ दे सकती है। जीवनसाथी के करियर में भी नया अवसर दस्तक दे सकता है। आय बढ़ने से मन खुश रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। किसी जरूरी फैसले में पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेने से बचें। माताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है। विद्यार्थियों का मानसिक दबाव कम होगा। पूजा-पाठ और धार्मिक माहौल में मन को सुकून मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन नई संभावनाएँ लेकर आएगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। पुराने लेनदेन से जुड़ी परेशानी थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की ओर से मिली खुशखबरी आपका दिन बना देगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मौज-मस्ती और खुशी का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा। पिताजी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिलने से मन हल्का महसूस करेगा। आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी और मन थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकता है। कामों में लापरवाही भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है, वरना परीक्षा में दिक्कत हो सकती है। दूसरों के मामलों में बेवजह सलाह देने से बचें। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी, जिसे सही दिशा में लगाना आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
पापान्निवारयति योजयते हिताय गुह्यं
निगूहति गुणान् प्रकटीकरोति ।
आपद्गतं च न जहाति ददाति काले
सन्मित्रलक्षणमिदं प्रवदन्ति सन्तः ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज चंद्रमा करेंगे मीन से मेष राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०८ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४७सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 २४:३५+चन्द्रास्त: 🌜 १३:०१अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: आज बन रहा आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, ०५ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४६सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 २२:५२चन्द्रास्त: 🌜 १०:१४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *