आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, ०३ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४१
सूर्यास्त: 🌄 १९:१०
चन्द्रोदय: 🌝 २१:५१
चन्द्रास्त: 🌜 ०७:४६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (२१:२१ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ़ा (२४:५९+ से उत्तराषाढ़ा)
योग 👉 शुभ (०८:१२ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२१:२१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १९:३७ से २१:२४
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:३०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१६+ से २८:५९+
राहुकाल 👉 १२:२५ से १४:०६
गुलिक काल 👉 १०:४४ से १२:२५
यमगण्ड 👉 ०७:२२ से ०९:०३
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५२
वर्ज्य 👉 ०८:५१ से १०:३९
भद्रा 👉 ०८:१२ से २१:२१
विडाल योग 👉 ०५:४१ से २४:५९+
होमाहुति 👉 मंगल
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 पाताल (०८:१२ से २१:२१)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२१:२१ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व व दक्षिण) हरा धनिया, तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया, पुरुषोत्तम मास का १८वां दिवस, गणेश चतुर्थी व्रत, विभुवन संकष्टी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:५९+ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (भू, धा, दा, फा, भा, ढा, धा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:३४ से ०६:३२
मिथुन – ०६:३२ से ०८:४६
कर्क – ०८:४६ से ११:०२
सिंह – ११:०२ से १३:१४
कन्या – १३:१४ से १५:२५
तुला – १५:२५ से १७:३९
वृश्चिक – १७:३९ से १९:५५
धनु – १९:५५ से २२:००
मकर – २२:०० से २३:४७
कुम्भ – २३:४७ से २५:२०+
मीन – २५:२०+ से २६:५०+
मेष – २६:५०+ से २८:३०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:४१ से ०६:३२
शुभ मुहूर्त – ०६:३२ से ०८:४६
मृत्यु पञ्चक – ०८:४६ से ११:०२
अग्नि पञ्चक – ११:०२ से १३:१४
शुभ मुहूर्त – १३:१४ से १५:२५
रज पञ्चक – १५:२५ से १७:३९
शुभ मुहूर्त – १७:३९ से १९:५५
चोर पञ्चक – १९:५५ से २१:२१
शुभ मुहूर्त – २१:२१ से २२:००
रोग पञ्चक – २२:०० से २३:४७
शुभ मुहूर्त – २३:४७ से २४:५९+
मृत्यु पञ्चक – २४:५९+ से २५:२०+
अग्नि पञ्चक – २५:२०+ से २६:५०+
शुभ मुहूर्त – २६:५०+ से २८:३०+
मृत्यु पञ्चक – २८:३०+ से २९:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जिह्वा नाग के विष से भी अधिक विषैली होती है,जब ये डसती है, तो केवल हृदय ही नहीं,जीवन को भी प्राणहीन कर जाती है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में नजर आ रही है। दिन की शुरुआत ही सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी और मन किसी मनोरंजन या खास कार्यक्रम में शामिल होने को उत्साहित रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास से भर देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन खूब लगेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी, जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। लंबे समय से चली आ रही पैसों की चिंता अब धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है। आपकी नई कोशिशें भी शानदार परिणाम देंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन खुशियों और हलचल से भरा रहेगा। किसी मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन आनंदित रहेगा। हालांकि आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मन में किसी काम को लेकर असमंजस बना रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। पुरानी कोई बात या गलती अचानक सामने आ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों का संदेश लेकर आया है। परिवार का कोई सदस्य आपको ऐसा सरप्राइज दे सकता है, जो आपका दिल खुश कर देगा। बड़ों का सम्मान और उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। पिता से मिली सीख आपको सही दिशा दिखाएगी। नए काम की शुरुआत का विचार मन में जोर पकड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है, कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विरोधियों की बातों में आकर निवेश करने से बचें। संतान को संस्कार और परंपराओं का महत्व समझाने में आपका मन लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। परिवार और रिश्तों में मजबूती आएगी और घर के भीतर चल रही परेशानियों को सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। एक के बाद एक शुभ समाचार सुनकर मन खुश रहेगा। हालांकि धन से जुड़ी कोई चिंता आपको भीतर ही भीतर परेशान कर सकती है। कामकाज में छोटी-मोटी गड़बड़ियां तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनी निजी और जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। निजी जीवन में भी आप काफी सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से अच्छे संबंध बनाने में सफल होंगे। कोई पुराना दोस्त लंबे समय बाद अचानक मुलाकात कर सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। सरकारी योजनाओं में निवेश का विचार मन में आ सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन संपत्ति और सुख-सुविधाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को खुशनुमा बना देगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आज फाइनल हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना बाद में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से आपका ध्यान बंट सकता है, इसलिए प्राथमिकताओं को समझदारी से तय करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज करियर के क्षेत्र में आपको शानदार अवसर मिल सकते हैं। हर काम में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। हालांकि किसी भी काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। स्वादिष्ट भोजन और आरामदायक माहौल का आनंद मिलेगा। आपके भीतर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की जबरदस्त भावना बनी रहेगी। नई नौकरी या नया अवसर मिलने की संभावना से मन बेहद उत्साहित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात संभल जाएगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आएंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उधार लेने से बचें, वरना बाद में आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मांग सकता है, इसलिए अपनी राय समझदारी से दें। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होने से माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नौकरी और करियर के मामले में दिन बेहद शानदार साबित हो सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत और काम का तरीका लोगों के बीच अलग पहचान बनाएगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन इससे कुछ लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं। मन में किसी के प्रति नकारात्मक भावना रखने से बचें। बिजनेस में आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। पिता आपकी किसी गलती को लेकर नाराज हो सकते हैं। संतान पढ़ाई या करियर के लिए घर से दूर जा सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आ रही है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की राह पर बढ़ेंगे। पैसों की वजह से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी अब गति पकड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। घर के बड़े सदस्यों का साथ और अनुभव आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगा। हालांकि अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें। परिवार की पुरानी समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज साझेदारी में किए गए काम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कानूनी मामलों में नई उम्मीद और राहत मिलने के संकेत हैं। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है, क्योंकि आज की लगन भविष्य को बेहतर बनाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। किसी भी काम को करते समय उसके नियम और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए संयम रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और पार्टी का भी शानदार योग बन रहा है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
यथा ह्येकेन चक्रेण न रथस्य गतिर्भवेत्।
एवं परुषकारेण विना दैवं न सिद्ध्यति।।
गणपति भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳







