आज का राशिफल (aaj ka rashifal) 15 जून 2026 : मीन और कुंभ राशि का दिन रहेगा शुभ, घर में सुकून करेंगे महसूस, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩


┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १५ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४१
सूर्यास्त: 🌄 १९:१४
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜 १९:५०
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (०८:१३ से प्रतिपदा)
तिथि 👉 प्रतिपदा (२८:३०+ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (१९:०८ से आर्द्रा)
योग 👉 शूल (०८:५६ से गण्ड, २८:३९+ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 नाग (०८:२३ तक)
द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (१८:२६ तक)
तृतीय करण 👉 बव (२८:३०+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०० से १२:५५
अमृत काल 👉 ११:२८ से १२:५२
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४१ से १९:०८
अमृत सिद्धि योग 👉 ०५:४१ से १९:०८
विजय मुहूर्त 👉 १४:४३ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१३ से १९:३४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१४ से २०:१७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल 👉 ०७:२२ से ०९:०४
गुलिक काल 👉 १४:०९ से १५:५१
यमगण्ड 👉 १०:४६ से १२:२७
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५५ से १३:४९
वर्ज्य 👉 २६:३०+ से १७:५५+
आडल योग 👉 १९:०९ से २९:४१+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहु काल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (०८:२३ से पृथ्वी, २८:३०+ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (०८:४० से पश्चिम)
शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:२३ से श्मशान में, २८:३०+ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(उत्तर या पश्चिम) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पुरूषोत्तम मास का ३०वां दिवस, ज्येष्ठ अधिक मास समाप्त, मिथुन संक्रांति, सोमवती अमावस्या , इष्टि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १९:०८ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (वे, वो, का) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०३:४७ से ०५:४५
मिथुन – ०५:४५ से ०७:५९
कर्क – ०७:५९ से १०:१५
सिंह – १०:१५ से १२:२७
कन्या – १२:२७ से १४:३७
तुला – १४:३७ से १६:५२
वृश्चिक – १६:५२ से १९:०८
धनु – १९:०८ से २१:१३
मकर – २१:१३ से २३:००
कुम्भ – २३:०० से २४:३३+
मीन – २४:३३+ से २६:०३+
मेष – २६:०३+ से २७:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०५:४५
रज पञ्चक – ०५:४५ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से ०८:२३
शुभ मुहूर्त – ०८:२३ से १०:१५
रज पञ्चक – १०:१५ से १२:२७
शुभ मुहूर्त – १२:२७ से १४:३७
चोर पञ्चक – १४:३७ से १६:५२
शुभ मुहूर्त – १६:५२ से १९:०८
रोग पञ्चक – १९:०८ से १९:०८
शुभ मुहूर्त – १९:०८ से २१:१३
मृत्यु पञ्चक – २१:१३ से २३:००
अग्नि पञ्चक – २३:०० से २४:३३+
शुभ मुहूर्त – २४:३३+ से २६:०३+
मृत्यु पञ्चक – २६:०३+ से २७:४३+
रज पञ्चक – २७:४३+ से २८:३०+
अग्नि पञ्चक – २८:३०+ से २९:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
बोलना और प्रतिक्रिया करना जरुरी है,लेकिन संयम और सभ्यता का आँचल कभी नहीं छुटना चाहिये॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है, खासकर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ध्यान रखना रिश्तों में और मिठास घोलेगा। परिवार में चल रही कोई चिंता, खासकर संतान के विवाह को लेकर, धीरे-धीरे सुलझती दिखाई दे सकती है। आज बिना तैयारी किसी नए काम में हाथ डालने से बचें, क्योंकि आपकी सावधानी ही आपको बड़ी परेशानी से बचाएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मेहनत का फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत महसूस होगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक माहौल बनाने का मन हो सकता है। बच्चों की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे परेशानी बन सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और किसी पुराने कानूनी या जरूरी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अच्छी बात यह है कि अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। आपके विचार और सुझाव लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दूसरों की मदद और अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आएंगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बोलचाल पर संयम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके शब्द ही रिश्तों को बना या बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। धैर्य और समझदारी आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव आगे सफलता का कारण बन सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगिता में पूरी मेहनत से जुटे रहेंगे। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की वजह से खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुश कर सकती है और सेवा या दान-पुण्य के कामों में भी रुचि बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मेहनत और लगन आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगी और अच्छे परिणाम भी दिलाएगी। जरूरतों और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मन को संतोष मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से नए लोगों से संपर्क बनेंगे और रुका हुआ काम आगे बढ़ने लगेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रगति और समृद्धि के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। धन और सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है। आपकी सकारात्मक सोच आपको हर परिस्थिति में आगे बढ़ाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना भी बन सकती है। परिवार से किया गया कोई वादा निभाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान करा सकती है। आपका आत्मविश्वास और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। संतान के प्रति आपका सहयोग सराहा जाएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी। नौकरी में सम्मान या पद बढ़ने से खुशी मिलेगी। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें और मन की उलझनों को शांत करने के लिए खुद को समय दें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही सलाह से रास्ता निकल आएगा। परिवार के बड़े सदस्य से कोई शुभ समाचार या उपहार मिल सकता है। काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको पहचान दिलाएगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को हल्का और खुश कर सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज धैर्य और शांति बनाए रखना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलना बेहतर रहेगा। परिवार में चल रही कोई बहस या गलतफहमी खत्म होने से माहौल शांत होगा। माता की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना जरूरी होगा। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम सफलता दिलाएगा। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मजबूत होगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक और खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी आस्था और सकारात्मक सोच आपको संभाल लेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। यदि कर्ज लेने की योजना बना रहे थे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि धैर्य से किया गया प्रयास ही सफलता देगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः ।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥
भगवान महाकाल देव जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj ka Rashifal 14 June 2026 : मिथुन और कन्या वालों के लिए लाभदायक दिन, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩 ┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, १४ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४१सूर्यास्त: 🌄 १९:१४चन्द्रोदय: 🌝 २९:२६+चन्द्रास्त: 🌜 १८:४१अयन 🌖 उत्तरायणऋतु:…

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 : वृश्चिक वालों का दिखेगा जलवा, मकर और मीन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, १३ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४१सूर्यास्त: 🌄 १९:१३चन्द्रोदय: 🌝 २८:२२+चन्द्रास्त: 🌜 १७:२९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *