आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, १४ जुलाई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:५०
सूर्यास्त: 🌄 १९:१६
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜 १९:३०
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 आषाढ़ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार ज्येष्ठ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (२२:२९ से प्रतिपदा)
नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (२४:०९+ से पुष्य)
योग 👉 व्याघात (११:५७ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 नाग (१५:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (२५:२९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १३:००
अमृत काल 👉 २२:०१ से २३:२७
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१५ से १९:३६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१२+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२५+ से २९:०७+
राहुकाल 👉 १५:५४ से १७:३५
गुलिक काल 👉 १२:३३ से १४:१४
यमगण्ड 👉 ०९:११ से १०:५२
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३१ से ०९:२५
वर्ज्य 👉 १३:३० से १४:५५
आडल योग 👉 २४:०९+ से २९:५०+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (१५:१२ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (१८:४८ से उत्तर)
शिववास 👉 गौरी के साथ (१८:१२ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ अमावस्या, दर्श अमावस्या, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:०९+ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुनर्वसु नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (के, को, हा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०३:५१ से ०६:०५
कर्क – ०६:०५ से ०८:२१
सिंह – ०८:२१ से १०:३३
कन्या – १०:३३ से १२:४३
तुला – १२:४३ से १४:५८
वृश्चिक – १४:५८ से १७:१४
धनु – १७:१४ से १९:१९
मकर – १९:१९ से २१:०६
कुम्भ – २१:०६ से २२:३८
मीन – २२:३८ से २४:०९+
मेष – २४:०९+ से २५:४९+
वृषभ – २५:४९+ से २७:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५० से ०६:०५
रोग पञ्चक – ०६:०५ से ०८:२१
शुभ मुहूर्त – ०८:२१ से १०:३३
मृत्यु पञ्चक – १०:३३ से १२:४३
अग्नि पञ्चक – १२:४३ से १४:५८
शुभ मुहूर्त – १४:५८ से १५:१२
मृत्यु पञ्चक – १५:१२ से १७:१४
अग्नि पञ्चक – १७:१४ से १९:१९
शुभ मुहूर्त – १९:१९ से २१:०६
रज पञ्चक – २१:०६ से २२:३८
शुभ मुहूर्त – २२:३८ से २४:०९+
शुभ मुहूर्त – २४:०९+ से २४:०९+
रज पञ्चक – २४:०९+ से २५:४९+
शुभ मुहूर्त – २५:४९+ से २७:४७+
चोर पञ्चक – २७:४७+ से २९:५०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
कभी कभी जीवन में आगे बढ़नें के लिए उन चीजों और व्यक्तियों का त्याग करना पड़ता है,जो कभी तुम्हारी हृदय की गहराई में विलीन थे ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके कदमों के साथ चलती नजर आएगी। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपका मिलनसार स्वभाव नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। हालांकि बातचीत में कटु शब्दों से बचना जरूरी होगा। किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें और यदि किसी को धन उधार देने का विचार है, तो पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और खर्चों पर भी नियंत्रण बनाए रखें। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मन थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि मुश्किल समय में वही सबसे पहले साथ खड़े हो सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी को लेकर कोई चिंता रह सकती है। वहीं माताजी के लिए कोई प्यारा-सा उपहार खरीदकर उनका दिन खास बना सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सफलता का रास्ता अच्छी योजना और धैर्य से होकर गुजरेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी गलती से मिली सीख भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। मेहनत से पीछे न हटें, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। यदि प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बजट का पूरा ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही अपनी राय दें। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल बदल सकता है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और दिनभर की थकान भी दूर हो जाएगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सुखद और संतोष देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। आय के नए स्रोत बनने से भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में लाभ दिला सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई खबर मन को थोड़ा उदास भी कर सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। बोलने से पहले सोचें और किसी सामाजिक कार्यक्रम में पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उन पर भारी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और खर्चों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं होगी। व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर मन में असमंजस जरूर रह सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें। भाई-बहनों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। व्यापार की किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। दिखावे में किया गया खर्च बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। बातचीत के दौरान ऐसे शब्दों से बचें, जो जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सख्त रवैया अपना सकते हैं, लेकिन आपकी मंशा उनके भले की ही होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। यात्रा की योजना बन सकती है और माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। धन का सही उपयोग करना आज बेहद जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में गुस्से पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की भी संभावना है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा और इससे आपको भी आत्मसंतोष मिलेगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आदत पर लगाम लगाना जरूरी होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। यदि यात्रा पर निकलें, तो वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़ी किसी बड़ी डील करने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य लेकिन कई छोटे-छोटे सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन सकता है। पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। संतान किसी खास चीज की इच्छा जता सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन यादगार बना देगी। हालांकि परिवार से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
षान्ति तुल्यं तपो नास्ति सन्तोषान्न सुखं परम् ।
नास्ति तृष्णा समो व्याधिः न च धर्मो दयापरः ॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳






