Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज सूर्य देव करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, १६ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५०
सूर्यास्त: 🌄 १९:१५
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४०
चन्द्रास्त: 🌜 २१:०२
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (०८:५२ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 अश्लेषा (१९:५२ से मघा)
योग 👉 सिद्धि (२५:२२+ से व्यतीपात)
प्रथम करण 👉 कौलव (०८:५२ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (१९:३५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १३:००
अमृत काल 👉 १८:२३ से १९:५२
रवि योग 👉 १९:५२ से २९:५१+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१२+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२६+ से २९:०८+
राहुकाल 👉 १४:१४ से १५:५४
गुलिक काल 👉 ०९:१२ से १०:५२
यमगण्ड 👉 ०५:५० से ०७:३१
दुर्मुहूर्त 👉 १०:१९ से ११:१२
वर्ज्य 👉 ०९:३३ से ११:०२
गण्ड मूल 👉 अहोरात्रि
विडाल योग 👉 ०५:५० से १९:५२
होमाहुति 👉 सूर्य (१९:५२ से बुध)
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहु काल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (०८:५२ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (१९:५२ से पूर्व)
शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:५२ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया, भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १९:५२ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेशा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०३:४३ से ०५:५७
कर्क – ०५:५७ से ०८:१३
सिंह – ०८:१३ से १०:२५
कन्या – १०:२५ से १२:३६
तुला – १२:३६ से १४:५०
वृश्चिक – १४:५० से १७:०६
धनु – १७:०६ से १९:११
मकर – १९:११ से २०:५८
कुम्भ – २०:५८ से २२:३१
मीन – २२:३१ से २४:०१+
मेष – २४:०१+ से २५:४१+
वृषभ – २५:४१+ से २७:३९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५० से ०५:५७
अग्नि पञ्चक – ०५:५७ से ०८:१३
शुभ मुहूर्त – ०८:१३ से ०८:५२
रज पञ्चक – ०८:५२ से १०:२५
शुभ मुहूर्त – १०:२५ से १२:३६
चोर पञ्चक – १२:३६ से १४:५०
शुभ मुहूर्त – १४:५० से १७:०६
रोग पञ्चक – १७:०६ से १९:११
शुभ मुहूर्त – १९:११ से १९:५२
मृत्यु पञ्चक – १९:५२ से २०:५८
अग्नि पञ्चक – २०:५८ से २२:३१
शुभ मुहूर्त – २२:३१ से २४:०१+
मृत्यु पञ्चक – २४:०१+ से २५:४१+
अग्नि पञ्चक – २५:४१+ से २७:३९+
शुभ मुहूर्त – २७:३९+ से २९:५१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
बडा विचित्र सा चलन है.अपनों को अपनों से जलन है ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। छोटी-छोटी योजनाओं से भी अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में सफलता आपके कदम चूम सकती है, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आगे बढ़ने की चाह और कुछ नया करने का उत्साह आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मधुर वाणी और विनम्र स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सम्मान और लोकप्रियता दोनों बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी खास पहचान दिला सकती है। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक मामले में हल्की परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज हर कदम सोच-समझकर उठाना ही आपके लिए सबसे बड़ी समझदारी होगी। कारोबार में किसी बड़े जोखिम से दूर रहें और अपने कामों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। यदि किसी काम को लेकर परेशानी चल रही थी, तो उसका समाधान भी धीरे-धीरे सामने आता नजर आएगा। माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद आपको मानसिक शांति के साथ सफलता भी दिलाएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से शानदार परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए कोई प्यारा-सा उपहार खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से काम में उत्साह बना रहेगा और आपकी मेहनत आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अपने कामों में पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखें। विरोधियों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। किसी सरकारी मामले को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, जिसे समय रहते सुलझाना बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सफलता, संतोष और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। कोई पुराना लेन-देन पूरा करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना समझदारी होगी। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से दिन बेहद यादगार बन सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी और मन भी हल्का महसूस करेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल रहेगा। अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, इससे सफलता जल्दी मिलेगी। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो बातचीत के जरिए उन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भरपूर रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। हालांकि किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार के मामलों को बातचीत से सुलझाना ही सबसे अच्छा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। वेतन वृद्धि या इंक्रीमेंट की खुशखबरी भी मिल सकती है। हालांकि किसी मित्र की वजह से काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके भीतर रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। आत्मविश्वास के दम पर आप हर काम पूरे उत्साह से करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें और उन्हें दोहराने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में और मधुरता आएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। साथ ही अपने आसपास मौजूद विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। किसी अजनबी के कहने पर निवेश करने से बचें। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश होगा। लंबे समय से रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कई अधूरे कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बड़ी उपलब्धियों और नई सफलताओं का संदेश लेकर आया है। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ करियर में नए अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
स्वभावो नोपदेशेन शक्यते कर्तुमन्यथा । सुतप्तमपि पानीयं पुनर्गच्छति शीतताम् ॥
सत्यनारायण देव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 31 August 2026: आज कजरी तीज पर मीन और मकर राशि वालों के बन सकते हैं रुके हुए काम, बन रहा शनि और चंद्रमा का संयोग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ३१ अगस्त २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:०९सूर्यास्त: 🌄 १८:४६चन्द्रोदय: 🌝 २०:३६चन्द्रास्त: 🌜 ०८:५०अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉…

आज का राशिफल, रविवार 30 अगस्त 2026 जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, ३० अगस्त २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:०९सूर्यास्त: 🌅 ०६:४६चन्द्रोदय: 🌝 १९:५२चन्द्रास्त: 🌜 ०७:४०अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🗻 शरदशक सम्वत:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *