Aaj Ka Rashifal | 02 August 2026आज गजानन संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योगजानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफलआध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी से

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻रविवार, ०२ अगस्त २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५६
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१०
चन्द्रोदय: 🌝 २१:२०
चन्द्रास्त: 🌜०८:४८
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आषाढ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्थी (२३:१५ से पञ्चमी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाभाद्रपद (२१:३७ से उत्तराभाद्रपद)
योग 👉 अतिगण्ड (२२:३० से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 बव (११:१४ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२३:१५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मीन (१५:२६ से)
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०
अमृत काल 👉 १३:१९ से १४:५९
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २१:३७ से २९:३७+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१० से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:१२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४४+
राहुकाल 👉 १७:२८ से १९:१०
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२३ से १४:०५
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२१ से १८:१६
होमाहुति 👉 मंगल (२१:३७ से गुरु)
दिशाशूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२१:३७ तक)
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर १५:२६ से)
शिववास 👉 कैलाश पर (२३:१५ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावणी संकष्ट चतुर्थी, मंगल मिथुन में २२:५१ से आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २१:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सो, द, दि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (दू, थ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – ०४:२६ से ०६:४८
सिंह – ०६:४८ से ०९:०६
कन्या – ०९:०६ से ११:२४
तुला – ११:२४ से १३:४५
वृश्चिक – १३:४५ से १६:०५
धनु – १६:०५ से १८:०८
मकर – १८:०८ से १९:४९
कुम्भ – १९:४९ से २१:१५
मीन – २१:१५ से २२:३८
मेष – २२:३८ से २४:१२+
वृषभ – २४:१२+ से २६:०७+
मिथुन – २६:०७+ से २८:२२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:३६ से ०६:४८
शुभ मुहूर्त – ०६:४८ से ०९:०६
चोर पञ्चक – ०९:०६ से ११:२४
शुभ मुहूर्त – ११:२४ से १३:४५
रोग पञ्चक – १३:४५ से १६:०५
शुभ मुहूर्त – १६:०५ से १८:०८
मृत्यु पञ्चक – १८:०८ से १९:४९
अग्नि पञ्चक – १९:४९ से २१:१५
शुभ मुहूर्त – २१:१५ से २१:३७
रज पञ्चक – २१:३७ से २२:३८
अग्नि पञ्चक – २२:३८ से २३:१५
शुभ मुहूर्त – २३:१५ से २४:१२+
रज पञ्चक – २४:१२+ से २६:०७+
शुभ मुहूर्त – २६:०७+ से २८:२२+
चोर पञ्चक – २८:२२+ से २९:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अपमान होने पर अपने दरवाजे को ऐसा बंद करो कि उसे क्षमा की चाबी से भी ना खोला जा सकें।🚩😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का आधा दिन शुभ शेष भाग में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रातः काल शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी नजदीकी से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी मन हल्का रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। आशा के अनुरूप धन लाभ की सम्भावनाये बनेंगी इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास होगा भी। संध्या बाद परिस्थिति विपरीत फल देने लगेंगी। बने बनाये कार्यो में किसी के द्वारा दखल देने से असमंजस की स्थिति बनेगी कार्य को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है निकट भविष्य में धन हानि के योग है इसलिए निवेश से बचें। वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें। परिवार का वातावरण खराब होने पर घर के बुजुर्ग परिजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। सेहत संध्या बाद नरम रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है लेकिन आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाह एवं अन्य के कार्यो में निष्ठां रखेंगे जिससे सम्मान में वृद्धि तो होगी परन्तु आर्थिक हानि भी रहेगी। दोपहर तक बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी परंतु अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी फिर भी धन लाभ थोड़ी जोर जबरदस्ती के बाद होता रहेगा। संध्या के समय मनोरंजन के ऊपर खर्च करके मानसिक शान्ति मिलेगी रमणीक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। मायके अथवा ससुराल पक्ष से निकटता का आभास होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। परन्तु घर के बुजुर्ग आपकी कार्यप्रणाली को लेकर नाराज भी रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी लेकिन आगे के लिये राह भी यही से मिलेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी पर उधार के व्यवहार अथवा अन्य किसी कमी के कारण आपको स्वयं किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से नए रोजगार मिल सकते है। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी इसके लिए कम ही समय दे पाएंगे लेकिन दान पुण्य के लिये खर्च करने में संकोच नही होगा। मनोरंजन के खर्च भी अतिरिक्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप धार्मिक क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे धर्म-कर्म दान-पुण्य की भावना प्रबल रहेगी परन्तु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज उदासी ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहने से कार्यो में ठीक से मन नहीं लगेगा मध्यान बाद कम समय में अधिक लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे हाथ से ना जाने दें। परिवार में भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे घर के बुजुर्ग कुछ बातों को छोड़ आपकी प्रशंसा करेंगे। स्त्री पक्ष का स्नेह मिलेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन में बेचैनी रहेगी आज इनसे दूर ही रहे। बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। उगाही से भी धन मिल सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत भी चुस्त रहने से कार्य करने में मन लगा रहेगा कुछ मनोकामनाओं की पूर्ति और बीच-बीच में धन की आमद होने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग को
प्रतिस्पर्धा कम रहने पर भी कार्य क्षेत्र पर आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता की आशा जगेगी परन्तु पूर्ण होने में थोड़ा और समय लग सकता है इसके लिये आज भागदौड़ ना करे आज नही तो आने वाले समय मे सफलता स्वतः ही मिल जाएगी। महिलाओ को घर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी परिवार में कद भी बढ़ेगा। आज किसी को उधार धन आज ना दें वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक पर्यटक क्षेत्र की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे बिना जरूरत ना बोले।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। मध्यान तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनने पर भी कार्यो को सिरे नहीं चढ़ा पाएंगे आँखों के सामने हानि होगी परन्तु नियंत्रण नहीं रहने पर कुछ नहीं कर पाएंगे विचारो की संकीर्णता लाभ में बाधक बनेगी। विपरीत लिंगीय के मोह में फंस कर समय बर्बाद करेंगे। अकस्मात बेमन से यात्रा करनी भी पड़ सकती है। दोपहर बाद परेशानी एवं विविध बाधाओं में कमी आने से राहत मिलेगी सर आने से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएं संध्या तक अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। संध्या बाद सेहत सामान्य बनेगी मनोरंजन के मूड में रहेंगे पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका स्वभाव थोड़े थोड़े अंतराल पर बदलता रहेगा। आज आपको पुरानी किसी गलती के सार्वजनिक होने पर अपमानित होना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम रहेगा घर एवं बाहर मनमानी करने पर बाद में पछताना ना पड़े इससे पहले ही मौज शौक की भावना त्याग स्वभाव में गंभीरता लाये अन्यथा घर के बड़े लोग माफ करने के पक्ष में नही रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा लाभ होने पर ही अन्य लोगो को मान देंगे अन्यथा नही सहकर्मियो से भी छोटी छोटी बातों पर उलझ माहौल खराब करेंगे वर्जित कार्यो से लाभ की संभावना अधिक है रुचि भी ऐसे ही कार्यो में अधिक रहेगी। निकट भविष्य में पिता अथवा पैतृक संसाधनों की देखभाल पर खर्च होने की संभावना है। सर्दी संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी आशाओं से एक दम विपरीत रहने वाला है। झूठ बोलने की आदत के कारण लोगो का विश्वास खो देंगे। आज आपके ऊपर परिवार वाले भी कम ही विश्वास करेंगे। दिन व्यापारियों के लिए भी लाभ की आशाएं हानि में बदलेगा। पूर्व नियोजित कार्यो के अचानक रुकने एवं अनुबंधों के निरस्त होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। क्रोध आवेश में आकर किसी का दिल भी दुखायेंगे बाद में ग्लानि होगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। संध्या के समय जुगाड़ से थोड़ा बहुत धन मिलने पर राहत मिलेगी लेकिन व्यसनों पर खर्च बढेगा। गृहस्थ में कलह रहने के कारण घुटन रहेगी बाहर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन आज बाहर का भी लगभग यही हाल रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। दिन के पूर्वार्ध में दिनचार्य किसी अन्य के कारण प्रभावित होगी अपने कार्यो में विलंब होगा मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में पहले लाभ होगा परन्तु बाद में लापरवाही के कारण अव्यवस्था बनेगी जिसे सुधारने में थोड़ा समय लगेगा।व्यस्तता आज भी अधिक रहेगी लेकिन आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। आपके विचारों में प्रखरता रहने से मान मिलेगा लेकिन घर से बाहर ही। धार्मिक विषय के गूढ़ रहस्यों में रूचि लेंगे। देवयात्रा के योग भी है। दान-पुण्य करेंगे। सामाजिक रूप से भी आपकी छवि सशक्त बनेगी। घरेलु खर्च भी रहेंगे छूट पुट नोकझोंक होने पर भी आज घर मे ही आनंद आएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अधिकांश समय आलस्य-प्रमाद रहेगा। कार्यो को भी लापरवाही से करेंगे फिर भी हानि की संभावना आज कम ही है। मध्यान तक काल्पनिक विचार अधिक रहने से वास्तविकता से दूर रहेंगे। उधार धन सम्बंधित व्यवहार के कारण मानसिक चिंता रहेगी जीवन साथी से मामूली बात पर झगड़ा होने की संभावना है। सोच समझ के ही शब्दों का प्रयोग करें।
मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहेगी अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय उत्तम रहेगा। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर धन लाभ होगा आज धन लाभ आकस्मिक एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी मन ना होने पर भी परिजनों के दबाव के चलते घरेलू कार्य के लिये समय देना पड़ेगा आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। लोहे के उपकरणों एवं गहरे जल से सावधान रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन साफ सुथरा रहेगा आपके मन मे सम्मान पाने की लालसा रहेगी लेकिन इसके लिये समझौते करना पसंद नही करेंगे फिर भी जहां धन संबंधित मामले आएंगे वहां अपने स्वभाव में परिवर्तन भी लाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपकी पहचान भद्र इंसान जैसी बनेगी लोगो की परेशानी सुलझाने में अपना काम छोड़ कर लगेंगे जिससे बाद में स्वयं को परेशानी भी होगी। कार्य व्यवसाय से आज भाग दौड़ के बाद माध्यम आय प्राप्त होगी। उधारी के व्यवहार अधिक ना करें अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे शांति रहेगी पिता से थोड़ी बहस हो सकती है। संध्या के समय सम्मान तो भरपूर मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में आश्वाशन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत ठीक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का आरंभिक एवं अंतिम भाग आनंद दायक रहेगा मध्यान का समय कार्य व्यवसाय में संघर्ष वाला रहेगा फिर भी शांति से व्यतीत हो जाएगा। आज व्यापार क्षेत्र में आये बदलाव से थोड़ी असुविधा होगी लेकिन बाद में लाभ होगा नए अनुबंध मिलेंगे। सरकारी अनुबंध मिलने की सम्भवना भी जगेगी। मध्यान के समय आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो की अनदेखी करेंगे। घर में भी आकस्मिक कोई घटना होने से माहौल गरम हो सकता है परन्तु संध्या तक स्थिति सामान्य हो जायेगी। परिवार में आज एक खर्च पर नियंत्रण करेंगे तो दूसरा खर्च बढ़ेगा। संध्या बाद मनोरंजन के अवसर मिलेंगे परिजनों से स्नेह मिलेगा आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी लेकिन आज आस पड़ोसियों से सावधान रहें।

REF!

▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज सूर्य देव करेंगे कन्या राशि में गोचर, जानिए धन, करियर- कारोबार और सेहत के मामले में कैसा रहेगा दिन

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 गुरूवार, १७ सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१४सूर्यास्त: 🌄 १८:२९चन्द्रोदय: 🌝 ११:५२चन्द्रास्त: 🌜 २२:२४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal 16 September: मेष से मीन तक – किसके लिए है आज का दिन शुभ और किसे रहना होगा सावधान?

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, १६ सितम्बर २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:१४सूर्यास्त: 🌄 १८:३०चन्द्रोदय: 🌝 १०:५२चन्द्रास्त: 🌜 २१:४३अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *