मुजफ्फरपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा संपन्न

🔹 प्रमुख खबर

सहकारिता की मजबूती और किसानों की समृद्धि पर हुई सार्थक चर्चा

  • पैक्स एवं सहकारिता क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर मंथन
  • धान अधिप्राप्ति में आ रही कठिनाइयों को लेकर हुई महत्वपूर्ण वार्ता
  • अध्यक्ष अमर पांडेय ने कहा— सहकारिता को मजबूत, पैक्स को आत्मनिर्भर और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य
  • अंशधारकों, पदाधिकारियों एवं पैक्स अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति

विशिष्ट अतिथि:
पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रितेश कुमार एवं वैशाली को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर रंजन प्रसाद

STAR INDIA NOW NEWS
सच की आवाज़, सबसे पहले

मुजफ्फरपुर

आज मुजफ्फरपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष आदरणीय श्री अमर पांडेय जी ने की।

इस अवसर पर बैंक के अंशधारक, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री रितेश कुमार एवं वैशाली को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री सुधीर रंजन प्रसाद उपस्थित रहे और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

आम सभा में पैक्स एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बताया गया कि श्री विशाल सिंह जी एवं श्री रमेश चंद्र सिंह चौबे जी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, सहकारिता मंत्री एवं कृषि मंत्री से मिलकर कई समस्याओं का निराकरण कराया है। साथ ही भारत सरकार के मंत्री से मिलकर इस वर्ष धान अधिप्राप्ति में आ रही कठिनाइयों को लेकर वार्ता की गई, जो सफल रही।

अध्यक्ष श्री अमर पांडेय जी ने कहा कि सहकारिता को मजबूत, पैक्स को आत्मनिर्भर एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

अंत में आम सभा में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, अंशधारकों, पदाधिकारियों एवं पैक्स अध्यक्षों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts

सहरसा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन में कथित तौर पर छिपकली मिलने की घटना पर शिक्षा मंत्री सख्त प्रधानाध्यापक निलंबित, तीनों रसोइयों को सेवा-मुक्त करने का निर्देश

शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी सहरसा से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले में दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देशमामले की विस्तृत जांच के लिए…

गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल,स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

चिकित्सकों की नियुक्ति, MRI-CT स्कैन और आधुनिक पैथोलॉजी की सुविधा की उठी मांग 🔹 सदर अस्पताल समेत CHC में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *