बिहार MSME नीति 2026 समेत 3 नई पहलों का शुभारंभ, बोले सीएम सम्राट चौधरी – “युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, देने वाला बने”

एक करोड़ उद्यमी परिवार–सशक्त बिहार का आधार: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 7000 से अधिक लाभुकों को मिली पहली किस्त, सभी जिलों में MSME केंद्रों की शुरुआत

पटना, 08 अक्टूबर 2026 |

बापू सभागार, पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (2025-26) के लाभुकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित 4800 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके साथ ही पूर्व में चयनित लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 7,000 से अधिक लाभुकों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार के एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाना है। राज्य सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि बिहार का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। इसके लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ बाजार और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।”

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रही है, जिसमें वित्तीय सहायता के साथ प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, बाजार और संस्थागत सहयोग भी उपलब्ध हो।

बिहार में उद्योगों को नई गति – 3 बड़ी सौगातें:

  1. बिहार के सभी जिलों में MSME केंद्रों का उद्घाटन
  2. बिहार MSME नीति, 2026 का विमोचन
  3. मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्लस्टर विकास योजना (CM-CDP), 2026
  4. सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली (MSEFC), 2026

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, SC/ST कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग सचिव कुंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतोष राज पाण्डेय | STAR INDIA NOW | पटना



Related Posts

ABVP की छात्र राजनीति से सीवान सदर के विधायक तक – मंगल पांडेय का 38 साल का सियासी सफर, संगठन से सत्ता तक की कहानी

संतोष राज पाण्डेय सीवान की माटी से निकले इस नेता ने 4 बार प्रदेश महामंत्री और 4 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहकर भाजपा को दी नई ऊंचाई, 3 बार MLC…

शारदीय नवरात्रि 2026 विशेष : मंत्र, जाप, तप और व्रत से कन्या पूजन तक – नवरात्रि साधना का सम्पूर्ण स्वरूप

आध्यात्मिक गुरु पं. कमलापति त्रिपाठी प्रमोद नवरात्रि केवल पर्व नहीं, आत्मशुद्धि की यात्रा है सनातन परंपरा में नवरात्रि को शक्ति की आराधना का सर्वोच्च पर्व माना गया है। यह नौ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *