PM मोदी के जन्मदिन पर 276 ट्रैक्टरों की विशाल किसान यात्रा, मंत्री नित्यानंद राय और मिथिलेश तिवारी ने खुद चलाया ट्रैक्टर

STAR INDIA NOW


मां भलूनी भवानी धाम से मां मुंडेश्वरी धाम तक 76 KM का सफर, जय जवान-जय किसान के नारों से गूंजा रोहतास

सासाराम / दिनारा (रोहतास), 17 अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रोहतास जिले में शुक्रवार को विशाल किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। दिनारा प्रखंड के प्रसिद्ध मां भलूनी भवानी धाम से शुरू हुई यह यात्रा कैमूर जिले के ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी धाम तक जाएगी।

यात्रा की सबसे बड़ी खासियत रही कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर यात्रा की शुरुआत की। दोनों मंत्रियों को ट्रैक्टर चलाते देख किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

276 ट्रैक्टर, 76 KM का संदेश
प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन को प्रतीक बनाते हुए इस यात्रा में कुल 276 ट्रैक्टर शामिल हुए और लगभग 76 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया है। हजारों किसानों ने इसमें भाग लिया। सड़क पर ट्रैक्टरों का इतना बड़ा काफिला आकर्षण का केंद्र बन गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और किसानों ने ‘जय जवान, जय किसान’ व ‘मोदी जी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

जनसेवा के 25 वर्ष पर आयोजन
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के जनसेवा और जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा देश के विकास में किसानों के योगदान और प्रधानमंत्री के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। भाजपा की ओर से एक महीने तक युवा कल्याण, किसान कल्याण, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उन्होंने किसानों को देश का अन्नदाता बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।

इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों की मौजूदगी से कार्यक्रम राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना रहा।

किसान कल्याण का संदेश
आयोजकों के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए किसानों की भागीदारी, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्व को सामने लाना है। दिनारा से मुंडेश्वरी धाम तक यह यात्रा किसान कल्याण और विकसित भारत का संदेश लेकर चलेगी।

रिपोर्ट: संतोष राज पाण्डेय | सासाराम, रोहतास


SasaramNews #RohtasNews #TractorYatra #PMModiBirthday #NityanandRai #MithileshTiwari #KisanYatra #BhaluniDham #MundeshwariDham #StarIndiaNow

Related Posts

प्रधानमंत्री के मंच पर मंगल पांडेय की सक्रियता — बिहार की राजनीति में बड़े संकेत की आहट*

विश्लेषण : संतोष राज पांडेय बिहार की राजनीति में कभी-कभी एक तस्वीर, एक मंच और एक उपस्थिति ही आने वाले दिनों की पूरी पटकथा लिख देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

प्रधानमंत्री जी के स्वागत को तैयार बिहार! विकास की नई उड़ान भरेगा बिहार

मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 नवंबर को प्रस्तावित वैशाली आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *