स्मार्ट क्लास से लैस होंगे बिहार के  सभी विद्यालय : शिक्षा मंत्री

1520 नए प्राथमिक विद्यालयों के लिए बिहार ने केंद्र से मांगे 2021 करोड़

राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी बोले-सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अगले वित्तीय वर्ष से अनिवार्य होगी कंप्यूटर की पढ़ाई

पटना

प्रदेश में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1520 नए प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से 2021 करोड़ रुपये की मांग की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
शिक्षा मंत्री ने शनिवार को देशरत्न मार्ग स्थित संवाद में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने की। इसमें शिक्षा विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अगले वित्तीय वर्ष से कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य रूप से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सभी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई का बेहतर अवसर मिल सके। नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण से बच्चों को उनके आसपास ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी तकनीकी समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी।

Related Posts

बच्चे कड़ी मेहनत करें, राज्य सरकार साथ खड़ी है : मिथिलेश तिवारी

बापू सभागार में सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित पटना शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बच्चे कड़ी मेहनत करें, राज्य सरकार आपके साथ…

PM मोदी के जन्मदिन पर 276 ट्रैक्टरों की विशाल किसान यात्रा, मंत्री नित्यानंद राय और मिथिलेश तिवारी ने खुद चलाया ट्रैक्टर

STAR INDIA NOW मां भलूनी भवानी धाम से मां मुंडेश्वरी धाम तक 76 KM का सफर, जय जवान-जय किसान के नारों से गूंजा रोहतास सासाराम / दिनारा (रोहतास), 17 अक्टूबर।प्रधानमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *