सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की सजा आज अरविंद केजरीवाल को मिली : विजय सिन्हा

पटना

दिल्ली में भाजपा की जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल के अपमान का यह जवाब है. भगवान राम की धरती अयोध्या यूपी और मां जानकी की भूमि सीतामढ़ी बिहार है. यूपी और बिहार के लोगों ने भी अपमान का बदला लिया है. कोरोनाकाल में बस लगाकर दिल्ली से बाहर करने का, पूर्वांचल के लोगों को बीमारी कहने का और समाज को लड़ाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की सजा आज अरविंद केजरीवाल को मिली है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश की राजनीति में ‘फ्रॉडिज्म युग’ का प्रणेता बताया. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता सिन्हा ने कहा, “देश की राजनीति में अगर ‘फ्रॉडिज्म युग’ कोई लाया है, तो उनका नाम अरविंद केजरीवाल है.”

आप को संविधान में विश्वास नहीं: उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता को न तो संविधान में विश्वास है और न ही वे संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं. वह जब चुनाव जीतेंगे तो अपने अहंकार में अपने यश की गाथा गाएंगे, और जब हारेंगे तो संवैधानिक संस्थाओं को कलंकित और बदनाम करेंगे. ऐसे लोग राष्ट्र के हितैषी नहीं होते, पंजाब इसका उदाहरण है.

कांग्रेस पूरे देश से साफ
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता मन बना चुकी है. जो लोग ‘बिहारी’ शब्द को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, वे जनता को भ्रमित नहीं कर सकते हैं. वैसे भी कांग्रेस पूरे देश से साफ हो रही है बिहार में भी उसे भय लगा हुआ है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *