गोपालगंज में सुबह-सुबह जबरदस्त मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया

आशुतोष

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के नजदीक सुबह-सुबह एसटीएफ और कुख्यात अपराधी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। 

एनकाउंटर वाली जगह पर पहुंची पुलिस की टीम

इस एनकाउंटर में उचकागांव थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी मनीष यादव ढेर हो गया है। शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, इस मुठभेड़ में एसटीफ के इंस्पेक्टर व जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद सारण डीआईजी नीलेश कुमार व एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गए हैं।

कैसे शुरू हुई मुठभेड़

पुलिस सूत्र के अनुसार, मनीष यादव को एसटीफ गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर एक 47 बरामद करने के लिए जा रही थी।  इस दौरान जैसे ही एसटीफ की कार रामपुर खुर्द गांव के समीप पहुंची कि बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। इस दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई।

जिससे इंस्पेक्टर मुस्तफा जख्मी हो गए। वही एसटीफ ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान मनीष यादव भी भागने लगा। जिसके बाद एसटीफ ने रुकने का अपील की।

वहीं एसटीफ के जवान रोशन कुमार जख्मी हो गए। वही सारण डीआईजी नीलेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ में इनामी बदमाश मनीष यादव ढेर हुआ है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *