लालू यादव की उम्र हो चली’, जेडीयू के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष ने भी राजद सुप्रीमो को  सुनाया 

पटना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम मची भगदड़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है. बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद क्या बोलते हैं, वह खुद नहीं जानते. बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “लालू यादव की उम्र बहुत ज्यादा हो गई है, इसलिए वह क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते हैं, उन्हें खुद पता नहीं रहता है. मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जब भी कोई हादसा होता है तो विपक्ष को तुरंत राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्हें मामले की गहराई में जाना चाहिए, जब जांच रिपोर्ट आ जाए तो विपक्ष को अपनी बात रखनी चाहिए. मैं विपक्ष को यही नसीहत दूंगा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर कुछ बोले तो अच्छा होगा. नहीं तो लोग कहेंगे कि विपक्ष राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर ऐसा बोल रहे हैं.”

समाज और भगवान को जवाब देना होगा

लालू प्रसाद द्वारा महाकुंभ पर टिप्पणी करने को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी धर्म की आस्था पर किसी को भी कुछ बोलने का हक नहीं है. अगर कोई भी नेता धार्मिक आस्था के बारे में कोई टिप्पणी करता है तो उसे समाज और भगवान को भी जवाब देना होगा.

मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल भी हुए हैं. रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 -2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *