निशांत कुमार के पोस्टर ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी

संतोष राज पाण्डेय,पटना

बिहार में इस साल ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। लिहाजा नवंबर के शुरुआत में ही बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। वहीं इससे पहले ही बिहार में राजनीति गरमाई हुई है। इन दिनों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एक्टिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में निशांत ने दिल्ली का दौरा किया। जिससे उनके पॉलिटिकल डेब्यू को लेकर संभावनाएं जताई गईं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एक्टिव
पिछले दिनों जब निशांत कुमार दिल्ली से लौटकर आए हैं उस समय से ही बिहार में सुगबुगाहट का दौर है। जनता दल-यूनाइटेड यानी नीतीश कुमार की पार्टी JDU के बाहर लगे निशांत कुमार के पोस्टर ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। आपको बात दें कि इस बीच बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पोस्टर JDU दफ्तर के बाहर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में ‘बिहार करे पुकार…आइए निशांत कुमार ….’ लिखा है। JDU पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए निशांत कुमार से राजनीति में आने का आग्रह किया है। वहीं JDU ने भी इसे कार्यकर्ताओं की भावना बताते हुए नीतीश कुमार के बेटे को सक्षम बताया है।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर हलचल तेज हैं। वहीं दो दिन पहले निशांत कुमार ने अपने पिता के हेल्थ को लेकर की जा रही टिप्पणी पर तेजस्वी यादव को जवाब दिया था। वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मेरे पिता उनसे (नीतीश कुमार) ज्यादा स्वस्थ हैं। लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय किया, केंद्र से बिहार के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिलवाया। लालू प्रसाद यादव ने जो किया (बिहार के लिए) वह किसी ने नहीं किया है।’
JDU के नेता भी निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के पक्ष में दिख रहे हैं।
पोस्टर को लेकर पार्टी लीडर नीरज कुमार कहते हैं- ‘कोई भी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा सकता है।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी क्षमताओं के कारण सब कुछ हासिल किया है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *