अत्याधुनिक तकनीकों से दूर होगी मखाना किसानों की समस्या : शिवराज

दरभंगा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की दोपहर दरभंगा पहुंचे। वे मखाना अनुसंधान केंद्र में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी के माध्यम से मखाना किसानों के उत्पाद लागत को कम किया जाएगा। केंद्रीय क़ृषि मंत्री ने मखाना बोर्ड के गठन को लेकर किसानों से चर्चा की।

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी केंद्रीय कृषि मंत्रि शिवराज सिंह के साथ हैं। कार्यक्रम उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मोड़ स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र में मखाना उत्पाद संबंधित लगाए गए 10 स्टालों का निरीक्षण भी किया।

अलग रूप में नजर आए शिवराज सिंह चौहान

मखाना किसानों से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान का अलग रूप नजर आया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा में किसानों के साथ मखाना के खेत में नजर आए।

इस दौरान उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेत में उतर कर मखाना के पौधे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरभंगा पहुचें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना अनुसंधान केंद्र में मखाना किसानों को संबोधित किया।

किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी के माध्यम से मखाना किसानों के उत्पाद लागत को कम किया जाएगा। केंद्रीय क़ृषि मंत्री ने मखाना बोर्ड के गठन को लेकर किसानों से चर्चा की।

मखाना अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम का उद्घाटन करते शिवराज सिंह चौहान, सम्राट चौधरी, गोपालजी ठाकुर व अन्य।

उन्होंने कहा कि, बिहार अद्भुत राज्य है। यहां का टैलेंट, यहां के मेहनती किसान और विशेषकर बिहार का मखाना सुपर फूड है। मखाना के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फिलहाल मखाना उत्पादक किसान कई कठिनाइयों में काम करते हैं, टेक्नोलॉजी के माध्यम से उन कठिनाइयों को दूर किए जाने की कोशिश है और इसलिए ही इस बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

कृषि भवन में बैठकर नहीं चलेगा मखाना बोर्ड

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम लोग काम करते हैं तो उनके बीच जाते हैं, जिनके लिए काम कर रहे हैं। इसलिए तय किया की कृषि भवन में बैठकर मखाना बोर्ड नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, आज मैं स्वयं मखाना उत्पादक किसानों के साथ बातचीत की और उनका विचार जाना।

उन्होंने कहा कि उनसे बेहतर कोई नहीं बता सकता और उनसे चर्चा के बाद मखाना बोर्ड का स्वरूप तय किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर पधार रहे हैं। देश के नौ करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में 22 हजार 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की किसान सम्मान निधि की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से देंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे किसानों के लिए वरदान है।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *