पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते

भागलपुर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया।

मोदी ने अपने भाषण में 6 बार जंगलराज और 3 बार कांग्रेस का जिक्र कर घेरा। कहा- पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे, लेकिन ये मोदी है, नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को नहीं खाने देंगे।

पीएम ने बिहार के लिए 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपए भेजे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे. पूर्णिया एयरपोर्ट पर उनके प्लेन की लैंडिंग हुई और यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए वह भागलपुर गए. यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे. पूर्णिया एयरपोर्ट पर उनके प्लेन की लैंडिंग हुई और यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए वह भागलपुर गए. यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता, एनडीए के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी उपस्थित रहे. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं. ऐसे पवित्र समय में, मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है. करीब 22 हजार करोड़ रुपये एक क्लिक पर देशभर के किसानों के खातों में पहुंचे हैं. महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है. इस धरती में आस्था भी है, विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है. ये शहीद तिलका मांझी की धरती है और सिल्क सिटी भी है.’

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा- मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान! NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है. किसान को खेती के लिए अच्छे बीज चाहिए, पर्याप्त और सस्ती खाद चाहिए, सिंचाई की सुविधा चाहिए, पशुओं का बीमारी से बचाव चाहिए और आपदा के समय नुकसान से सुरक्षा चाहिए. पहले इन सभी पहलुओं को लेकर किसान संकट से घिरा रहता था. जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते हैं. NDA सरकार ने इन स्थितियों को बदला है.’

बिहार के सुपर फूड ‘मखाना’ को हम दुनियाभर में पहुंचाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की जनसभा में कहा, ‘पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता था, ओले पड़ते थे… तब ये लोग (पहले की सरकारें) किसानों को उनकी हाल पर छोड़ देते थे. 2014 में जब आपने NDA को आशीर्वाद दिया तो मैंने कहा, ऐसा नहीं चलेगा. NDA सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना बनाई, इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को आपदा के समय मिल चुका है. बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है. इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है. कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जिनका पहली बार निर्यात शुरू हुआ है. अब बारी बिहार के मखाने की है. ये सुपर फूड है, जिसे अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है. इसलिए इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है.’

Advertisement

दुनिया की हर रसोई में भारत के किसान का उगाया उत्पाद हो

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा तो सपना है, दुनिया की हर रसोई में भारत के किसान का उगाया कोई न कोई उत्पाद होना ही चाहिए. इस वर्ष के बजट ने भी इसी विजन को आगे बढ़ाया है. बजट में ‘पीएम धन धान्य योजना’ की घोषणा की गई है. इसके तहत देश के 100 ऐसे जिलों की पहचान की जाएगी, जहां सबसे कम फसल उत्पादन होता है. फिर ऐसे जिलों में खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश में 10 हजार FPOs (किसान उत्पादक संघ) बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा था. आज मुझे ये बताते हुए खुशी है कि देश ने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है. आज बिहार की भूमि 10,000वें FPO के निर्माण की साक्षी बन रही है. मक्का, केला और धान पर काम करने वाला ये FPO जिला खगड़िया में रजिस्टर हुआ है.

Advertisement

जंगलराज वालों को हमारी धरोहर और हमारी आस्था से नफरत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है. ये भारत की आस्था का, भारत की एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है. पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उससे भी अधिक लोग इस एकता के महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं. राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. मैं जानता हूं, महाकुंभ को गाली देने वाले लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगा. NDA सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ काम कर रही है. लेकिन ये जो जंगलराज वाले हैं, इन्हें हमारी धरोहर से, हमारी आस्था से नफरत है.’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल में 300 दिन मखाना खाते हैं। यह बात खुद पीएम ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में आयोजित किसान जनसभा के दौरान कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना सुपरफूड है। अब इसे पूरी दुनिया के बाजारों में पहुंचाना है। बिहार सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य है। इसलिए यहां मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की गई है। इससे मखाना उत्पादक किसानों को वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में बहुत मदद मिलेगी।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

क्या वर्तमान व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित कर पा रही है?

नेपाल की चिकित्सा शिक्षा: स्वर्णिम विरासत से गुणवत्ता संकट तक ✒️ डॉ निरंजन नेपाल में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी उपलब्धियाँ असाधारण रही हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *