बिहार में 662 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी : विजय सिन्हा

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया कि राज्य के सभी जिलों से पटना तक पहुंचने में वर्ष 2027 तक सिर्फ 3 घंटे का समय लगेगा। वर्तमान में, बिहार के किसी भी जिले से पटना पहुंचने में औसतन 5 घंटे का समय लगता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, सड़कों का तेजी से उन्नयन किया जा रहा है।

सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे पटना से पूर्णिया तक महज ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग की स्वीकृति केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है। अगले माह में रक्सौल-हल्दी-हल्दिया मार्ग की स्वीकृति भी मिल जाएगी।

मंत्री ने बताया कि बिहार में 662 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, राज्य में चार नई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर काम शुरू होने वाला है। इन परियोजनाओं के तहत एक लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है, जो राज्य में सड़कों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *