जे पी नड्डा से मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जबरदस्त प्लांनिग

पटना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से स्टेट गेस्ट हाउस में सीएम नीतीश कुमार की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. इस मुलाकात के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय और विजय चौधरी भी मौजूद थे. बंद कमरे के अंदर हुई इस मुलाकात के दौरान एनडीए की एकजुट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के बीच अहम चर्चा हुई. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और जेपी नड्डा एक ही सोफे पर बैठे हुए थे. वहीं उन दोनों की बगल में एक तरफ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और दूसरी तरफ सम्राट चौधरी थे. विजय चौधरी और मंगल पांडेय जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के सामने बैठे थे.

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में साल प्रदेश के अंदर सियासी हलचलें तेज हो गयी है. बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गयी हैं. वहीं बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों ओर से सियासी दिग्गजों का बिहार दौरा शुरू हो गया है. सोमवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पहुंचकर चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी. वहीं अब मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे और बिहार बीजेपी के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की. इस बीच सबसे खास बात यह रही कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अचानक जेपी नड्डा से मुलाकात करने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए.

जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति पर चर्चा की बात सामने आ रही है. वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार में एनडीए किस एजेंडे पर चुनाव में उतरेगी इसको लेकर भी नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के बीच अहम बातचीत हुई. वहीं बिहार में चुनाव के दौरान एनडीए की एकजुटता को लेकर भी चर्चा की गयी. दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के ठीक एक दिन बाद नीतीश कुमार और जेपी नड्डा की इस मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है.

बिहार में क्यों मची है सियासी हलचल?

बिहार में इन सियासी हलचलों और राजनीतिक दौरों को देखते हुए इस बात की चर्चा तेज है कि क्या बिहार में इस बार समय से पहले चुनाव होने वाले हैं. इस मामले को लेकर बिहार के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार कहते हैं कि महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में एनडीए को शानदार जीत मिली है. वहीं देश के आम बजट में बिहार कई सौगात मिली है. वहीं सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की गयी है. ऐसे में ये वैसे तमाम मुद्दे हैं, जिसके एनडीए की सरकार को विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है. इसलिए भी ऐसा संभव है कि एनडीए पहले चुनाव कराने की पहल करे ताकि चुनाव में इन घोषणाओं का लाभ मिल सके. बीते दिनों, सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने भी इशारा किया था कि एनडीए कभी भी चुनाव के लिए तैयार है. ऐसे में पहले चुनाव की संभावना को देखते हुए बिहार के तमाम राजनीतिक दलों के खेमे में सियासी हलचल बढ़ गयी है.

सियासी दिग्गज बिहार में कर रहे हैं कैंप

बता दें, बिहार में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत तमाम दिग्गज बिहार में अभी से ही कैंप कर रहे हैं. इसके साथ ही बिहार एनडीए के तमाम नेता अलग-अलग में संयुक्त कार्यक्रम कर चुनावी तैयारी में जुटे हैं. वहीं महागठबंधन और खासकर कांग्रेस के भी दिग्गज बार-बार बिहार आ रहे हैं चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ कांग्रेस की सीनियर लीडर अलका लांबा भी बिहार प्रवास पर हैं. वहीं राहुल गांधी करीब एक महीने में 2 बार बिहार आ चुके हैं.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *