मोदी जी ने सूबे को जो  ‘ समृद्धि की सौगात’ दी है उसके दूरगामी परिणाम होंगे : विजय सिन्हा

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार बदहाली नहीं बल्कि वैभव का प्रतीक बनने की राह पर है । भागलपुर कार्यक्रम के दौरान मोदी जी ने सूबे को जो  ‘ समृद्धि की सौगात’ दी है उसके दूरगामी परिणाम होंगे । निश्चित रूप से इससे बिहार पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का चालक बनकर उभरेगा ।

 श्री सिन्हा ने आगे कहा कि हमारे पीएम और सीएम दोनों विकास के लिए  प्रतिबध्द नेतृत्वकर्ता हैं । यही कारण है कि इनके शासनकाल में देश और राज्य में निरंतरता के साथ सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित हुआ है । जहां 2005 से अबतक NDA सरकार के प्रयासों से राज्य का बजट 28 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ तक पहुंचा है । वहीं मोदी जी के शासनकाल में बीते एक दशक में कृषि बजट में 4 गुना की वृध्दि हुई है। आज देश के साथ -साथ बिहार में बुनियादी ढांचे से लेकर सोशल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के स्कोप और स्केल में सतत बढ़ोतरी हो रही है । भागलपुर में जहाँ प्रधानमंत्री जी ने छोटे-सीमांत किसानों को सम्मान निधि देने के साथ प्रदेश के पशुपालकों के लिए उन्नति के रास्ते खोले । वहीं  दूसरी तरफ खगड़िया के कृषि उत्पादक संघ का उद्घाटन किया साथ राज्य को विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में बड़ी सौगात देने की भी घोषणा की ।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिना लीकेज के लक्षित और तीव्र विकास को बढ़ावा देना मोदी जी की कार्यशैली रही है । उनसे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार भी राज्य की बुनियादी संरचनाओं के विकास लिए एकीकृत प्लेटफार्म बनाने जा रहे हैं । इससे सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा और लक्षित रूप से योजनाएं समय पर पूरी होंगी । हमारी डबल इंजन की सरकार यह बिहार के विकास की जरूरतों को भलीभांति जानती है । हम बिहार की आकांक्षी और उद्यमी जनता के विकास की ललक को अब रुकने नहीं दे सकते । अगले पांच वर्षों में हमारा राज्य औद्योगिक विकास के अगले सोपान पर पहुंचे इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों की NDA सरकार हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *