दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा,अनिल शर्मा, तारकिशोर प्रसाद, संजय सरावगी, राजू सिंह, अवधेश पटेल और जीवेश मिश्रा के मंत्री बनने की संभावना

पटना

बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भू राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। खुद दिलीप जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।’

उन्होंने कहा कि मैं आज जरूर इस्तीफा देने जा रहा हूं, एक ईमानदार मंत्री के रूप में मुझे जाना जाता रहेगा। राजस्व विभाग में मैंने बहुत सारे सुधार लाने का प्रयास किया। मैंने इस मंत्रालय को संभालते हुए करीब 14 करोड़ पन्नों का डिजिटल सिस्टम कराया। जब तक मैं मंत्री रहा ईमानदारी से काम किया।

कैबिनेट विस्तार के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री लेते हैं, इसलिए वह ही इसपर फैसला लेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी हम लोगों की सम्राट चौधरी के यहां बैठक है। दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।

बीजेपी कोटे के होंगे सभी मंत्री

सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट विस्तार में कुल 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें अधिकतर बीजेपी कोटे के होंगे। बताया जा रहा है कि डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी के घर पर बीजेपी के तमाम नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद वह मंत्रियों के नाम की सूची लेकर राजभवन जाएंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से संभावित मंत्रियों की सूची में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा जा रहा है। जिसमें अनिल शर्मा, तारकिशोर प्रसाद, संजय सरावगी, राजू सिंह, अवधेश पटेल और जीवेश मिश्रा के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *