मच्छरदानी बनाने के लिए प्रोड्यूसर कंपनी का किया निर्माण, 62 महिलाओं को दे रही है रोजगार,जानिए खुश्बू की कहानी

मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के रूपवारा पंचायत के रसूलपुर गॉव की रहने वाली अब लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। साल 2009 से मच्छरदानी बनाने का काम करने वाली खुशबू को साल 2013 में जीविका के गँगा समूह से जुड़ने का मौका मिला और उसके बाद जीविका समूह जीविका द्वारा संचालित इनक्यूबेशन फंड के माध्यम से अपने व्यापार को एक नया आयाम दिया। पूरे बिहार में डेढ़ सौ लोगों को इस फंड का लाभ मिला है, जो अपने व्यापार को बढ़ाने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फंड के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिले में 10 लोगों को लाभ मिल रहा है। खुशबू को 267000 रुपये इस योजना के तहत दिया गया है। खुश्बू देवी प्रतिज्ञा मच्छरदानी महिला उत्पादन केंद्र के तहत 62 लोगों को रोजगार दे रही हैं और अब हर दिन सैकड़ो मच्छरदानी बनाकर अपना व्यापार कर रही हैं ।खुशबू देवी की कहानी भले ही साधारण लगे लेकिन गर्व करने वाली बात यह है कि मुजफ्फरपुर जिले के छोटे से गांव से निकलकर वह अब पूरे भारत में अपनी पहचान बना रही हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ग्राम समृद्धि कार्यशाला में उनका चयन पैनलिस्ट के रूप में हुआ और पूरे भारत से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने सम्बोधन से इन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि लखपति दीदियाँ आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। खुशबू देवी आज अपने हुनर से लखपति बन गई है इसके साथ ही 62 लोगों को वह रोजगार दे रही है।

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *