PGI के तर्ज पर विकसित होगा बिहार का IGIMS : मंगल पाण्डेय

पटना

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आइजीआइएमएस को एसजीपीजीआइ लखनऊ व पीजीआइ चंडीगढ़ के तर्ज पर विकसित किया जायेगा. इसकी कवायद भी शुरु कर दी गयी है. संस्थान में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा आंख अस्पताल के उद्घाटन के बाद 500 बेड के नये अस्पताल का भी उद्घाटन किया गया, जबकि 1200 बेड का अस्पताल का निर्माण कराया जा है. वह आइजीआइएमएस के 42वां स्थापना दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मंगल पांडे, निदेशक डॉ बिंदे कुमार, उपनिदेशक व आरआइओ के चीफ डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल व प्रजनन औषधि विभाग की अध्यक्ष डॉ कल्पना सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मंत्री पांडे ने कहा कि 42वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है.

कॉलेज की पत्रिका का हुआ प्रकाशन

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता और स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विजेताओं को संस्थान के निदेशक ने सम्मानित करते हुए पिछले एक साल के कार्य अवधि पर प्रकाश डाला. वहीं, उपनिदेशक डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा ने कहा कि संस्थान को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनाया जा रहा है. सरकार चिकित्सा विभाग के सभी मानकों से लैस अस्पताल निर्माण के लिए हर संभव प्रयासरत है. इस दौरान गुगलिस पत्रिका का विमोचन किया गया. इस पत्रिका के अध्यक्ष प्रो. पीके दुबे और सचिव डॉ विनीत ठाकुर हैं. मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि हम जल्द ही एसजीपीआआइ व पीजीआइ जैसे बड़े संस्थानों से इलाज व पढ़ाई के मायने में आगे हो जायेंगे. इस दिशा में संस्थान में तेजी से निर्माण कार्य किये जा रहे हैं.

विश्व दुर्लभ बीमारी दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व दुर्लभ बीमारी दिवस पर शुक्रवार को आइजीआइएमएस में जागरूकता कार्यक्रम हुआ. इसमें कई डाॅक्टरों ने भाग लिया. चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि दुर्लभ बीमारियां वे होती हैं, जो बहुत कम लोगों को प्रभावित करती हैं. इनमें थैलेसीमिया, हेमोफिलिया, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी, गौचर डिजीज, फैब्री डिजीज जैसी बीमारियां हैं. इन बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार, सोशल मीडिया कैंपेन आदि का आयोजन किया जाना चाहिए. मौके पर डीन एकेडमिक डॉ ओम कुमार, निदेशक डॉ बिंदे कुमार आदि कई लोग शामिल थे.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *