सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए..

पटना

मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सक्षमता परीक्षा 2 पास 59 हजार से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर मंच पर सीएम नीतीश के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

जन्मदिन पर दिए नियुक्ति पत्र

सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया और सरकार द्वारा अधिक से अधिक लोगों को नौकरी समेत रोजगार देने की बात कही। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया। सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़े हो जाइए.. ठीक से सब जगह करवाइए… खड़े हो… तो आप पूरे तौर पर काम करते हुए काम करिए।

इतना कहने के बाद सीएम ने अपना संबोधन खत्म कर दिया। हालांकि जब सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. तो सिर्फ शिक्षा मंत्री ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद सभी मंत्री हैरान होकर खड़े हो गए थे। हालांकि बाद में सीएम ने कहा कि जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कहा गया है। नीतीश कुमार के बोलते ही लोग हंसने लगे लेकिन सुनील कुमार खड़े हुए।

59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के नियुक्ति पत्र दिए गए

बता दें, सीएम ने शनिवार को सक्षमता परीक्षा-2 के पास 59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया है। नियुक्ति पत्र लेने के बाद ये नियोजित शिक्षा के राज्य कर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष पटना में समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 55845 प्राथमिक शिक्षक हैं, 2532 माध्यमिक शिक्षक हैं और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *