जन सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  विनीता विजय  का सीतामढ़ी में भव्य स्वागत

सीतामढ़ी

जन- सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता विजय  का   जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। विनीता विजय से स्थानीय लोगों ने भी मुलाकात किया और उनका अभिनंदन किया।

सीतामढ़ी के सुरसंड में जन सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता विजय ने जन संवाद कार्यक्रम में  केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 100 करोड़ का मखाना बोर्ड देकर वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि एक लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन गुजरात में ला रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को ‘लाडला’ क्या कह दिया, भाजपा ने मंत्रिमंडल में अपने सात मंत्री बना दिए.

सीएम नीतीश पर भी बोला हमला  

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी काफी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस बार सभी लोग संकल्प लीजिए कि जदयू की जितनी भी सीटें हैं, उस पर जदयू का खाता नहीं खुलना चाहिए.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए. 

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जी ने  11 अप्रैल को गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण रैली के योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को बदलना है।

विनीता विजय ने कहा  कि यह रैली निर्णायक होगी, जो बिहार के मौजूदा संघर्षों का अंत करेगी और एक नए युग की शुरुआत करेगी। अपने भाषण के दौरान विनीता ने बिहार के बाहर की परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *