5 मार्च को गोपालगंज पहुंचेंगे बागेश्वर सरकार

गोपालगंज

कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री 5 मार्च से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे। वो भोरे के रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में हनुमान जी पर कथा वाचन और चर्चा करेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को गोपालगंज पहुंचेंगे। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक कथा का आयोजन होगा। इसमें हनुमान जी के जीवन और उनके आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। गोपालगंज जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने वीडियो में कहा कि बिहार में का बा। बिहार में बहार बा। और बागेश्वर बाबा बा। उन्होंने बिहार वापसी को लेकर अपना उत्साह भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार आने के लिए बहुत उत्सुक हैं। और एक बार फिर वे बिहार आएंगे और भोरे में लोगों को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद
पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों से सहयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *